facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

Stock Market Update: हरे निशान में बाजार, Sensex 74 हजार के पार, Nifty 22,550 के स्तर पर

Advertisement

Stock Market Today: आज बाजार की चाल FII प्रवाह, मार्च तिमाही (Q4FY24) के नतीजे और IPO गतिविधियों पर निर्भर कर सकती है। 

Last Updated- May 22, 2024 | 10:48 AM IST
Stocks to buy
Representative Image

Stock Market Update: बुधवार को शेयर बाजार में हल्की बढ़त देखने को मिली। एसएंडपी बीएसई सेंसेक्स 104.12 अंकों की बढ़त के साथ 74,057 के स्तर पर कारोबार करता दिखा। दूसरी ओर, निफ्टी50 ने 22,546 के लेवल पर दिखा।

Opening Bell: भारतीय शेयर बाजार बुधवार को सपाट खुले। बाजार के प्रमुख इंडेक्स हल्की बढ़त के साथ कारोबार करते दिख रहे हैं।  एसएंडपी बीएसई सेंसेक्स 83 अंक या 0.11 प्रतिशत बढ़कर 74,037 के स्तर पर पहुंच गया। दूसरी ओर, निफ्टी50 27 अंक या 0.12 प्रतिशत की बढ़त के साथ 22,556 पर कारोबार करता दिखा।

Top Gainers

निफ्टी 50 इंडेक्स पर अल्ट्राटेक सीमेंट, कोल इंडिया, एसबीआई, एलटीआईमाइंडट्री, डीआर रेड्डीज लैब्स, ओएनजीसी, एचयूएल और एनटीपीसी 1.6 फीसदी तक की बढ़त के साथ टॉप पर रहे।

Top Losers

सन फार्मा, जेएसडब्ल्यू स्टील, हीरो मोटो, मारुति सुजुकी, इंडसइंड बैंक और पावर ग्रिड के शेयरों में गिरावट देखने को मिली।

व्यापक बाजारों में, बीएसई मिडकैप और स्मॉलकैप सूचकांकों ने क्रमशः 0.36 प्रतिशत और 0.58 प्रतिशत अधिक कारोबार किया। सेक्टरों में, निफ्टी रियल्टी ने 1 प्रतिशत से अधिक की बढ़त के साथ आगे बढ़कर नेतृत्व किया। वहीं, निफ्टी पीएस बैंक सबसे अधिक (0.3 प्रतिशत नीचे) गिरा।

कैसी रहेगी आज बाजार की चाल?

ग्लोबल मार्केट से मिलेजुले संकेतों के बीच आज यानी बुधवार को भारतीय शेयर बाजार में उतार-चढ़ाव देखने को मिल सकता है। मंगलवार को अच्छे वैश्विक संकेतों के बावजूद शेयर बाजार सपाट बंद हुए थे।

हालांकि, आज बाजार की चाल FII प्रवाह, मार्च तिमाही (Q4FY24) के नतीजे और IPO गतिविधियों पर निर्भर कर सकती है।

सुबह 08:30 के करीब, Gift Nifty 23 फीसदी अंक की बढ़त के साथ 22,635 के स्तर पर दिखा।

वैश्विक स्तर पर, एशियाई बाजारों में आज सुबह मिलाजुला रुख रहा और निक्केई 0.7 फीसदी की गिरावट के साथ कारोबार करता दिखा। दूसरी ओर, ASX200, कोस्पी और हैंग सेंग में 0.2 प्रतिशत तक की बढ़त हुई।

यह भी पढ़ें: BSE मेटल इंडेक्स में 17 महीने की सबसे बड़ी उछाल, एक दिन में 4.1 फीसदी चढ़ा

रातों-रात, एसएंडपी500 और नैस्डैक कंपोजिट 0.2 फीसदी की बढ़त के साथ रिकॉर्ड ऊंचाई पर बंद हुए, जबकि डॉव जोन्स 0.17 फीसदी की बढ़त के साथ बंद हुए।

कल कैसी थी बाजार की चाल?

एशियाई और यूरोपीय बाजारों में कमजोर रुझानों और विदेशी निवेशकों की बिकवाली के बीच मंगलवार को उतार-चढ़ाव भरे कारोबार में भारतीय शेयर बाजार गिरकर बंद हुआ।

तीस शेयरों वाला बीएसई सेंसेक्स (BSE Sensex) 52.63 अंक या 0.07 प्रतिशत की गिरावट के साथ 73,953.31 पर बंद हुआ। दिन के दौरान यह 74,189.19 के हाईएस्ट और 73,762.37 के निचले स्तर तक चला गया था। दूसरी तरफ, नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ़्टी (Nifty) 27.05 अंक या 0.12 प्रतिशत की वृद्धि लेकर 22,529.05 पर बंद हुआ।

Advertisement
First Published - May 22, 2024 | 8:47 AM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement