facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

Stock Market Today: गिरावट के साथ खुला शेयर बाजार, सेंसेक्स 300 अंक टूटा, निफ्टी भी 21000 के पास

Advertisement

बुधवार को भी बाजार जोरदार गिरावट के साथ बंद हुआ था। BSE सेंसेक्स 931 अंक कमजोर हुआ। वहीं, निफ्टी (Nifty) में भी 347 अंक की भारी गिरावट दर्ज की गई।

Last Updated- December 21, 2023 | 9:40 AM IST
Paytm Share- पेटीएम शेयर
Representative Image

Opening Bell :  आज लगातार दूसरे दिन शेयर बाजार में बिकवाली देखने को मिल रही है। ग्लोबल मार्केट से कमजोर संकेतों के चलते प्रमुख इंडेक्स (Sensex-Nifty 50) लाल निशान में कारोबार करते दिख रहे हैं। सेंसेक्स करीब 300 अंकों की गिरावट के साथ 70,200 के लेवल पर है। निफ्टी भी 100 अंक फिसलकर 21000 के लेवल पर आ गया है।

आज सुबह सेंसेक्स के 30 शेयरों में से 24 शेयर गिरावट के साथ कारोबार कर रहे हैं। एक्सिस बैंक, सन फार्मा और जेएसडब्ल्यू स्टील शीर्ष घाटे में रहे, जबकि रिलायंस ने तेजी से वापसी की और बेंचमार्क सूचकांकों में नुकसान को कम करने में मदद की।

कैसा रहेगा आज बाजार का दिन?

ग्लोबल मार्केट से मिल रहे नकारात्मक संकेतों के बीच आज यानी गुरुवार को भारतीय शेयर बाजार की गिरावट के साथ शुरुआत होने की संभावना है। इसका मतलब है कि बाजार में दूसरे दिन मुनाफावसूली देखने को मिल सकती है। बुधवार को भी बाजार जोरदार गिरावट के साथ बंद हुआ था। BSE सेंसेक्स 931 अंक कमजोर हुआ। वहीं, निफ्टी (Nifty) में भी 347 अंक की भारी गिरावट दर्ज की गई।

Gift Nifty की बात करें तो, यह 21,144 के स्तर पर कारोबार करता दिखा।

व्यक्तिगत शेयरों में, Zee Entertainment के शेयर फोकस में रहेगा क्योंकि उसने मर्जर को पूरा करने की समय सीमा बढ़ाने के लिए सोनी इंडिया के साथ चर्चा की है। इसके अलावा, आईनॉक्स इंडिया के शेयर गुरुवार को बाजार में एंट्री करेंगे।

यह भी पढ़ें : कार्वी मामले में गिरवी शेयरों पर बैंकों को SAT से राहत

इस बीच, रात भर अमेरिकी बाजार भारी गिरावट के साथ बंद हुए क्योंकि फेड के नरम रुख से प्रेरित रैली रुक गई। डॉव जोन्स 1.3 फीसदी फिसल गया, जबकि एसएंडपी 500 और नैस्डैक 1.5 फीसदी गिर गए।

एशिया बाजार में, जापान का निक्केई 1.5 प्रतिशत गिर गया था। शंघाई और हैंग सेंग में 1 प्रतिशत की गिरावट आई, जबकि कोस्पी और ताइवान में 0.5 प्रतिशत से अधिक की गिरावट आई।

कल कैसी थी बाजार की चाल?

घरेलू शेयर बाजारों में बुधवार को भारी उतार-चढ़ाव रहा। सुबह के कारोबार में रिकॉर्ड ऊंचाई पर पहुंचने के बाद घरेलू शेयर बाजार दोपहर बाद के कारोबार में जबरदस्त मुनाफावसूली के शिकार हो गए। बेचमार्क सेंसेक्स और निफ्टी में तेज गिरावट दर्ज की गई। कच्चे तेल की कीमतों में तेजी ने भी निवेशकों को मुनाफावसूली के लिए प्रेरित किया। ग्लोबल मार्केट में हालांकि मिले-जुले रुझान देखे गए।

बुधवार के कारोबार में BSE सेंसेक्स 931 अंक कमजोर हुआ। वहीं, निफ्टी (Nifty) में भी 347 अंक की भारी गिरावट दर्ज की गई। व्यापक बाजारों में, BSE मिडकैप और स्मॉलकैप सूचकांकों में क्रमशः 3.3 प्रतिशत और 3.5 प्रतिशत की भारी गिरावट आई।

Advertisement
First Published - December 21, 2023 | 8:46 AM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement