facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

Stock Market Update: टैरिफ पर ट्रंप के सख्त रुख का बाजार पर गहरा असर, सेंसेक्स 500 से ज्यादा अंक टूटा; निफ्टी 22,900 के नीचे

Advertisement

Stock Market Today: शेयर बाजार में आज पीएम मोदी की अमेरिकी यात्रा और ट्रंप के टैरिफ फैसले से जुड़ी खबरों पर निवेशकों की नजर रहेगी।

Last Updated- February 14, 2025 | 1:01 PM IST
stock market (1)
Share Market Today

Stock Market Update, February 14: वैश्विक बाजारों में तेजी के बीच घरेलू शेयर बाजार सप्ताह के आखिरी कारोबारी सेशन में मजबूती के साथ खुले। हालांकि, खुलने के एक घंटे के बाद ये लाल निशान में फिसल गए। अमेरिकी प्रेजिडेंट डोनल्ड ट्रंप (Donald Trump) के टैरिफ को लेकर सख्त रुख के चलते बाजार में गिरावट देखने को मिल रही है।

तीस शेयरों वाला बीएसई सेंसेक्स (BSE Sensex) 214.88 अंक या 0.28 प्रतिशत बढ़कर 76,353.85 पर ओपन हुआ। हालांकि, इंडेक्स बाद में लाल निशान में फिसल गया। सुबह 11 बजे सेंसेक्स 341.95 अंक या 0.45% गिरकर 75,797 पर कारोबार कर रहा था।

इसी तरह नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) का निफ्टी50 (Nifty50) भी मजबूत शुरुआत के बाद फिसल गया। सुबह 11 बजे यह 130.60 अंक 0.57% गिरकर 22,900 पर चल रहा था।

निवेशक अमेरिकी राष्ट्रपति डोनल्ड ट्रंप के भारत और अमेरिकी निर्यात पर टैक्स लगाने वाले अन्य व्यापारिक साझेदारों पर टैरिफ लगाने की योजना के प्रभाव का आकलन करेंगे। अमेरिकी राष्ट्रपति के निमंत्रण पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अमेरिका की आधिकारिक यात्रा पर हैं।

निवेशकों के पिछले 8 ट्रेडिंग सेशन में 28 लाख करोड़ डूबे

घरेलू शेयर बाजारों में पिछले आठ ट्रेडिंग सेशन से जारी गिरावट की वजह से बीएसई में लिस्टेड कंपनियों का टोटल मार्केट कैप 400 लाख करोड़ रुपये से निचे फिसल गया। पिछेल आठ ट्रेडिंग सेशन में इसमें 28 लाख करोड़ रुपये से ज्यादा की गिरावट आई है। बाजार का मार्किट कैप 5 फरवरी को 428,03,611 करोड़ रुपये था। शुक्रवार को यह घटकर 3,99,74,912 (अस्थायी) पर आ गया। इस तरह पिछले आठ ट्रेडिंग सेशन में इसमें 28,28,699 करोड़ रुपये की गिरावट आई है।

गुरुवार को कैसी थी बाजार की चाल?

गुरुवार को भारतीय शेयर बाजार हल्की गिरावट के साथ बंद हुआ था। बीएसई सेंसेक्स 32 अंकों की गिरावट के साथ 76,139 पर बंद हुआ, जबकि एनएसई निफ्टी 14 अंक लुढ़ककर 23,031 पर बंद हुआ।

निवेशकों की गतिविधियों की बात करें तो विदेशी संस्थागत निवेशकों (FII/FPI) ने गुरुवार को 2,789.91 करोड़ रुपये के शेयर बेचे, जबकि घरेलू संस्थागत निवेशकों (DII) ने 2,934.50 करोड़ रुपये के शेयर खरीदे।

ग्लोबल मार्केट में तेजी, अमेरिकी शेयर बाजार उछला

एशिया-प्रशांत के शेयर बाजारों में शुक्रवार को ज्यादातर बढ़त देखने को मिली। अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप ने पारस्परिक शुल्क योजना (Reciprocal Tariffs Plan) पर हस्ताक्षर किए, लेकिन इसे तुरंत लागू नहीं किया, जिससे बाजारों को राहत मिली।

ऑस्ट्रेलिया का S&P/ASX 200 इंडेक्स 0.41% चढ़ा, जबकि जापान का निक्केई 225 इंडेक्स 0.60% गिर गया। दक्षिण कोरिया का कोस्पी 0.35% बढ़ा और हांगकांग का हैंगसेंग इंडेक्स 1.33% उछला।

अमेरिकी शेयर बाजारों में भी जबरदस्त तेजी देखने को मिली। डाउ जोंस इंडस्ट्रियल एवरेज 0.77% बढ़ा, S&P 500 इंडेक्स 1.04% चढ़ा और नैस्डैक कंपोजिट 1.50% उछल गया। ट्रंप के शुल्क योजना को लेकर बाजार में सकारात्मक प्रतिक्रिया देखने को मिली।

इस बीच, अमेरिका का प्रोड्यूसर प्राइस इंडेक्स (PPI) जनवरी में 0.4% बढ़ा, जो अनुमानित 0.3% से अधिक रहा। वहीं, खाद्य और ऊर्जा को छोड़कर कोर PPI 0.3% बढ़ा, जो अनुमान के मुताबिक रहा।

Advertisement
First Published - February 14, 2025 | 8:21 AM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement