facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

Stock Market Today: मजबूती के साथ खुले बाजार, 66 हजार के पार सेंसेक्स, 19,744 के स्तर पर निफ्टी

Advertisement

Stock Market Today: ग्लोबल मार्केट में भी मिले-जुले संकेत देखने को मिल रहे हैं। आज सुबह, गिफ्ट निफ्टी की शुरुआत गिरावट के साथ हुई।

Last Updated- September 28, 2023 | 9:35 AM IST
Stock Market

Stock Market Today, 28 September : बाजार की मजबूत शुरुआत

बाजार ने तेजी के साथ शुरुआत की है। सेंसेक्स 125.35 अंक या 0.19 फीसदी की बढ़त के साथ 66,244.04 पर और निफ्टी 28.40 अंक या 0.14 फीसदी की तेजी के साथ 19,744.90 पर दिख रहा है। लगभग 1,502 शेयरों में तेजी देखने को मिल रही है। 489 शेयरों में गिरावट पर कारोबार हो रहा है। वहीं, 75 शेयरों में कोई बदलाव नहीं हुआ है।

प्री-ओपनिंग में मजबूत कारोबार
प्री-ओपनिंग में बाजार में मजबूती दिख रही है। सेंसेक्स 506.64 अंक यानी 0.77 फीसदी की बढ़त के साथ 66,625.33 के स्तर पर दिख रहा है। वहीं, निफ्टी 94.45 अंक यानी 0.48 फीसदी की बढ़त के साथ 19800 के ऊपर दिख रहा है।

कैसा रहेगा आज का बाजार

तेल की कीमतों में बढ़ोतरी और मंथली डेरिवेटिव (एफएंडओ) एक्सपायरी के बीच आज यानी गुरुवार को भारतीय शेयर बाजार में उतार-चढ़ाव देखने को मिल सकता है।

ग्लोबल मार्केट में भी मिले-जुले संकेत देखने को मिल रहे हैं। आज सुबह, गिफ्ट निफ्टी की शुरुआत गिरावट के साथ हुई। खबर लिखे जाते समय, इसमें हल्की बढ़त देखने को मिली और यह 19,698 के स्तर पर कारोबार करता दिख रहा है।

एशियाई बाजारों में भी मिलाजुला कारोबार है। हांगकांग का हैंग सेंग 0.57 प्रतिशत फिसल गया, और जापान का निक्केई 0.8 प्रतिशत गिर गया, जबकि ऑस्ट्रेलिया का ASX200 0.3 प्रतिशत चढ़ गया। बता दें कि साउथ कोरियाई बाजार आज बंद है।

यह भी पढ़ें : FPI: सितंबर में भारतीय बाजारों से विदेशी निवेशकों ने 13 हजार करोड़ से ज्यादा निकाले

रातोंरात, बेंचमार्क 10-वर्षीय अमेरिकी ट्रेजरी यील्ड 4.6 प्रतिशत तक पहुंच गई – जो 2007 के बाद से इसका उच्चतम स्तर है, और ब्रेंट क्रूड 3 प्रतिशत से अधिक बढ़कर 97 डॉलर प्रति बैरल पर पहुंच गया।

डॉव जोन्स इंडस्ट्रियल एवरेज 0.2 प्रतिशत नीचे गिरा। एसएंडपी 500 0.02 प्रतिशत बढ़ा, जबकि नैस्डैक कंपोजिट 0.22 प्रतिशत बढ़ा।

यह भी पढ़ें : Morgan Stanley ने आईटी शेयरों का टारगेट प्राइस 29 फीसदी बढ़ाया

कल कैसी थी बाजार की चाल?

शेयर बाजार में बुधवार को बेहद उतार-चढ़ाव भरे कारोबार में सेंसेक्स (Sensex Today) शुरुआती गिरावट से उबरने के बाद 66 हजार के पार बंद हुआ।

तीस शेयरों पर आधारित बीएसई सेंसेक्स (BSE Sensex) में शुरुआती कारोबार में गिरावट दर्ज की गई । हालांकि, कारोबार के आखिरी एक घंटे में खरीदारी से बाजार को समर्थन मिला और सेंसेक्स 173.22 अंक या 0.26 प्रतिशत चढ़कर 66,118.69 अंक पर बंद हुआ। इसी तरह नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ़्टी 50 (Nifty 50) भी पॉजिटिव रुख के साथ बंद हुआ। निफ़्टी गिरावट के साथ 19,637.05 अंक पर खुला और ट्रेडिंग के दौरान 19,554 अंक के निचले स्तर तक गया। अंत में यह 51.75 अंक या 0.26 प्रतिशत चढ़कर 19,716.45 पर बंद हुआ।

Advertisement
First Published - September 28, 2023 | 8:45 AM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement