facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

Stock Market Today: सपाट खुला शेयर बाजार, सेंसेक्स 71100 के पास, निफ्टी 21,370 के करीब

Advertisement

Stock Market Today: लॉन्ग वीकेंड के बाद, जापान का निक्केई में 0.03 प्रतिशत का उछाल देखने को मिला। वहीं, साउथ कोरिया का कोस्पी 0.02 प्रतिशत नीचे था।

Last Updated- December 26, 2023 | 9:52 AM IST
Stock to buy
Representative Image

Opening Bell: ग्लोबल मार्केट से मिले-जुले संकेतों के बीच आज यानी मंगलवार को शेयर बाजार की सपाट शुरुआत हुई है। बाजार के प्रमुख इंडेक्स (Sensex-Nifty) हल्की कमजोरी के साथ कारोबार करते दिख रहे हैं। एसएंडपी बीएसई सेंसेक्स 71,100 और निफ्टी50  21,361 के स्तर पर कारोबार करता दिख रहा है।

व्यापक बाजारों में, बीएसई मिडकैप और स्मॉलकैप सूचकांक क्रमशः 0.42 प्रतिशत और 0.38 प्रतिशत बढ़े।

सेक्टर्स में, निफ्टी आईटी (1 फीसदी नीचे) और निफ्टी रियल्टी (0.04 फीसदी नीचे) को छोड़कर सभी हरे निशान में थे, जिसका नेतृत्व निफ्टी मीडिया इंडेक्स (0.78 फीसदी ऊपर) और निफ्टी मेटल इंडेक्स (0.6 फीसदी ऊपर) कर रहे थे।

यह भी पढ़ें : PI इंडस्ट्रीज के शेयर में गिरावट जारी, प्रतिस्पर्धा चिंता का कारण

आज  कैसी रहेगी बाजार की चाल?

ग्लोबल मार्केट से सपाट संकेतों के बीच आज यानी मंगलवार को भारतीय शेयर बाजार की सुस्त शुरुआत होने की संभावना है।

लॉन्ग वीकेंड के बाद, जापान का निक्केई में 0.03 प्रतिशत का उछाल देखने को मिला। वहीं, साउथ कोरिया का कोस्पी 0.02 प्रतिशत नीचे था।

बता दें कि नए साल की छुट्टी के कारण दुनियाभर के बाजारों में कारोबार सुस्त देखने को मिल रहा है।

इस बीच, Gift Nifty 21 अंक ऊपर 21,424 के स्तर पर कारोबार करता दिख रहा है।

पिछले शुक्रवार को एसएंडपी 500 इंडेक्स में 0.17 फीसदी की बढ़ोतरी हुई, नैस्डैक कंपोजिट में 0.19 फीसदी की बढ़ोतरी हुई, जबकि डॉव जोन्स इंडस्ट्रियल एवरेज 0.05 फीसदी गिर गया।

यह भी पढ़ें: SIP की हिस्सेदारी 19.1% पर पहुंची, खुदरा निवेशकों की बढ़ती दिलचस्पी का असर

कल क्रिसमस के अवसर पर बाजार थे बंद

शेयर बाजार में कल यानी 25 दिसंबर को क्रिसमस (Christmas) के अवसर पर कारोबार नहीं हुआ। BSE और NSE पर को ट्रेडिंग भी नहीं हुई। इसके अलावा, इक्विटी डेरिवेटिव्स, इंटरेस्ट रेट डेरिवेटिव्स और करेंसी डेरिवेटिव्स का बाजार की भी बंद था।

एक्सचेंज ने जारी किया 2024 का हॉलिडे सर्कुलर

एक्सचेंज के हॉलिडे सर्कुल के अनुसार, 2024 में 19 दिन बाजार में कोई कारोबार नहीं देखने को मिलेगा। बता दें कि 19 में से 14 छुट्टियां वर्किंग डे पर हैं और बाकी के 5 दिन की छुट्टी शनिवार या रविवार को होगी।

यह भी पढ़ें: PI इंडस्ट्रीज के शेयर में गिरावट जारी, प्रतिस्पर्धा चिंता का कारण

आइए, देखें बाजार में कब-कब नहीं होगा कारोबार…

  • गणतंत्र दिवस- 26 जनवरी (शुक्रवार)
  • महाशिवरात्रि- 8 मार्च (शुक्रवार)
  • होली- 25 मार्च (सोमवार)
  • गुड फ्राइडे- 29 मार्च (शुक्रवार)
  • ईद – 11 अप्रैल (गुरुवार)
  • अंबेडकर जयंती- 14 अप्रैल (रविवार)
  • राम नवमी- 17 अप्रैल (बुधवार)
  • महावीर जयंती- 21 अप्रैल (रविवार)
  • महाराष्ट्र दिवस- 1 मई (बुधवार)
  • बकरीद- 17 जून (सोमवार)
  • मुहर्रम- 17 जुलाई (बुधवार)
  • स्वतंत्रता दिवस -15 अगस्त (गुरुवार)
  • गणेश चतुर्थी – 7 सितंबर (शनिवार)
  • महात्मा गांधी जयंती – 2 अक्टूबर (बुधवार)
  • दशहरा – 12 अक्टूर (शनिवार)
  • दिवाली (लक्ष्मी पूजन)- 1 नवंबर (शुक्रवार)
  • दिवाली (बालीप्रतिपदा) – 2 नवंबर (शनिवार)
  • गुरुनानक जयंती-15 नवंबर (शुक्रवार)
  • क्रिसमस – 25 दिसंबर (बुधवार)

Advertisement
First Published - December 26, 2023 | 8:42 AM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement