facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

Stock Market Today: तेजी के साथ हुई शेयर बाजार की शुरुआत, सेंसेक्स 72000 के पार

Advertisement

Stock Market Today: दिसंबर के लिए सेवा पीएमआई डेटा (PMI data) आज व्यापार में रडार पर होगा।

Last Updated- January 05, 2024 | 9:41 AM IST
Stock Market Today: शेयर बाजार
Representative Image

Stock Market Today: ग्लोबल मार्केट में कमजोरी के बीच भारतीय शेयर बाजार ने शुक्रवार के शुरुआती सौदों में बढ़त हासिल की। बीएसई सेंसेक्स 300 अंक बढ़कर 71,145 पर और एनएसई निफ्टी 50 90 अंक बढ़कर 21,748 पर पहुंच गया।

Top Gainers

सेंसेक्स पर एनटीपीसी, विप्रो, एमएंडएम, एसबीआई की बढ़त रही। बजाज ऑटो, हीरो मोटो निफ्टी में टॉप पर रहे।

Top Losers

दूसरी ओर, नेस्ले, सन फार्मा, सिप्ला, ब्रिटानिया और इंडसइंड बैंक कुछ प्रमुख गिरावट वाले शेयर रहे।

कैसा रहेगा शेयर बाजार का हाल?

ग्लोबल मार्केट से कमजोर संकेतों के बीच आज यानी शुक्रवार को भारतीय शेयर बाजार की शुरुआत सुस्त होने की संभावना है।

सुबह 7:15 बजे Gift Nifty 14 अंक नीचे फिसलकर 21,771 के स्तर पर कारोबार करता दिखा।

स्टॉक-विशिष्ट कार्रवाई के अलावा, दिसंबर के लिए सेवा पीएमआई डेटा (PMI data) आज व्यापार में रडार पर होगा।

डाबर ने कहा कि उसे वॉल्यूम के आधार पर Q3FY24 के दौरान ग्रोथ हाई सिंगल डिजिट में रह सकती है।

पावर फाइनेंस कंपनी REC Ltd ने शेयर बाजार को भेजी जानकारी में कहा कि वह FY24 में 1.5 लाख करोड़ रुपए का फंड जुटाएगी।

यह भी पढ़ें : 2023 में चार साल के निचले स्तर पर पहुंच गई IPO की एवरेज साइज, 2022 के मुकाबले 17 फीसदी कम जुटी रकम

Global cues

एशियाई बाजारों में आज सुबह कारोबार में रौनक फीकी रही। निक्केई में 0.4 फीसदी की बढ़त रही। हैंग सेंग 0.4 फीसदी नीचे खुला, कोस्पी और एएसएक्स 200 सपाट रहे।

अमेरिका बाजार में, एसएंडपी 500 0.34 प्रतिशत गिर गया, डॉव 0.03 प्रतिशत की बढ़त और नैस्डैक 0.56 प्रतिशत गिर गया।

कल कैसी थी बाजार की चाल?

गुरुवार (4 जनवरी) को भारतीय शेयर बाजार में शानदार तेजी देखने को मिली थी। इसी के साथ बाजार में लगातार दो दिन से जारी गिरावट पर ब्रेक लग गया। मुख्य रूप से रियल्टी, बिजली और वित्तीय शेयरों में लिवाली से बाजार में मजबूती रही।
BSE का 30 शेयरों वाला मानक सूचकांक सेंसेक्स (Sensex) 490.97 अंक यानी 0.69 फीसदी की बढ़त के साथ 71,847.57 अंक पर बंद हुआ। वहीं, दूसरी तरफ नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) के निफ्टी (Nifty) में भी 141.25 अंक यानी 0.66 फीसदी की मजबूती दर्ज की गई। निफ्टी दिन के अंत में 21,658.60 अंक पर बंद हुआ।

Advertisement
First Published - January 5, 2024 | 8:35 AM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement