facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

Stock Market Today: गिरावट के साथ खुला बाजार, 200 अंक गिरा सेंसेक्स, निफ्टी 18000 के स्तर पर

Advertisement
Last Updated- May 03, 2023 | 11:31 AM IST

गिरावट के साथ खुला बाजार

बाजार की शुरुआत आज गिरावट के साथ हुई है। सेंसेक्स 202.61 अंक यानी 0.33 फीसदी की गिरावट के साथ 61,152.10 के स्तर पर कारोबार कर रहा था। वहीं निफ्टी 79.35 अंक यानी 0.44 फीसदी की गिरावट के साथ 18063.15 के स्तर पर कारोबार कर रहा था ।

प्री-ओपनिंग में बाजार में गिरावट
प्री-ओपनिंग में बाजार की कमजोर शुरुआत हुई है। सेंसेक्स 203.13 अंक यानी 0.33 फीसदी की गिरावट के साथ 61,151.58 के स्तर पर कारोबार कर रहा था। वहीं निफ्टी 3.80 अंक यानी 0.02 फीसदी की गिरावट के साथ 18143.15 के स्तर पर कारोबार कर रहा था।

कैसा रहेगा आज का बाजार

यूएस फेड की पॉलिसी जारी होने से पहले बुधवार को भारतीय शेयर बाजार गिरावट के साथ खुल सकते है। अमेरिका में गहराते बैंकिंग संकट से बाजार का रुख नकारात्मक हो गया है।

सुबह 7:00 बजे, एसजीएक्स निफ्टी लगभग 70 अंक नीचे 18,150 के स्तर पर कारोबार कर रहा था।

आज रात US Fed की पॉलिसी जारी होने से पहले ही अमेरिकी बाजार में भी गिरावट देखने को मिल रही है। ऐसी उम्मीद जताई जा रही है कि केंद्रीय बैंक ब्याज दरों में चौथाई फीसदी का इजाफा कर सकता है।

डाउ जोंस 1.08 फीसदी टूटा । एसएंडपी 500 में 1.16 फीसदी और नैस्डैक कंपोजिट में 1.08 फीसदी की गिरावट आई।

एशियाई बाजार में, स्ट्रेट टाइम्स, एसएंडपी/एएसएक्स 200, हैंग सेंग और कोस्पी 0.7-1 फीसदी गिरे । जापान और चीन में बाजार बंद हैं।

कमोडिटी मार्केट में मांग की चिंता के कारण मंगलवार को 5 फीसदी की गिरावट के बाद ब्रेंट क्रूड 75 डॉलर प्रति बैरल पर था।

कल कैसी थी शेयर बाजार की चाल?

मंगलवार को भारतीय शेयर बाजार में तेजी देखने को मिली थी। घरेलू शेयर बाजार सप्ताह के पहले कारोबारी दिन मंगलवार को हरे निशान पर बंद हुए। सेंसेक्स (Sensex) 242 अंक मजबूत हुआ। वहीं, निफ्टी (Nifty) में 83 अंको की बढ़त देखने को मिली थी। कारोबार के अंत में निफ्टी 18,147.65 पर बंद हुआ।

ये भी पढ़ें: Closing Bell: शेयर बाजार में तेजी जारी, Sensex 61,300 के ऊपर बंद, Nifty 18,100 के पार

Advertisement
First Published - May 3, 2023 | 8:51 AM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement