facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

Stock Market Update: गिरावट में खुलने के बाद हरे निशान में लौटा बाजार! Sensex 71,500 के पार, ITC का शेयर चढ़ा

Advertisement

तीस शेयरों वाला BSE सेंसेक्स आज कल के बंद भाव 71,428.43 की तुलना में मामूली गिरावट लेकर 71,410.29 पर खुला।

Last Updated- February 09, 2024 | 10:31 AM IST
Stock Market

Stock Market today: भारतीय शेयर बाजार सप्ताह के आखिरी ट्रेडिंग सेशन यानी शुक्रवार को मामूली गिरावट के साथ खुले और उतार-चढ़ाव भरे कारोबार में हरे निशान में लौट आये। इससे एक दिन पहले बाजार बड़ी गिरावट लेकर बंद हुआ था।

तीस शेयरों वाला BSE सेंसेक्स आज कल के बंद भाव 71,428.43 की तुलना में मामूली गिरावट लेकर 71,410.29 पर खुला। फिलहाल सेंसेक्स 0.21 प्रतिशत या 150.80 अंक की बढ़त लेकर 71,579.23 पर ट्रेड कर रहा है।

इसी तरह नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ़्टी-50 भी शुरूआती कारोबार में 0.1 प्रतिशत या 22.30 अंक की मामूली वृद्धि के साथ 21,740.25 अंक के स्तर पर कारोबार कर रहा है।

ITC का शेयर चढ़ा

गुरुवार को 4 प्रतिशत से ज्यादा की गिरावट के बाद आज सुबह आईटीसी का शेयर करीब 1.5 प्रतिशत चढ़कर ट्रेड कर रहा है। ब्रिटिश अमेरिकन टोबैको (BAT) के ITC में कुछ हिस्सेदारी बेचने की खबरों के बीच सिगरेट से लेकर होटल कारोबार करने वाली कंपनी के शेयर गुरुवार को 4 प्रतिशत तक गिर गए थे।

प्राइवेट बैंकों के शेयर भी चढ़े

इसके अलावा एक्सिस, आईसीआईसीआई, कोटक और एचडीएफसी जैसे प्राइवेट बैंकों के शेयर भी आज हरे निशान में लौट आये। इनमें कल गिरावट दर्ज की गई थी।

ग्लोबल संकेत

एशियाई बाजारों में जापान का निक्केई 0.6 प्रतिशत बढ़कर 34 साल के नए हाई लेवल पर पहुंच गया। एएसएक्स 200 0.18 प्रतिशत ऊपर था जबकि हैंग सेंग 1.7 प्रतिशत डूब गया। अमेरिकी शेयर बाजार का एसएंडपी 500 कल रात 0.06 प्रतिशत बढ़ गया, डॉव 0.13 प्रतिशत बढ़ गया और नैस्डैक 0.24 प्रतिशत बढ़ गया।

कल कैसी थी बाजार की चाल ?

भारतीय शेयर बाजार में गुरुवार को लगातार दूसरे दिन ट्रेडिंग सेशन में गिरावट दर्ज की गई और बीएसई सेंसेक्स (BSE Sensex) 700 से ज्यादा अंक की गिरावट लेकर बंद हुआ था।

इंडेक्स में हैवी वेटेज रखने वाली आईटीसी के शेयरों में फिसलन और आरबीआई के रेपो रेट को 6.5 प्रतिशत पर बरकरार रखने के फैसले के बाद प्राइवेट बैंकों के शेयरों में आई गिरावट से बाजार गिरकर बंद हुआ।

तीस शेयरों वाला बीएसई सेंसेक्स आज करीब 300 अंक की बढ़त लेकर 72,473.42 पर खुला। हालांकि, सेंसेक्स ज्यादा देर तक हरे निशान में नहीं रह सका और कुछ देर में गिरावट में चला गया। अंत में यह 1.00 प्रतिशत या 723.57 अंक गिरकर 71,428.43 के स्तर पर बंद हुआ।

इसी तरह, नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी-50 (Nifty-50) भी 0.97 प्रतिशत या 212.55 अंक की गिरावट के साथ 21,717.95 के स्तर पर बंद हुआ।

Advertisement
First Published - February 9, 2024 | 10:31 AM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement