facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

Stock Rise: दिल्ली मेट्रो टनल का काम पूरा होते ही इस शेयर में आई तेजी, जनवरी में और बढ़ सकती है रफ्तार

Advertisement

यह उछाल कंपनी द्वारा दिल्ली मेट्रो के फेज-4 के लिए सबसे लंबी टनलिंग ड्राइव पूरी करने की घोषणा के बाद आया।

Last Updated- December 06, 2024 | 6:06 PM IST
Stock Market Today

Afcons इन्फ्रास्ट्रक्चर के शेयरों ने शुक्रवार को 6.2% की बढ़त बनाई और ₹559 प्रति शेयर के नए रिकॉर्ड हाई पर पहुंच गए। यह उछाल कंपनी द्वारा दिल्ली मेट्रो के फेज-4 के लिए सबसे लंबी टनलिंग ड्राइव पूरी करने की घोषणा के बाद आया।

आज Afcons का शेयर ₹543.50 पर बंद हुआ। वहीं, बीएसई सेंसेक्स 0.07% घटकर 81,709.12 पर बंद हुआ। कंपनी की मार्केट कैप ₹20,079.20 करोड़ थी। शेयर ने ₹463 प्रति शेयर के आईपीओ मूल्य से 18% अधिक कीमत पर कारोबार किया और नए हाई ₹559 तक पहुंच गया।

कंपनी ने दिल्ली मेट्रो फेज-4 में महत्वपूर्ण टनलिंग माइलस्टोन पूरा किया

Afcons इन्फ्रास्ट्रक्चर ने अपने एक बयान में कहा कि कंपनी ने दिल्ली मेट्रो फेज-4 के तहत तुगलकाबाद एयरफोर्स लॉन्चिंग शाफ्ट और मां आनंदमयी मार्ग स्टेशन के बीच सबसे लंबी टनलिंग ड्राइव पूरी की है।

इस टनलिंग पैकेज में तीन स्टेशन, 11.26 किलोमीटर की टनलिंग, एक 223 मीटर लंबी रैंप और 119 मीटर की कट-एंड-कवर सेक्शन शामिल है। यह पैकेज एरोसिटी से तुगलकाबाद कॉरिडोर (लाइन-10) का हिस्सा है जो दिल्ली मेट्रो के फेज-4 में आता है और इसकी कुल लंबाई 23.62 किलोमीटर है।

इस परियोजना के लिए 105 मीटर लंबी टनल बोरिंग मशीन (TBM) का इस्तेमाल किया गया और टनल को लगभग 16 मीटर की गहराई पर बनाया गया है। जिसमें 1,894 रिंग्स का इस्तेमाल किया गया है जिनका अंदरूनी व्यास 5.8 मीटर है।

कंपनी ने बताया कि दूसरी समानांतर टनल की टनलिंग जनवरी 2025 में पूरी होने की उम्मीद है। जिसके बाद शेयरों में और तेजी की उम्मीद की जा रही है।

Afcons के बारे में

Afcons इन्फ्रास्ट्रक्चर एक प्रमुख भारतीय निर्माण और इंजीनियरिंग कंपनी है जो विभिन्न क्षेत्रों में बड़े इंफ्रास्ट्रक्चर प्रोजेक्ट्स पूरा करने के लिए जानी जाती है, जैसे परिवहन, मरीन, पावर और शहरी विकास। 1959 में स्थापित Afcons शापूरजी पलोनजी समूह का हिस्सा है और जटिल और बड़े पैमाने पर सिविल और संरचनात्मक परियोजनाओं के निर्माण में अपनी विशेषज्ञता के लिए प्रसिद्ध है।

Advertisement
First Published - December 6, 2024 | 6:06 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement