facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

Stock Market Today: मजबूती के साथ हुई शेयर बाजार की शुरुआत, सेंसेक्स 450 अंक चढ़ा, निफ्टी 21,650 के ऊपर

Advertisement

Stock Market Today: Gift Nifty ने भी 110 अंकों की मजबूती के साथ शुरुआत की। यह 21,700 के स्तर के आसपास ट्रेड करता दिख रहा है।

Last Updated- January 09, 2024 | 9:57 AM IST
Stock market
Representative Image

Stock Market Today: ग्लोबल मार्केट से पॉजिटिव संकेतों के बीच आज यानी शेयर बाजार की शानदार शुरुआत हुई। बाजार के प्रमुख इंडेक्स हरे निशान में खुले। एसएंडपी बीएसई सेंसेक्स 400 अंक से अधिक बढ़कर 71,771 पर खुला और 71,850 के स्तर पर कारोबार करता दिखा। एनएसई निफ्टी 50 लगभग 150 अंक ऊपर 21,650 पर ट्रेड कर रहा है।

Top Gainers

सेंसेक्स 30 में आईटी शेयरों में सबसे ज्यादा बढ़त देखने को मिली। विप्रो, टीसीएस, टेक महिंद्रा और इंफोसिस में लगभग 1-2 फीसदी की तेजी आई। 10,000 रुपये प्रति शेयर पर शेयर बायबैक की घोषणा के बाद बजाज ऑटो का शेयर 5 प्रतिशत से अधिक बढ़ गया।

व्यापक बाजार में, बीएसई मिडकैप और स्मॉलकैप सूचकांक भी लगभग 1 प्रतिशत ऊपर चढ़े।

कैसी रहेगी आज बाजार की चाल?

ग्लोबल मार्केट से मजबूत संकेतों के बीच आज यानी मंगलवार को भारतीय शेयर बाजार में तेजी देखने को मिल सकती है।

Gift Nifty ने भी 110 अंकों की मजबूती के साथ शुरुआत की। यह 21,700 के स्तर के आसपास ट्रेड करता दिख रहा है।

जापान का निक्केई आज सुबह 1.5 प्रतिशत से अधिक चढ़ गया। वहीं, कोस्पी और ताइवान लगभग 0.5 प्रतिशत ऊपर कारोबार करते दिखे।

रातोंरात, तकनीकी शेयरों में तेजी के कारण अमेरिकी बाजार में भी तेजी देखी गई। नैस्डैक 2.2 प्रतिशत बढ़ा, एसएंडपी 500 1.4 प्रतिशत उछला और डॉव जोन्स 0.6 प्रतिशत बढ़ा। हालांकि, बोइंग के शेयरों में 8 प्रतिशत की गिरावट आई।

ये भी पढ़ें : शेयर ट्रेडिंग के लिए नए पेमेंट सिस्टम की धीमी शुरुआत

व्यक्तिगत शेयरों में, ऑटो प्रमुख द्वारा 10,000 रुपये प्रति शेयर पर शेयर बायबैक की घोषणा के बाद बजाज ऑटो आज फोकस में रहेगा।

इसके अलावा, Zee के शेयर भी फोकस में रह सकते हैं क्योंकि सोनी ग्रुप प्रस्तावित विलय सौदे को रद्द कर सकता है।

कल कैसी थी बाजार की चाल?

मेटल और IT शेयरों में बिकवाली और ग्लोबल मार्केट के कमजोर रुख के कारण हफ्ते के पहले कारोबारी दिन यानी सोमवार को देसी शेयर बाजार भारी गिरावट के साथ लाल निशान पर बंद हुए।

ये भी पढ़ें : Stock Market: वैश्विक घबराहट के बीच टूटे बाजार, Sensex 671 अंक लुढ़का

BSE का 30 शेयरों वाला मानक सूचकांक सेंसेक्स (Sensex) 670.93 अंक यानी 0.93 फीसदी की भारी गिरावट के साथ 71,355.22 अंक पर बंद हुआ। वहीं, दूसरी तरफ नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) के निफ्टी (Nifty) में भी 197.80 अंक यानी 0.91 फीसदी की गिरावट दर्ज की गई।

Advertisement
First Published - January 9, 2024 | 8:43 AM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement