facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

Stock split: अगले हफ्ते 4 कंपनियां करेंगी स्टॉक स्प्लिट, निवेशकों के लिए बड़ा मौका

Advertisement

कंपनियां स्टॉक स्प्लिट का फैसला आमतौर पर तब करती हैं जब उनके शेयर की कीमत काफी ज्यादा हो जाती है, जिससे छोटे निवेशकों को खरीदने में दिक्कत होती है।

Last Updated- January 10, 2025 | 7:27 PM IST
Stock split

अगले हफ्ते 4 कंपनियां अपने स्टॉक स्प्लिट करने जा रही हैं। यह स्टॉक स्प्लिट निवेशकों के लिए शेयर खरीदने का बेहतरीन मौका हो सकता है। स्टॉक स्प्लिट में कंपनी अपने शेयरों को छोटे हिस्सों में बांट देती है। इससे हर शेयर की फेस वैल्यू (मूल्य) कम हो जाती है, लेकिन निवेशक के पास कुल शेयरों की संख्या बढ़ जाती है। कंपनियां स्टॉक स्प्लिट का फैसला आमतौर पर तब करती हैं जब उनके शेयर की कीमत काफी ज्यादा हो जाती है, जिससे छोटे निवेशकों को खरीदने में दिक्कत होती है। यह कदम शेयर बाजार में ज्यादा निवेशकों को आकर्षित करने के लिए उठाया जाता है।

रेजिस इंडस्ट्रीज लिमिटेड: शेयर का फेस वैल्यू सिर्फ ₹1

रेजिस इंडस्ट्रीज ने घोषणा की है कि उनके ₹10 के शेयर अब ₹1 के फेस वैल्यू में बदल जाएंगे। यह बदलाव 16 जनवरी 2025 से लागू होगा। कंपनी के नतीजों की बात करें तो सितंबर 2024 में उनकी बिक्री ₹4.06 करोड़ रही, जो पिछले साल ₹5.60 करोड़ थी। हालांकि, मुनाफे में जबरदस्त बढ़ोतरी हुई और ₹0.05 करोड़ का लाभ हुआ, जो 105% ज्यादा है। लेकिन प्रति शेयर आय (EPS) घटकर ₹0.03 रह गई।

शार्दुल सिक्योरिटीज लिमिटेड: अच्छा मुनाफा कमा रही कंपनी

शार्दुल सिक्योरिटीज ने ₹10 के शेयर को ₹2 में बदलने का ऐलान किया है, जो 13 जनवरी 2025 से लागू होगा। कंपनी ने दूसरी तिमाही में शानदार प्रदर्शन किया है। उनकी बिक्री 36% बढ़कर ₹36.57 करोड़ हो गई है, जबकि मुनाफा ₹25.86 करोड़ रहा, जो पिछले साल से 64% ज्यादा है। EPS भी ₹14.78 तक पहुंच गया। खास बात यह है कि कंपनी के शेयर ने पिछले 12 महीनों में 165% का तगड़ा रिटर्न दिया है।

अरुणज्योति बायो वेंचर्स लिमिटेड: घाटा कम, रिटर्न जबरदस्त

अरुणज्योति बायो वेंचर्स ने अपने ₹10 के शेयर को ₹1 में बांटने का फैसला किया है, जो 17 जनवरी 2025 से लागू होगा। दूसरी तिमाही में उनकी बिक्री में 102% की बढ़त हुई और ₹6.35 करोड़ तक पहुंच गई। हालांकि, कंपनी को ₹0.41 करोड़ का घाटा हुआ, लेकिन यह पिछले साल के ₹1.37 करोड़ घाटे से काफी कम है। खास बात यह है कि इस कंपनी के शेयर ने 12 महीनों में 290% का शानदार रिटर्न दिया।

जय बालाजी इंडस्ट्रीज लिमिटेड: मुनाफा घटा, लेकिन योजना बड़ी

जय बालाजी इंडस्ट्रीज ने अपने ₹10 के शेयर को ₹2 में बांटने की घोषणा की है। यह बदलाव 17 जनवरी 2025 से लागू होगा। कंपनी का दूसरी तिमाही का मुनाफा 24% घटकर ₹153.16 करोड़ रहा, जिसका कारण ₹60 करोड़ का डिफर्ड टैक्स प्रावधान बताया गया है। हालांकि, कंपनी के राजस्व में मामूली बढ़ोतरी हुई और यह ₹1556.57 करोड़ तक पहुंच गया।

तो क्या करें निवेशक?

इन कंपनियों के स्टॉक स्प्लिट और तिमाही नतीजों ने बाजार का माहौल गर्म कर दिया है। अगर आप इनमें निवेश कर रहे हैं या करने की सोच रहे हैं, तो इन बदलावों को ध्यान में रखकर फैसला लें। स्टॉक स्प्लिट से शेयरों की उपलब्धता बढ़ती है और निवेशकों के लिए नए मौके खुलते हैं।

Advertisement
First Published - January 10, 2025 | 7:20 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement