Stocks to Buy: ग्लोबल बाजारों में इस समय जबरदस्त हलचल देखने को मिल रही है और माहौल पूरी तरह तेजी वाला नजर आ रहा है। अमेरिका के बाजार करीब 1 प्रतिशत की बढ़त के साथ रिकॉर्ड हाई पर बंद हुए हैं, एशियाई बाजारों में भी 2 से 2.5 प्रतिशत तक की मजबूत तेजी दर्ज की गई है, जिससे यह साफ संकेत मिलता है कि दुनिया भर में निवेशकों का भरोसा बना हुआ है। हालांकि इस पॉजिटिव माहौल के बीच कुछ ऐसे संकेत भी हैं जो सावधान रहने की तरफ इशारा करते हैं, क्योंकि कच्चा तेल 107 डॉलर प्रति बैरल के करीब पहुंच गया है और इसमें करीब 3 प्रतिशत की तेजी है, वहीं सोना भी चढ़ रहा है, जो यह दिखाता है कि निवेशक पूरी तरह जोखिम लेने के मूड में नहीं हैं और सुरक्षित निवेश की ओर भी झुकाव बना हुआ है।
निवेश के फ्लो की बात करें तो विदेशी निवेशकों ने 8,828 करोड़ रुपये की बिकवाली की है, जो बाजार के लिए एक निगेटिव संकेत माना जाता है, लेकिन घरेलू निवेशकों ने 4,700 करोड़ रुपये की खरीदारी करके इस दबाव को काफी हद तक संतुलित किया है। इसके अलावा, भारत में मजबूत चौथी तिमाही के नतीजों, खासकर बैंक और NBFC सेक्टर में, और SEBI द्वारा FPI नियमों में दी गई राहत ने निवेशकों के भरोसे को मजबूत किया है। इसके बावजूद जियोपॉलिटिकल तनाव और ऊंचे कच्चे तेल की कीमतें ऐसे फैक्टर हैं, जो बाजार में कभी भी अस्थिरता ला सकते हैं और निवेशकों को सतर्क रहने की जरूरत है।
ब्रोकरेज मोतीलाल ओसवाल के मुताबिक, तकनीकी नजरिए से ऑप्शन डेटा यह संकेत देता है कि बाजार फिलहाल 23,400 से 24,400 के दायरे में बना रह सकता है, यानी इस रेंज के भीतर उतार चढ़ाव जारी रह सकता है और यही उतार चढ़ाव निवेशकों के लिए मौके भी बना सकता है।
यह पढ़ें: मई में खरीदने के लिए Motilal Oswal ने चुने 6 दमदार स्टॉक्स, ₹240 से ₹4,750 तक के दिए टारगेट
ऐसे माहौल में अगर आप कमाई का मौका तलाश रहे हैं, तो ब्रोकरेज हाउस Motilal Oswal ने 5 ऐसे मजबूत स्टॉक्स बताए हैं, जो लॉन्ग टर्म यानी एक साल से ज्यादा की अवधि में 17 प्रतिशत से लेकर 29 प्रतिशत तक का रिटर्न देने की क्षमता रखते हैं।
इन स्टॉक्स में Bharat Dynamics शामिल है जिसका टारगेट 1800 रुपये रखा गया है और इसमें करीब 28 प्रतिशत की तेजी की संभावना है, Delhivery के लिए 580 रुपये का टारगेट दिया गया है जिसमें करीब 29 प्रतिशत का संभावित रिटर्न है, MTAR Technologies के लिए 4810 रुपये का टारगेट तय किया गया है जिसमें 17 प्रतिशत तक की बढ़त की उम्मीद है, State Bank of India के शेयर के लिए 1300 रुपये का टारगेट रखा गया है जो करीब 18 प्रतिशत की तेजी दिखाता है और TVS Motor के लिए 4461 रुपये का टारगेट दिया गया है जिसमें करीब 28 प्रतिशत का अपसाइड नजर आ रहा है।
(डिस्क्लेमर: यहां दी गई राय ब्रोकरेज की है। बिज़नेस स्टैंडर्ड इन विचारों से सहमत होना जरूरी नहीं समझता और निवेश से पहले पाठकों को अपनी समझ से फैसला करने की सलाह देता है।)