facebookmetapixel
रेट कट का असर! बैंकिंग, ऑटो और रियल एस्टेट शेयरों में ताबड़तोड़ खरीदारीTest Post कैश हुआ आउट ऑफ फैशन! अक्टूबर में UPI से हुआ अब तक का सबसे बड़ा लेनदेनChhattisgarh Liquor Scam: पूर्व CM भूपेश बघेल के बेटे चैतन्य को ED ने किया गिरफ्तारFD में निवेश का प्लान? इन 12 बैंकों में मिल रहा 8.5% तक ब्याज; जानिए जुलाई 2025 के नए TDS नियमबाबा रामदेव की कंपनी ने बाजार में मचाई हलचल, 7 दिन में 17% चढ़ा शेयर; मिल रहे हैं 2 फ्री शेयरIndian Hotels share: Q1 में 19% बढ़ा मुनाफा, शेयर 2% चढ़ा; निवेश को लेकर ब्रोकरेज की क्या है राय?Reliance ने होम अप्लायंसेस कंपनी Kelvinator को खरीदा, सौदे की रकम का खुलासा नहींITR Filing 2025: ऑनलाइन ITR-2 फॉर्म जारी, प्री-फिल्ड डेटा के साथ उपलब्ध; जानें कौन कर सकता है फाइलWipro Share Price: Q1 रिजल्ट से बाजार खुश, लेकिन ब्रोकरेज सतर्क; क्या Wipro में निवेश सही रहेगा?Air India Plane Crash: कैप्टन ने ही बंद की फ्यूल सप्लाई? वॉयस रिकॉर्डिंग से हुआ खुलासा

Stock Market Update: Sensex में 650 अंकों की भारी गिरावट, Nifty 200 अंक टूटा; BSE पर TaMo और Maruti के शेयर लुढ़के

एशियाई बाजारों ने वॉल स्ट्रीट के नुकसान को दोहराया, जिसमें निक्केई में 5 प्रतिशत से अधिक की गिरावट, कोस्पी में 2.5% की गिरावट और ASX 200 में 1.83 प्रतिशत की गिरावट दर्ज की गई।

Last Updated- August 02, 2024 | 12:01 PM IST
Stock Market Fall
Representative Image

Stock Market Update: भारतीय शेयर बाजार में शुक्रवार को भारी गिरावट देखने को मिल रही है। दोपहर 12 बजे के करीब, BSE Sensex 667.41 अंक फिसलकल 81,200 के लेवल पर कारोबार करता दिखा। वहीं, NSE Nifty 213.55 या 0.85 फीसदी गिरकर 24,797.35 के स्तर पर दिखा।

Opening Bell: कमजोर ग्लोबल संकेतों के कारण बेंचमार्क निफ्टी50 और सेंसेक्स शुक्रवार को  निचले स्तर पर खुले।

बीएसई सेंसेक्स लगभग 700 पॉइंट्स गिरकर 81,158.99 के स्तर पर खुला, जबकि निफ्टी50 में 220 पॉइंट्स की गिरावट आई और यह 24,789 पर पहुंचा।

ये बने आज के टॉप गेनर्स और टॉप लूजर्स

बीएसई पर आईटीसी और एचयूएल टॉप गेनर्स रहे, जबकि मारुति और टाटा मोटर्स टॉप लूजर्स रहे।

इसी तरह, एनएसई पर अपोलो हॉस्पिटल्स और नेस्ले ही एकमात्र गेनर्स रहे, जबकि जेएसडब्ल्यू स्टील और टाटा स्टील टॉप लूजर्स रहे।

ब्रॉडर मार्केट्स में गिरावट दर्ज की गई। निफ्टी स्मॉलकैप और मिडकैप में 1 प्रतिशत की गिरावट आई।

कैसी होगी आज शेयर बाजार की शुरुआत?

एशियाई बाजारों में उथल-पुथल के बीच आज यानी शुक्रवार को भारतीय सूचकांक सेंसेक्स और निफ्टी50 गिरावट के साथ दिन के कारोबार की शुरुआत कर सकते हैं।

सुबह 6:35 बजे, GIFT निफ्टी फ्यूचर्स 220 अंकों की गिरावट के साथ 24,897 पर था, जो कमजोर शुरुआत का संकेत देता है।

अमेरिका में, मंदी की आशंकाओं के बीच बाजार में बिकवाली देखी गई, जिसमें Dow Jones 1.21 प्रतिशत गिरा, S&P 500 में 1.37 प्रतिशत की गिरावट आई और Nasdaq 2.3 प्रतिशत गिरा। इसके अलावा, रिपोर्ट्स में कहा गया है कि Federal Reserve अपनी मॉनेटरी पॉलिसी को बदलने में देर कर रहा है, इसे लेकर भी चिंताएं बढ़ रही हैं।

एशियाई बाजारों ने वॉल स्ट्रीट के नुकसान को दोहराया, जिसमें निक्केई में 5 प्रतिशत से अधिक की गिरावट, कोस्पी में 2.5 प्रतिशत की गिरावट और ASX 200 में 1.83 प्रतिशत की गिरावट दर्ज की गई।

भारत में, निवेशकों का ध्यान Q1 अर्निंग्स रिपोर्ट और फॉरेक्स रिजर्व डेटा पर रहेगा। 1 अगस्त को, विदेशी संस्थागत निवेशकों (FIIs) ने 2,089.28 करोड़ रुपये के शेयर खरीदे, जबकि घरेलू संस्थागत निवेशकों (DIIs) ने 337.03 करोड़ रुपये के शेयर बेचे।

कल कैसी थी बाजार की चाल?

भारतीय शेयर बाजार में गुरुवार (1 अगस्त) को लगातार पांचवें दिन तेजी का सिलसिला जारी रहा। एचडीएफसी बैंक और रिलायंस इंडस्ट्रीज में खरीदारी के बाद बेंचमार्क इंडेक्स, सेंसेक्स और निफ्टी रिकॉर्ड उच्च स्तर पर बंद हुए। निफ्टी ने गुरुवार को पहली बार 25,000 का लेवल पार किया।

30 शेयरों वाला बीएसई सेंसेक्स 126.21 अंक या 0.15 प्रतिशत बढ़कर 81,867.55 पर बंद हुआ। सेंसेक्स में कल 81,700.21 और 82,129.49 के रेंज में कारोबार हुआ।

वहीं, दूसरी तरफ एनएसई निफ्टी 59.75 अंक या 0.24 प्रतिशत बढ़कर पहली बार 25,000 के मनोवैज्ञानिक लेवल को पार करते हुए 25,010.90 के ऑलटाइम हाई पर बंद हुआ। निफ्टी में गुरुवार को 24,956.40 और 25,078.30 के रेंज में कारोबार हुआ।

First Published - August 2, 2024 | 8:16 AM IST

संबंधित पोस्ट