facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

Stock Market Today: क्या आज भी जारी रहेगी बाजार में तेजी? जानें मार्केट का हाल

Advertisement

Stock Market: बॉन्ड यील्ड घटने से कल अमेरिकी बाजार में जबरदस्त उछाल देखने को मिला था। डाओ जोंस 500 प्वाइंट से ऊपर चढ़ा, नैस्डैक में भी करीब 2% की बढ़त देखने को मिली।

Last Updated- November 03, 2023 | 8:54 AM IST
Market Outlook
Representative Image

Stock Market Today, 3 November: वैश्विक बाजारों में तेजी के बीच प्रमुख बेंचमार्क सूचकांकों में शुक्रवार को बढ़त देखने को मिल सकती है। आज सुबह, GIFT Nifty जोरदार तेजी के साथ 19,350 के ऊपर कारोबार कर रहा है।

वहीं, बॉन्ड यील्ड घटने से कल अमेरिकी बाजार में जबरदस्त उछाल देखने को मिला था। डाओ जोंस 500 प्वाइंट से ऊपर चढ़ा, नैस्डैक में भी करीब 2% की बढ़त देखने को मिली।

एशियाई बाजारों की बात करें निक्केई और कोस्पी प्रत्येक में 1 प्रतिशत की बढ़ोतरी हुई। स्ट्रेट्स टाइम्स में 1.6 प्रतिशत की बढ़त हुई, जबकि ताइवान में 0.3 प्रतिशत की वृद्धि हुई।

आज इन कंपनियों के शेयर रहेंगे फोकस में…

दूसरी तिमाही के नतीजों से पहले आज इन कंपनियों के शेयर पर रहेगा फोकस – Chambal Fertilisers, Crompton Greaves, Escorts, Godfrey Phillips, IDFC, IndiGo, Krsnaa Diagnostics, MRF, Shipping Corporation of India, Sundaram Fasteners, Thermax, Titan, TTK Healthcare, Uco Bank और Whirlpool

यह भी पढ़ें : Stock Market: फेड रिजर्व की नरमी के बाद शेयर बाजार में थमी गिरावट

ESAF Small Finance Bank IPO

ईएसएएफ स्मॉल फाइनेंस बैंक का आईपीओ आज 57 रुपये – 60 रुपये प्रति शेयर के प्राइस बैंड में सब्सक्रिप्शन के लिए खुल गया है।

कल दिखी थी बाजार में रौनक

अमेरिका के केंद्रीय बैंक फेडरल रिजर्व द्वारा ब्याज दरों को अपरिवर्तित रखने के बाद वैश्विक बाजारों में तेजी के बीच भारतीय शेयर बाजार (Stock Market) में गुरुवार को तेजी दर्ज की गई थी।

बता दें कि फेडरल रिजर्व ने ब्याज दरों को 5.25-5.50 प्रतिशत के दायरे में बनाए रखा। एक्सपर्ट्स के अनुसार, फेड रिजर्व के चेयरमैन जेरोम पॉवेल ने दरों में एक और बढ़ोतरी की संभावना को पूरी तरह से खारिज नहीं किया है, लेकिन बाजार पर्यवेक्षकों का मानना है कि वह उतने आक्रामक नहीं थे जितना उन्होंने अनुमान लगाया था।

यह भी पढ़ें : धोखाधड़ी रोकने में सेल्फ रेगुलेशन कारगर नहीं : SEBI

इस बीच तीस शेयरों पर आधारित बीएसई सेंसेक्स (BSE Sensex) 489.57 अंक या 0.77 प्रतिशत चढ़कर 64 हजार के पार जाते हुए 64,080.90 अंक पर बंद हुआ। कारोबार के दौरान सेंसेक्स 64,202.64 अंक तक चला गया था।

इसी तरह, नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ़्टी-50 भी एक बार फिर से 19,100 के स्तर के पार चला गया। यह 144.10 अंक या 0.76 फीसदी की बढ़त लेकर 19,133.25 अंक पर बंद हुआ।

Advertisement
First Published - November 3, 2023 | 8:54 AM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement