facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

Stock Market Update: हरे निशान में बाजार; Sensex 79,480 के ऊपर, Nifty 24,150 के आसपास

Advertisement

Stock Market Today: एशिया के बाजारों में मिले-जुले रुझान देखने को मिले। जापान का निक्केई इंडेक्स 225 अंक यानी 0.03 प्रतिशत की मामूली बढ़त के साथ सपाट रहा।

Last Updated- July 02, 2024 | 11:53 AM IST
Stock Market Today: शेयर बाजार
Representative Image

Stock Market Update: भारतीय शेयर बाजार में मंगलवार को उतार-चढ़ाव देखने को मिल रहा है। सुबह 11:50 पर, बीएसई सेंसेक्स 0.036 फीसदी उछलकर 79,504 पर कारोबार करता दिखा। वहीं, NSE Nifty 0.052 फीसदी बढ़कर 24,154 के लेवल पर आ गया।

Opening Bell: मंगलवार सुबह भारतीय बेंचमार्क इंडेक्स रिकॉर्ड ऊंचाई पर खुले। निफ्टी50 इंडेक्स 95 अंक बढ़कर 24,236 पर और बीएसई सेंसेक्स 364 अंक चढ़कर 79,840 के स्तर पर पहुंच गया।

सेंसेक्स में एचसीएल टेक, भारती एयरटेल, टीसीएस, एलएंडटी, इंफोसिस, एचडीएफसी बैंक, एसबीआई और टेक महिंद्रा में तेजी देखी गई, जबकि टाइटन, जेएसडब्ल्यू स्टील, सन फार्मा और अल्ट्राटेक सीमेंट में गिरावट रही।

व्यापक सूचकांकों में, मिडकैप इंडेक्स 0.26 प्रतिशत और स्मॉलकैप इंडेक्स 0.58 प्रतिशत बढ़े, जिससे बाजार में आशावाद का संकेत मिला।

कैसी रहेगी आज बाजार की चाल?

आज मंगलवार (2 जुलाई) को घरेलू शेयर बाजारों के लिए ग्लोबल बाजारों से मजबूत संकेत मिल रहे हैं। सेंसेक्स और निफ्टी इंडेक्स आज हरे निशान में कारोबार की शुरुआत कर सकते हैं।

सोमवार को शेयर बाजार ने सपाट शुरुआत के बाद तेजी पकड़ी, जिसमें आईटी, मेटल और फाइनेंशियल शेयरों का योगदान रहा। बीएसई सेंसेक्स 443 अंक (0.56%) बढ़कर 79,476 पर बंद हुआ, जबकि निफ्टी50 131 अंक (0.55%) बढ़कर 24,142 पर बंद हुआ। टेक महिंद्रा, बजाज फाइनेंस, अल्ट्राटेक सीमेंट, टीसीएस, इन्फोसिस, जेएसडब्ल्यू स्टील, एचयूएल, एचडीएफसी बैंक, टाटा मोटर्स, आईटीसी, आईसीआईसीआई बैंक, टाइटन, मारुति सुजुकी और एचसीएल टेक 0.5% से 3% के बीच बढ़े।

यह भी पढ़ें: Stocks to watch on July 2: आज फोकस में रहेंगे Patanjali Foods, CSB Bank, DCX Systems, NMDC जैसे स्टॉक्स

ग्लोबल मार्केट

सुबह 7:45 पर, गिफ्ट निफ्टी फ्यूचर्स (GIFT Nifty futures) 24,254 स्तर पर कारोबार करता दिखा।

एशिया के बाजारों में मिले-जुले रुझान देखने को मिले। जापान का निक्केई इंडेक्स 225 अंक यानी 0.03 प्रतिशत की मामूली बढ़त के साथ सपाट रहा, जबकि टॉपिक्स इंडेक्स 0.55 प्रतिशत बढ़कर कारोबार कर रहा था। वहीं, साउथ कोरिया का कोस्पी इंडेक्स 0.7 प्रतिशत गिर गया।

ऑस्ट्रेलिया का S&P/ASX 200 इंडेक्स 0.11 प्रतिशत मामूली गिरावट में रहा। हांगकांग का हैंग सेंग इंडेक्स फ्यूचर्स भी 0.28 प्रतिशत गिर गया।

अमेरिकी बाजारों में टेक-फोकस्ड नैस्डैक में 0.83 प्रतिशत की बढ़त हुई। 30 शेयरों वाला डॉव जोन्स 0.13 प्रतिशत बढ़ा, जबकि व्यापक S&P 500 में 0.27 प्रतिशत की मामूली वृद्धि हुई।

कल कैसी थी बाजार की चाल?

धीमी गति से शुरुआत करने के बाद, सोमवार को सूचना प्रौद्योगिकी (IT), मेटल और फाइनेंशियल शेयरों में तेजी के दम पर बेंचमार्क सूचकांकों में एक बार फिर से तेजी लौट आई। इस बीच वैश्विक बाजारों में मजबूती रुझान देखे गए। BSE का 30 शेयरों वाला मानक सूचकांक सेंसेक्स (Sensex) 443.46 अंक यानी 0.56 फीसदी की बढ़त के साथ 79,476.19 अंक के नए रिकॉर्ड स्तर पर बंद हुआ। वहीं, दूसरी तरफ नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) के निफ्टी (Nifty) में भी 131.35 अंक यानी 0.55 फीसदी की बढ़त देखी गई। निफ्टी दिन के अंत में 24,141.95 अंक पर बंद हुआ।

Advertisement
First Published - July 2, 2024 | 8:02 AM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement