facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

Stock Market Today: गुड फ्राइडे के अवसर पर शेयर बाजार में नहीं होगी ट्रेडिंग

Advertisement

Stock Market Holiday Today: शुक्रवार को इक्विटी, इक्विटी डेरिवेटिव और सिक्योरिटीज लेंडिंग एंड बॉरोइंग (SLB) सेगमेंट में कारोबार बंद रहेगा।

Last Updated- March 29, 2024 | 8:50 AM IST
Stock Market Today
Representative Image

Stock Market Holiday Today: भारतीय शेयर बाजार में आज यानी 29 मार्च को कारोबार नहीं होगा। गुड फ्राइडे के अवसर पर NSE-BSE आज पूरे दिन बंद रहेंगे।

बाजार के सभी सेगमेंट रहेंगे क्लोज

शुक्रवार को इक्विटी, इक्विटी डेरिवेटिव और सिक्योरिटीज लेंडिंग एंड बॉरोइंग (SLB) सेगमेंट में कारोबार बंद रहेगा। एक्सचेंजों की तरफ से जारी हॉलीडे कैलेंडर के मुताबिक, करेंसी डेरिवेटिव सेगमेंट भी बंद रहेगा। इसके अलावा, धातु और सर्राफा समेत थोक जिंस बाजार भी बंद रहेंगे।

यह भी पढ़ें: T+0 Settlement: टी+0 निपटान के तहत हुए सांकेतिक सौदे

इसके अलावा, सिक्योरिटीज को उधार देना और लेना भी नहीं होगा। बता दें कि 25 मार्च से लेकर 29 मार्च तक भारतीय शेयर बाजार केवल तीन सेशन के लिए ही खुला। 25 मार्च को होली थी और आज गुड फ्राइडे के कारण बाजार बंद है। वहीं, 30 मार्च (शनिवार)और 31 मार्च (रविवार)को भी बाजार में कारोबार नहीं होगा। इसका मतलब है कि अब शेयर बाजार में कारोबार सोमवार यानी 1 अप्रैल से शुरू होगा।

1 अप्रैल से देश का नया वित्त वर्ष 2024-2025 भी शुरू हो जाएगा।

यह भी पढ़ें: ICICI सिक्योरिटीज को शेयर बाजार से हटाने की मंजूरी

अब कब होगी बाजार की छुट्टी?

2024 में भारतीय स्टॉक एक्सचेंजों में वीकली ऑफ को छोड़कर कुल 10 बिजनेस छुट्टियां रहेंगी। अप्रैल में बाजार दो दिन बंद रहेंगे जबकि मई, जून, जुलाई, अगस्त, अक्टूबर, नवंबर और दिसंबर में एक-एक छुट्टी रहेगी।

10 या 11 अप्रैल- ईद उल फितर
17 अप्रैल- राम नवमी
1 मई- महाराष्ट्र दिवस
17 जून- बकरीद
17 जुलाई- मुहर्रम
15 अगस्त- स्वतंत्रता दिवस
2 अक्टूबर- महात्मा गांधी जयंती
1 नवंबर- दिवाली लक्ष्मी पूजन
15 नवंबर- गुरुनानक जयंती
25 दिसंबर- क्रिसमस

Advertisement
First Published - March 29, 2024 | 8:46 AM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement