facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

Stock Market Today: शेयर बाजार का बिगड़ा मूड, Sensex 430 अंक फिसला, Nifty 22,170 से नीचे

Advertisement

Stock Market Today: एशिया-प्रशांत क्षेत्र में, बाजार चीन के अप्रैल व्यापार आंकड़ों और जापान के वेतन आंकड़ों से पहले मिले-जुले संकेत मिल रहे हैं।

Last Updated- May 09, 2024 | 12:21 PM IST
share market
Representative Image

Mid-day update:  सेंसेक्स और निफ्टी 50 सूचकांकों में गुरुवार को गिरावट देखने को मिल रही है। 12 बजे के करीब, बीएसई सेंसेक्स 435 से ज्यादा अंकों की गिरावट के साथ 73,029 के स्तर पर आ गया। वहीं, निफ्टी 50 135 अंक फिसलकर 22,166 के लेवल पर कारोबार करता दिख रहा है।

Opening Bell: भारतीय शेयर बाजार की गुरुवार को गिरावट के साथ शुरुआत हुई। बाजार के प्रमुख इंडेक्स लाल निशान में कारोबार करते दिख रहे हैं।

सबुह 9:30 बजे के करीब, सेंसेक्स 175 अंकों की गिरावट के साथ 73,290 के स्तर पर कारोबार करता दिख रहा है। वही, निफ्टी50, 57 अंक फिसलकर 22,245 के स्तर पर ट्रेड कर रहा है।

Top Gainers and Top Losers

बीएसई पर, एमएंडएम, एचसीएलटेक शीर्ष लाभ पाने वालों में से थे जबकि एलएंडटी और एशियन पेंट्स। इसी तरह, एनएसई पर हीरो मोटोकॉर्प, बजाज ऑटो टॉप गेनर्स रहे, जबकि एलएंडटी और एचडीएफसी लाइफर टॉप लूजर्स रहे।

व्यापक बाजारों में, निफ्टी मिडकैप 0.12 प्रतिशत गिरा जबकि स्मॉलकैप में मामूली बढ़त हुई।

निफ्टी ऑटो 1.24 प्रतिशत की बढ़त के साथ आगे रहा, इसके बाद पीएसयू बैंक (1.01 प्रतिशत ऊपर) रहे। हालांकि, एफएमसीजी में सबसे ज्यादा 0.62 फीसदी की गिरावट आई।

कैसी रहेगी आज बाजार की चाल?

आज यानी गुरुवार को भारतीय शेयर बाजार में उतार-चढ़ाव देखने को मिल सकता है क्योंकि ग्लोबल मार्केट से मिले-जुले संकेत देखने को मिल रहे हैं।

Gift Nifty हल्कि गिरावट के साथ 22,370 के आसपास कारोबार करता नजर आ रहा है।

एशिया-प्रशांत क्षेत्र में, बाजार चीन के अप्रैल व्यापार आंकड़ों और जापान के वेतन आंकड़ों से पहले मिले-जुले संकेत मिल रहे हैं।

जापान के निक्केई में 0.26 प्रतिशत की मामूली बढ़त देखी गई, जबकि कोरिया का कोस्पी 0.40 प्रतिशत गिरा। इसके विपरीत, ऑस्ट्रेलिया के ASX200 में 0.55 प्रतिशत से अधिक की गिरावट आई।

यह भी पढ़ें: BSE का शुद्ध लाभ 107 करोड़ रुपये, 15 रुपये का डिविडेंड देगी

अमेरिका में, S&P 500 सपाट रहा, जबकि नैस्डैक कंपोजिट लगभग 0.18 प्रतिशत गिर गया। तकनीकी क्षेत्र ने सूचकांकों पर दबाव डाला। हालांकि, डाउ जोंस 172 अंक या 0.44 प्रतिशत की बढ़त के साथ कारोबार करता दिखा।

घरेलू बाजार में विदेशी संस्थागत निवेशकों (FII) ने 6,669.10 करोड़ रुपये के शेयर बेचे, जबकि घरेलू संस्थागत निवेशकों (DII) ने 8 मई को 5,928.81 करोड़ रुपये के शेयर खरीदे।

कल कैसी थी बाजार की चाल?

हफ्ते के तीसरे कारोबारी दिन यानी बुधवार को भारतीय शेयर बाजार उतार-चढ़ाव भरे सत्र के बाद मामूली गिरावट लेकर बंद हुए। BSE सेंसेक्स इंट्राडे में 611 अंक चढ़ने के बाद, 45 अंक की गिरावट के साथ बंद हुआ। इस बीच ग्लोबल मार्केट में मिले-जुले रुझान देखें गए।

व्यापक बाजारों में, बीएसई मिडकैप और स्मॉलकैप सूचकांकों ने फ्रंटलाइन सूचकांकों से बेहतर प्रदर्शन किया, क्योंकि वे क्रमशः 0.78 प्रतिशत और 0.5 प्रतिशत चढ़ गए।

यह भी पढ़ें: लगातार चौथी तिमाही में प्रवर्तकों के गिरवी शेयर घटे

BSE का 30 शेयरों वाला मानक सूचकांक सेंसेक्स (Sensex) 45.46 अंक यानी 0.06 फीसदी की मामूली गिरावट के साथ 73,466.39 अंक पर बंद हुआ। वहीं, दूसरी तरफ नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) के निफ्टी (Nifty) में कोई भी बदलाव नहीं आया। निफ्टी दिन के अंत में 22,302.50 अंक पर बंद हुआ।

Advertisement
First Published - May 9, 2024 | 8:45 AM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement