facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

Stock Market Today: तेजी के साथ खुला घरेलू बाजार, सेंसेक्स 135 अंक ऊपर

Advertisement
Last Updated- June 09, 2023 | 10:19 AM IST
Stock to buy

Opening Bell: हफ्ते के आखिरी कारोबारी दिन यानी शुक्रवार को  शेयर बाजार बढ़त के साथ खुला। इस दौरान बीएसई का 30 शेयरों वाला सेंसेक्स 135.43 अंक चढ़कर 62,984.07 पर पहुंच गया। एनएसई निफ्टी 42.1 अंक बढ़कर 18,676.65 पर था।

Top Gainers: सेंसेक्स के शेयरों में इंडसइंड बैंक, टाइटन, टाटा मोटर्स, अल्ट्राटेक सीमेंट, लार्सन एंड टुब्रो, एक्सिस बैंक, बजाज फाइनेंस और भारती एयरटेल सबसे बड़े लाभार्थी रहे।

Top Losers:  टाटा स्टील, महिंद्रा एंड महिंद्रा, इंफोसिस, एसबीआई और कोटक महिंद्रा बैंक में गिरावट हुई।

शेयर बाजार के आंकड़ों के मुताबिक विदेशी संस्थागत निवेशकों (एफआईआई) ने बृहस्पतिवार को शुद्ध रूप से 212.40 करोड़ रुपये के शेयर खरीदे।

वैश्विक स्तर पर, अमेरिकी बाजारों में रातोंरात S&P 500 इंडेक्स इस साल के सबसे उच्चतम स्तर पर देखने को मिला। Dow Jones और NASDAQ Composite सूचकांक में भी 1 फीसदी तक की बढ़त देखने को मिली।

एशिया-प्रशांत बाजार में भी आज सुबह तेजी देखने को मिली , Nikkei 225, Kospi और S&P 200 सूचकांकों में 1 प्रतिशत तक की बढ़त रही।
हालांकि, कमोडिटी मार्केट में ब्रेंट क्रूड और डब्ल्यूटीआई क्रूड की कीमतें 0.2 फीसदी की गिरावट के साथ क्रमश: 75 डॉलर प्रति बैरल और 71 डॉलर प्रति बैरल पर आ गईं।

घरेलू बाजार में आज इन कंपनियों के स्टॉक्स पर रहेगा फोकस: IHCL, Inox Wind, Asian Paints, L&T Fin, HAL, Urja Global, Blue Dart, V R Films Studios, Tata Power, Tata Steel, Hindustan Aeronautics

8 जून को कैसी थी मार्केट की रफ्तार?

गुरुवार को शेयर बाजारों में चार कारोबारी दिनों से जारी तेजी थम गई और दोनों प्रमुख सूचकांक करीब आधा प्रतिशत गिर गए।

बीएसई का मानक सूचकांक सेंसेक्स कारोबार में अधिकांश समय तक सकारात्मक रहा लेकिन अंतिम घंटे में मुनाफावसूली का जोर रहने से 294.32 अंक यानी 0.47 प्रतिशत गिरकर 62,848.64 अंक पर आ गया। कारोबार के दौरान एक समय सेंसेक्स में 353.23 अंक तक की गिरावट आ गई थी।

नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) का निफ्टी भी 91.85 अंक यानी 0.49 प्रतिशत के नुकसान के साथ 18,634.55 अंक के स्तर पर बंद हुआ। सेंसेक्स में शामिल कंपनियों में से कोटक महिंद्रा बैंक को सर्वाधिक 2.68 प्रतिशत की गिरावट का सामना करना पड़ा।

Advertisement
First Published - June 9, 2023 | 8:47 AM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement