facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

Stock Market Today: तेजी के साथ हुई शेयर बाजार की शुरुआत, सेंसेक्स 150 अंक ऊपर, निफ्टी 20,950 के करीब

Advertisement

Stock Market Today: बाजार के प्रमुख इंडेक्स सेंसेक्स और निफ्टी हरे निशान में कारोबार करते दिख सकते हैं। सुबह 8:30 के करीब, Gift Nifty 21,000 के ऊपर कारोबार करता दिख रहा है।

Last Updated- December 08, 2023 | 9:33 AM IST
Stock Market
Representative Image

Opening Bell: शेयर बाजार की आज पॉजिटिव नोट पर शुरुआत हुई है। ग्लोबल मार्केट से अच्छे संकेतों के बीच बाजार के प्रमुख इंडेक्स हरे निशान में कारोबार करते दिख रहे हैं। BSE सेंसेक्स 150 से ज्यादा अंकों की बढ़त के साथ 69,700 के स्तर पर कारोबार करता दिख रहा है। वहीं, निफ्टी 50 अंक ऊपर 20,950 के लेवल पर ट्रेड कर रहा है।

जेएसडब्ल्यू स्टील, विप्रो, इंडसइंड बैंक, एचसीएल टेक, एनटीपीसी और एमएंडएम ने सेंसेक्स पर बढ़त हासिल की, जबकि एलटीआईमाइंडट्री, यूपीएल और हिंडाल्को निफ्टी में टॉप पर रहे।

दूसरी ओर, आईसीआईसीआई बैंक, कोटक बैंक, एसबीआई, एयरटेल, बजाज फाइनेंस, डिवीज़ लैब्स और डॉ. रेड्डीज़ के शेयरों में भी तेजी दिख रही है।

कैसी होगी आज बाजार की रफ्तार?

भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) की मौद्रिक नीति के फैसले से पहले आज यानी शुक्रवार को शेयर बाजार की बढ़त के साथ शुरुआत होने की संभावना है। बाजार के प्रमुख इंडेक्स सेंसेक्स और निफ्टी हरे निशान में कारोबार करते दिख सकते हैं।

सुबह 8:30 के करीब, Gift Nifty 21,000 के ऊपर कारोबार करता दिख रहा है।

ऐसी उम्मीद जताई जा रही है कि आरबीआई प्रमुख रीपो रेट में कोई बदलाव नहीं करेगा। इसका मतलब है कि रीपो रेट 6.5 प्रतिशत पर स्थिर रखेगा। इस बीच, हाल ही में Q2 जीडीपी प्रिंट में देखी गई बढ़ोतरी के बाद वित्त वर्ष 2024 के लिए जीडीपी पूर्वानुमान में बढ़ोतरी की उम्मीद है।

इसके अलावा, घरेलू बाजार में बैंक, ऑटो और रियल्टी स्टॉक आज फोकस में रहेंगे। अन्य शेयरों में IIFL Securities, Zomato, Tata Motors भी रडार पर हैं।

यह भी पढ़ें: LIC का मार्केट कैप 5 लाख करोड़ रुपये के पार पहुंचा

ग्लोबल बाजार से संकेत

अमेरिकी बाजारों में कल रौनक देखने को मिली। डॉव 0.17 प्रतिशत बढ़ा, एसएंडपी 500 रातोंरात 0.8 प्रतिशत बढ़ा जबकि नैस्डैक कंपोजिट 1.4 प्रतिशत बढ़ा।

एशिया बाजारों में, जापान का निक्केई एकमात्र नुकसान में रहा और तीसरी तिमाही में सकल घरेलू उत्पाद में 0.7 प्रतिशत की तिमाही दर तिमाही गिरावट के बाद संशोधित होकर 1.4 प्रतिशत नीचे आ गया। कोस्पी 0.8 प्रतिशत ऊपर था और हांगकांग में हैंग सेंग फ्लैटलाइन के ऊपर कारोबार करता दिखा।

कल कैसी थी शेयर बाजार की चाल?

घरेलू शेयर बाजार में सात दिन से जारी तेजी के बाद गुरुवार को नरमी देखी गई। विदेशी संस्थागत निवेशकों की बिकवाली और ग्लोबल मार्केट से मिले कमजोर रुझानों के दबाव से बाजार में गिरावट आई।

7 दिसंबर के कारोबार में BSE सेंसेक्स 132 अंक कमजोर हुआ। वहीं, निफ्टी (Nifty) में भी 37 अंक की गिरावट दर्ज की गई। हालांकि, व्यापक बाजार गुरुवार को अपनी बढ़त बरकरार रखने में कामयाब रहे। बीएसई मिडकैप इंडेक्स 0.7 फीसदी, जबकि स्मॉलकैप 0.3 फीसदी बढ़ा।

Advertisement
First Published - December 8, 2023 | 8:53 AM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement