facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

Stock Market Today: आज भी लाल निशान में शेयर बाजार, सेंसेक्स 210 अंक फिसला, निफ्टी भी लुढ़का

Advertisement

Stock Market Today : गिफ्ट Nifty में भी गिरावट दर्ज हुई और ये 50 अंकों की गिरावट के साथ 19,600 के स्तर पर कारोबार करता दिखा।

Last Updated- September 27, 2023 | 9:50 AM IST
Futures and Option Trading

Opening Bell:  ग्लोबल मार्केट से कमजोर संकेतों के बीच आज यानी बुधवार को शेयर बाजार की कमजोर शुरुआत हुई है। बाजार के प्रमुख इंडेक्स लाल निशान में कारोबार करते दिख रहे हैं। BSE सेंसेक्स 200 से अधिक अंकों की गिरावट के साथ 65,800 के करीब ट्रेड कर रहा है। वहीं, निफ्टी भी 54 अंक  फिसलकर 19,610 के लेवल पर ट्रेड कर रहा है।

आज कैसी रहेगी बाजार की चाल?

ग्लोबल मार्केट (global market) से कमजोर संकेतों के बीच आज यानी बुधवार को भारतीय शेयर बाजार में उतार-चढ़ाव देखने को मिल सकता है। आज सुबह, गिफ्ट Nifty में भी गिरावट दर्ज हुई और ये 50 अंकों की गिरावट के साथ 19,600 के स्तर पर कारोबार करता दिखा।

चीन के इंडस्ट्रियल डाटा और ऑस्ट्रेलिया के महंगाई आंकड़ों से पहले एशियाई बाजारों में भी कमजोरी देखने को मिल रही है।

निक्केई, कोस्पी और एएसएक्स 200 0.3 प्रतिशत 0.75 प्रतिशत के दायरे में नीचे थे, जबकि हैंग सेंग 0.03 प्रतिशत ऊपर था। जबकि अमेरिकी वायदा बाजारों में हल्की मजबूती दर्ज की जा रही है।

यह भी पढ़ें : Nuvama Wealth की स्टॉक एक्सचेंज में शुरू हुई ट्रेडिंग, 2613 रुपये पर बंद हुआ शेयर

डॉव में 1.14 प्रतिशत की गिरावट आई, यह मार्च के बाद से सबसे खराब एक दिवसीय प्रदर्शन है, जबकि एसएंडपी 500 1.47 प्रतिशत फिसल गया, और नैस्डैक कंपोजिट 1.57 प्रतिशत पीछे आ गया।

कल कैसी थी Stock Market की चाल?

ग्लोबल मार्केट (global market) से मिले कमजोर रूझानों के बीच हफ्ते के दूसरे कारोबारी दिन यानी मंगलवार को घरेलू शेयर बाजार लाल निशान पर बंद हुए। दोनों फ्रंटलाइन इंडेक्स सेंसेक्स और निफ्टी में हल्की गिरावट दर्ज की गई।

BSE का 30 शेयरों वाला मानक सूचकांक सेंसेक्स (Sensex) 78.22 अंक यानी 0.12 फीसदी की गिरावट के साथ 65,945.47 अंक पर बंद हुआ। कारोबार के दौरान सेंसेक्स 66,078.26 की ऊंचाई तक गया और नीचे में 65,865.63 तक आया।

यह भी पढ़ें : फ्रैक्शनल शेयरों की मंजूरी संभव, SEBI से बात कर रहा कंपनी मामलों का मंत्रालय

वहीं, दूसरी तरफ नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) का निफ्टी (Nifty) में भी 9.85 अंक यानी 0.05 फीसदी की मामूली गिरावट दर्ज की गई। निफ्टी दिन के अंत में 19,664.70 अंक पर बंद हुआ। कारोबार के दौरान निफ्टी 19,699.35 की ऊंचाई तक गया और नीचे में 19,637.45 तक आया।

Advertisement
First Published - September 27, 2023 | 8:46 AM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement