facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

Stock Picks for Today: TVS Motor और Indus Tower में दिख रहा कमाई का मौका? ₹3,925 रुपये तक के टारगेट

Advertisement

EV कारोबार में तेजी, मजबूत डिविडेंड और टेलीकॉम विस्तार के दम पर आज इन शेयरों में दिख सकता है बड़ा एक्शन

Last Updated- May 19, 2026 | 8:40 AM IST
Stock Picks

शेयर बाजार में इस समय निवेशकों की नजर उन कंपनियों पर ज्यादा है जिनका कारोबार आने वाले समय में तेजी से बढ़ सकता है। टेलीकॉम और ऑटो सेक्टर की कुछ कंपनियां इसी वजह से चर्चा में बनी हुई हैं। एक तरफ देश में मोबाइल और इंटरनेट इस्तेमाल तेजी से बढ़ रहा है, तो दूसरी तरफ इलेक्ट्रिक व्हीकल्स का बाजार भी लगातार बड़ा हो रहा है। कंपनियां नए प्रोडक्ट लॉन्च कर रही हैं, नेटवर्क बढ़ा रही हैं और विदेशों में भी कारोबार फैलाने की कोशिश कर रही हैं। यही वजह है कि बाजार के जानकार मान रहे हैं कि आने वाले समय में इन सेक्टर्स की कुछ कंपनियां निवेशकों को अच्छा रिटर्न दे सकती हैं।

इसी बीच कोटक सिक्योरिटीज के इक्विटी रिसर्च हेड श्रीकांत चौहान ने Indus Tower और TVS Motor को लेकर पॉजिटिव राय दी है। उनका मानना है कि दोनों कंपनियां अपने-अपने सेक्टर में मजबूत स्थिति में हैं और आने वाले समय में बेहतर प्रदर्शन कर सकती हैं।

Indus Tower पर क्यों भरोसा?

श्रीकांत चौहान के मुताबिक Indus Tower में सबसे बड़ा पॉजिटिव संकेत कंपनी का डिविडेंड दोबारा शुरू करना है। कंपनी ने करीब तीन साल बाद फिर से डिविडेंड दिया है। बाजार में इसे इस बात का संकेत माना जा रहा है कि कंपनी का कैश फ्लो अब पहले से मजबूत हो रहा है और मैनेजमेंट को कारोबार को लेकर भरोसा बढ़ा है। कंपनी ने FY26 का पूरा फ्री कैश फ्लो शेयरधारकों को लौटाने का फैसला किया है।

कंपनी का टेलीकॉम टावर बिजनेस भी तेजी पकड़ रहा है। पिछले क्वार्टर में कंपनी ने करीब 4,892 नए टावर जोड़े, जो पिछले क्वार्टर के मुकाबले काफी ज्यादा हैं। इसका मतलब साफ है कि टेलीकॉम कंपनियां तेजी से नेटवर्क बढ़ा रही हैं और इसका सीधा फायदा Indus Tower को मिल रहा है।

Vodafone Idea को AGR राहत मिलने से भी कंपनी को बड़ी राहत मिली है। पहले बाजार को डर था कि Vodafone Idea की कमजोर स्थिति का असर Indus Tower पर पड़ सकता है, लेकिन अब हालात पहले से बेहतर दिख रहे हैं। अगर Vodafone Idea धीरे-धीरे अपना नेटवर्क बढ़ाती है तो आने वाले समय में Indus Tower की कमाई और मजबूत हो सकती है।

कंपनी अब भारत के बाहर भी मौके तलाश रही है। Zambia में लाइसेंस मिल चुका है और Uganda व Nigeria में मंजूरी की प्रक्रिया चल रही है। यानी कंपनी अफ्रीका में भी अपना टावर बिजनेस बढ़ाने की तैयारी कर रही है। अच्छी बात ये है कि शुरुआती निवेश ज्यादा बड़ा नहीं होगा।

कंपनी की बैलेंस शीट भी मजबूत मानी जा रही है। कंपनी के पास करीब 4,970 करोड़ रुपये का नेट कैश है। इससे कंपनी के पास आगे निवेश करने, डिविडेंड देने और नए बिजनेस मौके तलाशने की अच्छी क्षमता बनी हुई है।

श्रीकांत चौहान ने Indus Tower पर Buy रेटिंग दी है। उनका टारगेट प्राइस 500 रुपये है, जबकि फिलहाल शेयर करीब 430 रुपये के आसपास कारोबार कर रहा है। उनका मानना है कि लंबे समय का टेलीकॉम इंफ्रास्ट्रक्चर ग्रोथ स्टोरी अभी भी मजबूत बनी हुई है।

यह भी पढ़ें | Power Sector में अभी और आएगी तेजी? मोतीलाल ओसवाल ने 2 स्टॉक्स पर दिए ₹640 तक के टारगेट

TVS Motor को लेकर क्या है राय?

TVS Motor को लेकर भी श्रीकांत चौहान काफी सकारात्मक नजर आ रहे हैं। उनका कहना है कि कंपनी लगातार नए प्रोडक्ट लॉन्च करके और ब्रांड को मजबूत बनाकर दोपहिया बाजार में अपनी पकड़ मजबूत कर रही है। खासकर स्कूटर और प्रीमियम बाइक सेगमेंट में कंपनी तेजी से मार्केट शेयर बढ़ा रही है।

TVS अब सिर्फ घरेलू बाजार पर निर्भर नहीं है। कंपनी अफ्रीका और दक्षिण एशिया जैसे बाजारों में भी तेजी से कारोबार बढ़ा रही है। इसका असर कंपनी के नतीजों में भी दिख रहा है। FY26 की चौथी तिमाही में कंपनी का रेवेन्यू 34 प्रतिशत बढ़ा। बिक्री बढ़ने के साथ-साथ कंपनी ने गाड़ियों की कीमतों में भी बढ़ोतरी की, जिससे कमाई और बेहतर हुई।

इलेक्ट्रिक व्हीकल सेगमेंट में भी TVS Motor की पकड़ मजबूत होती जा रही है। कंपनी लगातार 25 प्रतिशत से ज्यादा मार्केट शेयर बनाए हुए है। iQube जैसे इलेक्ट्रिक स्कूटर की अच्छी मांग बनी हुई है। इसके अलावा कंपनी अब इलेक्ट्रिक थ्री-व्हीलर सेगमेंट में भी उतर चुकी है, जिससे आगे ग्रोथ के नए रास्ते खुल सकते हैं।

श्रीकांत चौहान का मानना है कि आने वाले समय में कंपनी ICE यानी पेट्रोल गाड़ियों और EV दोनों सेगमेंट में नए लॉन्च के जरिए बाजार में अपनी हिस्सेदारी और बढ़ा सकती है। घरेलू बाजार में मजबूत मांग और एक्सपोर्ट ग्रोथ भी कंपनी के लिए बड़ा सहारा बन सकती है।

उन्होंने TVS Motor पर Add रेटिंग दी है और शेयर के लिए 3,925 रुपये का टारगेट प्राइस रखा है। फिलहाल शेयर करीब 3,291 रुपये के आसपास कारोबार कर रहा है।

(डिस्क्लेमर: यहां दी गई राय ब्रोकरेज की है। बिज़नेस स्टैंडर्ड इन विचारों से सहमत होना जरूरी नहीं समझता और निवेश से पहले पाठकों को अपनी समझ से फैसला करने की सलाह देता है।)

Advertisement
First Published - May 19, 2026 | 8:33 AM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement