facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

Stock Market Today: ग्लोबल मार्केट से मजबूत संकेत, शेयर बाजार की हो सकती है धमाकेदार शुरुआत

Advertisement

Stock Market Today: एशिया में आज सुबह जापान का निक्केई 1.3 प्रतिशत चढ़ गया। अधिकांश अन्य, सपाट नोट पर कारोबार करते दिखे।

Last Updated- March 01, 2024 | 9:00 AM IST
Stocks to Buy
Representative Image

Stock Market Today: ग्लोबल मार्केट से पॉजिटिव संकेतों के बीच मार्च सीरीज की शुरुआत पर भारतीय शेयर बाजार में तेजी देखने को मिल सकती है। भारत की तीसरी तिमाही की जीडीपी में उम्मीद से अधिक 8.4 प्रतिशत की वृद्धि दर्ज की गई।

इस बीच, डेटा जारी करने वाले राष्ट्रीय सांख्यिकी कार्यालय (NSO) ने वित्त वर्ष 2024 के विकास अनुमान को जनवरी में अनुमानित 7.3 प्रतिशत से बढ़ाकर 7.6 प्रतिशत कर दिया है।

दूसरी ओर, भारत का कोर सेक्टर आउटपुट, जो आठ प्रमुख उद्योगों द्वारा उत्पादन को मापता है, जनवरी में 3.6 प्रतिशत बढ़ गया, जो 15 महीने का निचला स्तर है।

सुबह 08:00 बजे, Gift Nifty 22,185 के स्तर पर कारोबार करता दिखा।

यह भी पढ़ें: SEBI चीफ माधवी पुरी बुच के कार्यकाल का पूरा हुआ दूसरा साल, सधे कदम से सबको लिया साथ

शनिवार को खुलेगा बाजार

इस शनिवार बाजार में ट्रेडिंग होगी। एक्सचेंजों ने जानकारी दी है कि डिजास्टर रिकवरी साइट पर इंट्राडे स्विच-ओवर के लिए ये खास सेशन रखा गया है। कल यानी 2 मार्च को शेयर बाजार का पहला सेशन सुबह 9.15 से 10 बजे तक होगा. दूसरा सेशन 11.30 से 12.30 बजे तक होगा।

ग्लोबल मार्केट से संकेत

एशिया में आज सुबह जापान का निक्केई 1.3 प्रतिशत चढ़ गया। अधिकांश अन्य, सपाट नोट पर कारोबार करते दिखे।

रातोंरात, अमेरिकी बाजार में तेजी देखने को मिली। एसएंडपी 500 और नैस्डैक ताजा रिकॉर्ड ऊंचाई पर पहुंच गए और एक दशक में फरवरी में सबसे अधिक लाभ के साथ समाप्त हुए। गुरुवार को नैस्डैक 0.9 फीसदी उछला, एसएंडपी 500 0.5 फीसदी चढ़ा और डॉव 0.1 फीसदी बढ़ा।

यह भी पढ़ें: Reliance-Disney Merger: रिलायंस डिज़्नी के सौदे पर एनालिस्ट उत्साहित, बताया कैसे बढ़ेगा जॉइंट वेंचर का मुनाफा

10-वर्षीय अमेरिकी ट्रेजरी बांड यील्ड गिरकर 4.26.4 प्रतिशत हो गई। जबकि, ब्रेंट क्रूड ऑयल वायदा लगभग 82 डॉलर प्रति बैरल पर समेकित हुआ और बिटकॉइन लगातार दूसरे दिन 60,000 डॉलर के ऊपर मजबूत दिखा।

Advertisement
First Published - March 1, 2024 | 9:00 AM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement