facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

Stock Market update: उतार-चढ़ाव के बीच हरे निशान में लौटा बाजार! Sensex-निफ्टी में बढ़त, रियल्टी शेयर गिरे

Advertisement

एशियन पेंट्स, महिंद्रा एंड महिंद्रा, मारुति और टाटा मोटर्स लगभग 1 प्रतिशत की गिरावट के साथ लाल निशान में कारोबार कर रहे हैं।

Last Updated- January 24, 2024 | 2:32 PM IST
एशियाई बाजारों में नरमी, जानें कैसी होगी आज भारतीय शेयर बाजार की चाल, GIFT Nifty in red amid weakness among Asian indices

Stock Market Today: निजी बैंकिंग शेयरों में कमजोरी और आईटी शेयरों में खरीदारी की दिलचस्पी के बीच भारतीय बेंचमार्क सूचकांकों ने बुधवार को इंट्रा-डे सौदों में अस्थिरता दिखाई दी और बाजार पिछले बंद भाव के मुकाबले गिरकर खुला।

एसएंडपी BSE सेंसेक्स 205 अंक नीचे खुलने के बाद 70,002 के निचले स्तर तक गिर गया, लेकिन जल्द ही नुकसान से उबर गया और सकारात्मक क्षेत्र में वापस आ गया।

उतार-चढ़ाव भरे कारोबार के बाद बाजार लाल रंग में खुलने के बाद दोनों बेंचमार्क सूचकांक हरे रंग में आ गए। हालांकि, कारोबार के दौरान कई बहार बाजार गिरावट में भी चला गया था।

दोपहर 2 बजे सेंसेक्स 193.70 अंक यानी 0.28 प्रतिशत चढ़कर 70,564.25 अंक और निफ्टी 87.45 अंक यानी 0.41 प्रतिशत की बढ़त लेकर 21,326.25 अंक पर कारोबार कर रहा था।

एशियाई बाजारों का क्या हाल ?

व्यापारियों को चीन में एक और पॉजिटिव ट्रेडिंग सेशन की उम्मीद है, जबकि जापान के बाजार गिरावट के साथ खुले जिससे एशियाई शेयर बाजारों में आज मिलाजुला असर देखने को मिल सकता है।

Axis बैंक का शेयर गिरा

एक्सिस बैंक 3,.5 प्रतिशत से ज्यादा गिरकर कारोबार कर रहा है। बैंक का नेट प्रॉफिट दिसंबर तिमाही में सालाना आधार पर चार प्रतिशत बढ़कर 6,071 करोड़ रुपये पर पहुंच गया। द्ध ब्याज आय 9 प्रतिशत बढ़कर 12,532 करोड़ रुपये हो गई।

इसके अलावा ICICI बैंक, कोटक बैंक, एशियन पेंट्स और टीसीएस गिरावट के साथ लाल निशान में कारोबार कर रहे हैं। दूसरी ओर, इंफोसिस, एसबीआई, एचसीएल टेक्नोलॉजीज और टाटा स्टील में बढ़त रही।

आज इन कंपनियों के  तिमाही नतीजे

बजाज ऑटो, भारत डायनेमिक्स, ब्लू डार्ट, केनरा बैंक, सीएट, डीसीबी बैंक, डीएलएफ, एक्साइड इंडस्ट्रीज, इंडियन बैंक, इंडियन ओवरसीज बैंक, इंडियन ऑयल, लौरस लैब्स, पीएनबी हाउसिंग, रेलटेल, टाटा स्टील, टेक महिंद्रा, टीवीएस मोटर, यूको बैंक और उज्जीवन एसएफबी कुछ प्रमुख कंपनियां हैं जो बुधवार को दिसंबर तिमाही के नतीजों की घोषणा करने वाली हैं।

Advertisement
First Published - January 24, 2024 | 10:27 AM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement