facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

Stock Market Update: शेयर बाजार ने शुरूआती बढ़त गंवाई! Sensex 150 अंक फिसला, IT Stocks में फिर तेजी

Advertisement

लूनर न्यू ईयर (Lunar New Year) की छुट्टियों के कारण हांगकांग, चीन, जापान, ताइवान और दक्षिण कोरिया सहित बाजार बंद हैं।

Last Updated- February 12, 2024 | 10:21 AM IST
Stock Market

Opening Bell: शेयर बाजार ने सोमवार को शुरुआती बढ़त खो दी और गिरावट लेकर लाल निशान में चले गए। न्यू ईयर के अवसर पर ज्यादातर एशियाई बाजार बंद होने के कारण एशिया में अन्य जगहों पर व्यापार सुस्त रहा।

इस बीच, तीस शेयरों वाला बीएसई सेंसेक्स (BSE Sensex) 150 अंक गिरकर 71,442 पर और एनएसई निफ्टी50 53 अंक गिरकर 21,726 पर था।

हालांकि, सेंसेक्स शुरुआती कारोबार में 52.48 अंक चढ़कर 71,647.97 अंक पर और निफ्टी-50 भी 30.70 अंक की बढ़त के साथ 21,813.20 अंक पर पहुंच गया था।

आज कैसी रह सकती है बाजार की चाल ?

निवेशकों का फोकस जनवरी की उपभोक्ता मुद्रास्फीति (consumer inflation) और दिसंबर के आईआईपी डेटा (IIP data) पर रहेगा, जो आज बाजार बंद होने के बाद जारी किए जाएंगे। रॉयटर्स के एक सर्वेक्षण में उम्मीद जताई गई है कि जनवरी में खुदरा मुद्रास्फीति तीन महीने के निचले स्तर 5.09 प्रतिशत पर आ जाएगी।

IT Stocks में तेजी

आईटी कंपनियों के शेयरों में एक बार फिर तेजी देखने को मिल रही है और विप्रो, एचसीएलटेक, इंफोसिस, टेक महिंद्रा समेत TCS के शेयर बढ़त में कारोबार कर रहे हैं।

आज इन कंपनियों के आएंगे तिमाही नतीजे

आज 63मून्स, ऑलकार्गो लॉजिस्टिक्स, अवध शुगर, बीएएसएफ, भारत फोर्ज, बीएलएस इंटरनेशनल सर्विसेज, केमप्लास्ट सनमार, कोल इंडिया, एडलवाइस फाइनेंशियल सर्विसेज, हिंदुस्तान एयरोनॉटिक्स, मझगोंडॉक शिपबिल्डर्स और संवर्धन मदरसन इंटरनेशनल समेत एनएचपीसी अपने तिमाही के नतीजे जारी करेंगी।

वैश्विक बाजार से क्या संकेत?

लूनर न्यू ईयर (Lunar New Year) की छुट्टियों के कारण हांगकांग, चीन, जापान, ताइवान और दक्षिण कोरिया सहित बाजार बंद हैं। ऑस्ट्रेलिया में ASX 200 0.2 प्रतिशत कम पर कारोबार करता दिखा।

यह पढ़ें: शेयर बाजार में शानदार परफॉर्मेंस दिखाते हुए Tata Group की कंपनियां टॉप पर, मगर एमकैप में TCS आधे से भी कम

शुक्रवार को अमेरिकी शेयर बाजार में मिला-जुला कारोबार देखने को मिला था। एसएंडपी 500 0.57 प्रतिशत बढ़कर पहली बार प्रमुख 5,000 स्तर से ऊपर बंद हुआ। नैस्डैक 1.25 प्रतिशत चढ़ा जबकि डॉव जोन्स 0.14 प्रतिशत गिर गया।

बीते शुक्रवार कैसी थी बाजार की चाल?

एशियाई बाजारों में मिलेजुले रुख के बीच उतार-चढ़ाव भरे कारोबार में भारतीय शेयर बाजार (share bazar) शुक्रवार को दो दिन से जारी गिरावट के बाद हरे निशान में बंद हुआ था।

तीस शेयरों वाला BSE Sensex 9 फरवरी को मामूली गिरावट लेते हुए अपने पिछले बंद भाव के 71,428.43 मुकाबले 71,410.29 पर खुला। उतार-चढ़ाव भरे कारोबार में 71,676.49 के हाई और 71,200.31 के लॉ लेवल तक झूलने के बाद 0.23% या 167.06 अंक चढ़कर 71,595.49 पर बंद हुआ।

इसी तरह, नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी-50 (Nifty-50) भी 0.3 प्रतिशत या 64.55 अंक चढ़ने के बाद 21,782.50 पर बंद हुआ।

Advertisement
First Published - February 12, 2024 | 10:21 AM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement