facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

स्पेशलिटी केमिकल्स कंपनी ने किया 2:1 स्टॉक स्प्लिट, 3:1 बोनस इश्यू का ऐलान, जानें रिकॉर्ड डेट

Advertisement

स्पेशलिटी केमिकल्स कंपनी Paushak Ltd ने 2:1 स्टॉक स्प्लिट और 3:1 बोनस इश्यू का ऐलान किया, रिकॉर्ड डेट और Q1 नतीजे भी जारी।

Last Updated- August 13, 2025 | 8:13 AM IST
Nuvama Wealth stock split

स्पेशलिटी केमिकल्स बनाने वाली पौषक लिमिटेड (Paushak Ltd) ने निवेशकों के लिए दोहरी खुशखबरी दी है। कंपनी ने 2:1 स्टॉक स्प्लिट और 3:1 बोनस इश्यू की घोषणा की है। 11 अगस्त को हुई बोर्ड मीटिंग में कंपनी ने ₹10 फेस वैल्यू वाले 1 शेयर को दो हिस्सों में बांटने का फैसला लिया, यानी अब हर शेयर की फेस वैल्यू ₹5 होगी। इसका मतलब है कि कंपनी के पास शेयर जारी करने की अधिकतम सीमा अब 90 लाख शेयर (₹10 वाले) से बढ़कर 4 करोड़ शेयर (₹5 वाले) हो जाएगी। पेड-अप कैपिटल भी 30,82,114 शेयरों से बढ़कर 61,64,228 शेयर हो जाएगी। कंपनी का कहना है कि यह कदम पब्लिक शेयरधारकों की अधिक भागीदारी के लिए उठाया गया है।

Paushak Ltd का3:1 बोनस इश्यू

स्टॉक स्प्लिट के साथ कंपनी ने 3:1 बोनस इश्यू का भी ऐलान किया है। इसका मतलब है कि ₹5 वाले हर 1 शेयर पर निवेशकों को 3 बोनस शेयर मिलेंगे। इस प्रक्रिया में 1,84,92,684 बोनस शेयर जारी होंगे, जिससे पेड-अप कैपिटल बढ़कर 2,46,56,912 शेयर हो जाएगी। इसके लिए कंपनी अपने फ्री रिजर्व से ₹9.25 करोड़ का इस्तेमाल करेगी, जो 31 मार्च 2025 तक ₹359.64 करोड़ था।

यह भी पढ़ें: 1000% डिविडेंड वाली कंपनी: रिकॉर्ड और पेमेंट डेट तय, जानें नाम और तिमाही नतीजे

Paushak के 1 शेयर से बन जाएंगे 8 शेयर

कंपनी के मुताबिक, दोनों कॉरपोरेट एक्शन पूरे होने के बाद, ₹10 फेस वैल्यू का 1 शेयर बदलकर ₹5 फेस वैल्यू के 8 शेयर बन जाएगा। यह प्रक्रिया 10 अक्टूबर 2025 तक पूरी हो सकती है, अगर सभी आवश्यक मंजूरियां मिल जाती हैं।

Paushak के मजबूत Q1 नतीजे

जून 2025 में खत्म पहली तिमाही में पौषक का नेट प्रॉफिट 16.68% बढ़कर ₹12.03 करोड़ हो गया, जो पिछले साल ₹10.31 करोड़ था। कंपनी की ऑपरेटिंग आय भी 7.44% बढ़कर ₹55.88 करोड़ पर पहुंच गई। पौषक लिमिटेड, एलेम्बिक ग्रुप की कंपनी है और पिछले 57 साल से भारत में खास तरह के और कस्टमाइज्ड फॉसजीन केमिकल बनाती है।

Advertisement
First Published - August 13, 2025 | 7:47 AM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement