facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

Stock Market Update: लाला निशान में बाजार, सेंसेक्स 250 अंक गिरा, निफ्टी 24,550 के आसपास; स्मॉलकैप्स और ऑटो में गिरावट

Advertisement

Stock Market Today: सुबह 6:52 बजे, Gift Nifty 24,751 पर ट्रेड करता दिखा, जो निफ्टी वायदा के पिछले बंद स्तर से 20 अंक ज्यादा है।

Last Updated- December 12, 2024 | 2:30 PM IST
Share Market
Representative Image

Market Update @2 pm: बेंचमार्क भारतीय शेयर बाजार इंडेक्स, बीएसई सेंसेक्स और निफ्टी 50, गुरुवार को गिरावट के साथ कारोबार करते दिखे।

दोपहर 2 बजे, बीएसई सेंसेक्स 250.17 (0.31%) अंक फिसलकर 81,275.97 के स्तर पर कारोबार करता दिखा। वहीं, निफ्टी 50 88.00 (0.36%) अंक गिरकर 24,553.80 के लेवल पर नजर आया।

Market Update @1 pm: बेंचमार्क भारतीय इक्विटी इंडेक्स बीएसई सेंसेक्स और निफ्टी 50 गुरुवार को गिरावट के साथ कारोबार कर रहे हैं।

दोपहर 1 बजे, बीएसई सेंसेक्स 157.87 अंकों या 0.19 प्रतिशत की गिरावट के साथ 81,368.27 पर दिखा। वहीं, निफ्टी 50 63.65 अंकों या 0.26 प्रतिशत फिसलकर 24,578.15 पर दिखा।

Market Update @12 pm: भारतीय शेयर बाजार के प्रमुख सूचकांक बीएसई सेंसेक्स और निफ्टी 50 आज गिरावट के साथ कारोबार कर रहे हैं।

दोपहर 12 बजे, बीएसई सेंसेक्स 159.81 फिसलकर 81,366.33 के स्तर पर कारोबार करता दिखा। वहीं, निफ्टी 50 67.30 (0.27%) अंक गिरकर 24,574.50 के लेवल पर ट्रेड करता दिखा।

Stock Market Update: भारतीय शेयर बाजार के बेंचमार्क इंडेक्स बीएसई सेंसेक्स और निफ्टी 50 गुरुवार को हल्की बढ़त के साथ कारोबार करते नजर आ रहे हैं।

सुबह 10 बजे बीएसई सेंसेक्स 39.59 अंकों या 0.05% की बढ़त के साथ 81,565.73 पर कारोबार करता दिखा। वहीं, निफ्टी 50 24,632.95 पर कारोबार करता दिखा, जिसमें 8.85 अंकों या 0.04% की मामूली गिरावट देखी गई।

Opening Bell: भारतीय शेयर बाजार के प्रमुख सूचकांक बीएसई सेंसेक्स और निफ्टी 50 गुरुवार को धीमी शुरुआत के साथ खुले।

शुरुआती कारोबार में, बीएसई सेंसेक्स 81,512.28 पर ही खुला। वहीं, निफ्टी 50 24,626.50 पर खुला, जो 15.30 अंक या 0.06% नीचे है।

सेंसेक्स में सूचीबद्ध 30 कंपनियों में से टेक महिंद्रा, भारती एयरटेल, टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज, इंफोसिस, एचसीएल टेक्नोलॉजीज और आईसीआईसीआई बैंक के शेयर सबसे अधिक फायदे में रहे। टाटा मोटर्स, टाइटन, लार्सन एंड टुब्रो और एशियन पेंट्स के शेयर नुकसान में रहे।

कैसी होगी बाजार की शुरुआत?

भारतीय शेयर बाजार में आज यानी गुरुवार को बढ़त देखने को मिल सकती है। इसके पीछे वजह है अमेरिकी शेयर बाजार वॉल स्ट्रीट का रात में मजबूत प्रदर्शन करना। वहां नैस्डैक ने पहली बार 20,000 का आंकड़ा पार किया और एसएंडपी 500 भी ऊंचाई पर बंद हुआ। अमेरिकी महंगाई के आंकड़े उम्मीद के मुताबिक आने से अगले हफ्ते फेडरल रिजर्व द्वारा ब्याज दर में कटौती की संभावना बढ़ गई है, जिससे बाजार को समर्थन मिला है।

इसके अलावा, भारत में नवंबर के खुदरा महंगाई आंकड़े आज जारी होंगे। उम्मीद है कि यह घटकर 5.53% पर आ जाएगा, जिससे बाजार को और मजबूती मिल सकती है। वहीं, अक्टूबर के औद्योगिक उत्पादन के आंकड़े भी आज जारी होने वाले हैं।

सुबह 6:52 बजे, Gift Nifty 24,751 पर ट्रेड करता दिखा, जो निफ्टी वायदा के पिछले बंद स्तर से 20 अंक ज्यादा है।

एशिया-प्रशांत क्षेत्र के शेयर बाजार गुरुवार को ज्यादातर बढ़त के साथ कारोबार करते दिख रहे हैं। वॉल स्ट्रीट में आई तेजी का असर इन बाजारों पर भी देखने को मिल रहा है।

जापान का निक्केई 225 इंडेक्स 1.55% चढ़ा, जबकि टॉपिक्स इंडेक्स 1.17% ऊपर रहा। वहीं, ऑस्ट्रेलिया का एसएंडपी/एएसएक्स 200 इंडेक्स 0.09% की मामूली गिरावट पर रहा।

यह भी पढ़ें: Stocks To Buy Today: Religare Broking के अजित मिश्रा ने आज इन तीन शेयरों को खरीदने की दी सलाह, हो सकता है प्रॉफिट

दक्षिण कोरिया का कोस्पी 0.64% बढ़ा, जबकि स्मॉल-कैप कोस्डाक इंडेक्स 0.90% की बढ़त पर कारोबार करता दिखा।

चीन का सीएसआई 300 इंडेक्स 0.14% ऊपर पहुंचा, लेकिन शंघाई कंपोजिट इंडेक्स 0.07% गिरावट में रहा। हांगकांग का हैंग सेंग इंडेक्स 0.12% बढ़ा।

इसके अलावा, वैश्विक शेयर बाजार और वॉल स्ट्रीट के इंडेक्स बुधवार को बढ़त पर रहे। अमेरिकी महंगाई के आंकड़े उम्मीद के मुताबिक आने से इस महीने के आखिर में फेडरल रिजर्व द्वारा ब्याज दर घटाने की उम्मीदें बनी रहीं।

डॉव जोन्स इंडस्ट्रियल एवरेज 99.27 अंक यानी 0.22% गिरकर 44,148.56 पर बंद हुआ। वहीं, एसएंडपी 500 में 49.28 अंक यानी 0.82% की बढ़त दर्ज की गई और यह 6,084.19 पर बंद हुआ। नैस्डैक कंपोजिट ने 347.65 अंक यानी 1.77% की बढ़त के साथ 20,034.89 पर पहुंचकर नया रिकॉर्ड बनाया।

एमएससीआई का ग्लोबल स्टॉक्स इंडेक्स 5.04 अंक यानी 0.58% बढ़कर 871.45 पर पहुंच गया।

कल कैसी थी देसी बाजार की चाल?

बेंचमार्क इक्विटी इंडेक्स, BSE Sensex और NSE Nifty50, बुधवार को पॉजिटिव नोट पर बंद हुए। 30 शेयरों वाला Sensex 81,526.14 पर बंद हुआ, जो 16.09 पॉइंट या 0.02% की बढ़त दिखाता है। दूसरी ओर, NSE Nifty50 31.75 पॉइंट या 0.13% की बढ़त के साथ 24,641.80 पर बंद हुआ।

Advertisement
First Published - December 12, 2024 | 8:41 AM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement