facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

Stock Market Update: ऊपरी स्तरों से फिसला बाजार, Sensex-Nifty लाल निशान में

Advertisement

Stock Market Today: एशिया बाजार में,, ऑस्ट्रेलिया का ASX 200 1.5 प्रतिशत ऊपर कारोबार करता दिखा, जबकि जापान का निक्केई और दक्षिण कोरिया का कोस्पी 1 प्रतिशत बढ़ा।

Last Updated- May 16, 2024 | 12:03 PM IST
Stock Market
Representative Image

Mid-day Market Update: गुरुवार को घरेलू बाजार में एक बार फिर से कमजोरी देखने को मिली। बाजार ऊपरी स्तरों से नीचे फिसला। एसएंडपी बीएसई सेंसेक्स 72,876 के स्तर पर आ गिरा। वहीं,  निफ्टी50 22,200 अंक से नीचे फिसल गया।

Opening Bell: घरेलू बाजारों में गुरुवार को तेजी देखने को मिली। बाजार के प्रमुख इंडेक्स हरे निशान में कारोबार करते दिख रहे हैं। एसएंडपी बीएसई सेंसेक्स 306 अंक या 0.4 प्रतिशत बढ़कर 73,293 के स्तर पर पहुंच गया, जबकि निफ्टी 50 90 अंक बढ़कर 22,300 अंक के करीब 22,290 पर पहुंच गया।

Top Gainers and Top Losers

टेक एम में 2 प्रतिशत की तेजी आई और यह सेंसेक्स सूचकांक में टॉर पर रहा। इसके बाद विप्रो, भारती एयरटेल, एचसीएल टेक, इंफोसिस, एमएंडएम, आईसीआईसीआई बैंक और टाटा स्टील का स्थान रहा।

वहीं, पावर ग्रिड, मारुति सुजुकी, टाटा मोटर्स, एलएंडटी और एनटीपीसी आज के टॉप लूजर्स रहे।

व्यापक बाजारों में, एसएंडपी बीएसई मिडकैप और स्मॉलकैप सूचकांकों में क्रमशः 0.44 प्रतिशत और 0.68 प्रतिशत की बढ़त हुई।

कैसी रहेगी आज बाजार की चाल?

ग्लोबल मार्केट से शानदार संकेतों के बीच आज यानी गुरुवार को भारतीय शेयर बाजार में तेजी देखने को मिल सकती है।

सुबह 8:19 बजे, Gift Nifty 13 अंकों की बढ़त के साथ 22,386 के स्तर पर कारोबार करता दिखा।

एशिया बाजार में,, ऑस्ट्रेलिया का ASX 200 1.5 प्रतिशत ऊपर कारोबार करता दिखा, जबकि जापान का निक्केई और दक्षिण कोरिया का कोस्पी 1 प्रतिशत बढ़ा।

हांगकांग का हैंग सेंग और चीन का शंघाई कंपोजिट 0.6 फीसदी तक मजबूत हुए। आंकड़ों के अनुसार अप्रैल में सीपीआई उम्मीद से धीमी गति से बढ़ने के बाद रातों-रात, वॉल स्ट्रीट के मुख्य सूचकांक रिकॉर्ड ऊंचाई पर कारोबार करते दिखे।

यह भी पढ़ें: IIFL Finance ने राइट्स इश्यू से 1,272 करोड़ रुपये जुटाए

डॉव जोन्स इंडस्ट्रियल एवरेज 0.88 प्रतिशत बढ़ा, जबकि एसएंडपी 500 1.17 प्रतिशत तक उछला। नैस्डेक कंपोजिट 1.40 फीसदी चढ़ा।

इस बीच, साप्ताहिक F&O समाप्ति के साथ-साथ लगातार FII बिकवाली से बाजार में उतार-चढ़ाव बना रह सकता है।

इन कंपनियों के जारी होंगे चौथी तिमाही के नतीजे-

महिंद्रा एंड महिंद्रा, गेल इंडिया, सोलर इंडस्ट्रीज, इंफो एज इंडिया, वोडाफोन आइडिया, कंटेनर कॉर्प ऑफ इंडिया, बायोकॉन, मदरसन सुमी वायरिंग इंडिया, एंड्योरेंस टेक्नोलॉजीज, रत्नमणि मेटल्स एंड ट्यूब्स, क्रॉम्पटन ग्रीव्स कंज्यूमर, त्रिवेणी टर्बाइन, कायन्स टेक्नोलॉजी, कृष्णा इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल, वी-गार्ड इंडस्ट्रीज, एक्लेरक्स सर्विसेज, प्रिज्म जॉनसन, प्रिंस पाइप्स एंड फिटिंग्स, वंडरला हॉलीडेज, जेके पेपर, संसेरा इंजीनियरिंग, रेस्तरां ब्रांड्स एशिया, हर्षा इंजीनियर्स इंटरनेशनल, एवलॉन टेक्नोलॉजीज, इंडोको रेमेडीज, टीसीएनएस क्लोदिंग, अक्ज़ो नोबेल इंडिया, कैपलिन पॉइंट लेबोरेटरीज और इंफीबीम एवेन्यूज।

यह भी पढ़ें: एमएससीआई ग्लोबल स्टैंडर्ड इंडेक्स में भारत का भार रिकॉर्ड ऊंचाई पर पंहुचा

कल कैसी थी बाजार की चाल?

एचडीएफसी बैंक, एशियन पेंट्स, टाटा मोटर्स, सन फार्ना और HUL के शेयरों में बिकवाली और के बीच भारतीय शेयर बाजार में लगातार तीन सत्रों से जारी तेजी पर बुधवार को ब्रेक लगा।

SE का 30 शेयरों वाला मानक सूचकांक सेंसेक्स (Sensex) 117.58 अंक यानी 0.16 फीसदी की गिरावट के साथ 72,987.03 अंक पर बंद हुआ। वहीं, दूसरी तरफ नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) के निफ्टी (Nifty) में भी 17.30 अंक यानी 0.08 फीसदी की मामूली गिरावट दर्ज की गई। निफ्टी दिन के अंत में 22,200.55 अंक पर बंद हुआ।

Advertisement
First Published - May 16, 2024 | 8:39 AM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement