facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

Stocks To Watch: ITC, LIC, Zomato, HAL, Zee Entertainment, Railtel,  और PNB जैसे स्टॉक फोकस में

Advertisement

Stocks To Watch, 18 March: इरकॉन ने मिजोरम में ₹631 करोड़ की लागत से ट्विनट्यूब यूनिडायरेक्शनल सुरंग के निर्माण की डील फाइनल की।

Last Updated- March 18, 2024 | 8:09 AM IST
Stocks to watch today

Stocks To Watch, 18 March: गिफ्ट निफ्टी में गिरावट देखने को मिल रही है। इससे अनुमान है कि आज शेयर बाजार की चाल धीमी हो सकती है। गिफ्ट निफ्टी ने 48 अंक या 0.22% की गिरावट के साथ 22,048.50 पर कारोबार किया, जो सोमवार को घरेलू सूचकांक एनएसई निफ्टी 50 और बीएसई सेंसेक्स के लिए नकारात्मक शुरुआत का संकेत देता है।

इससे पहले, शुक्रवार को बाजार में गिरावट देखी गई थी।

खबरों के लिहाज से इन स्टॉक्स में दिख सकता है एक्शन, जानें पूरी डिटेल्स-

LIC
सरकार की मंजूरी के बाद जीवन बीमा निगम के 1.10 लाख से अधिक कर्मचारियों का वेतन बढ़ा।

Zomato
गुजरात के राज्य कर उपायुक्त द्वारा ऑडिट के बाद खाद्य वितरण कंपनी को वित्त वर्ष 2018-19 के लिए ब्याज और जुर्माने के साथ जीएसटी में ₹4,11,68,604 का भुगतान करने का आदेश दिया गया था।

ITC
आईटीसी ने ट्रैवल क्षेत्र में अपनी उपस्थिति का विस्तार करते हुए इंटरनेशनल ट्रैवल हाउस में 45.36% हिस्सेदारी हासिल करने के लिए रसेल क्रेडिट के साथ एक शेयर खरीद समझौता किया।

Ashoka Buildcon
अशोका बिल्डकॉन ने बुनियादी ढांचे के विकास में अपनी स्थिति मजबूत करते हुए जीवीआर अशोका चेन्नई ओआरआर लिमिटेड में बहुमत हिस्सेदारी हासिल कर ली।

Asset Management Companies

मिड-कैप और स्मॉल-कैप क्षेत्र में अस्थिरता के बारे में नियामक चिंताओं के बीच एसेट मैनेडमेंट कंपनियों ने स्ट्रेस टेस्ट रिजल्ट जारी किए हैं।

HAL

हिंदुस्तान एयरोनॉटिक्स लिमिटेड ने भारतीय नौसेना के लिए 25 डोर्नियर विमानों और संबंधित उपकरणों के मिड-लाइफ अपग्रेड के लिए कॉन्ट्रैक्ट साइन किया।

Zee Entertainment

ज़ी एंटरटेनमेंट के प्रबंध निदेशक और सीईओ, पुनीत गोयनका ने दक्षता और नवीनता बढ़ाने के लिए टैक्नॉलजी और डेटा वर्टिकल का पुनर्गठन किया।

Railtel

रेलटेल को मिली मुंबई नगर निगम के स्वास्थ्य विभाग के लिए एचएमआईएस की आपूर्ति, संचालन और रखरखाव का प्रोजेक्ट।

Rail Vikas Nigam

कंपनी को महाराष्ट्र मेट्रो रेल द्वारा पुणे मेट्रो रेल परियोजना के डिजाइन और निर्माण के लिए स्वीकृति पत्र प्रदान किया गया।

PNB

पंजाब नेशनल बैंक ईजीएम में अप्रूवल मिलने के बाद योग्य संस्थागत प्लेसमेंट (qualified institutional placements) या अन्य स्वीकार्य तरीकों के माध्यम से इक्विटी पूंजी जुटाएगा।

Aditya Birla Fashion
आदित्य बिड़ला फैशन और टीसीएनएस क्लोदिंग के बीच विलय को स्टॉक एक्सचेंजों से नो ऑब्जेक्शन ऑब्सर्वेशन मिला।

IRCON International
इरकॉन ने मिजोरम में ₹631 करोड़ की लागत से ट्विनट्यूब यूनिडायरेक्शनल सुरंग के निर्माण की डील फाइनल की।

GTPL Hathway
जीटीपीएल हैथवे ने अधिग्रहण पूरा कर लिया, जिससे मेट्रो कास्ट नेटवर्क इंडिया में उसकी हिस्सेदारी बढ़कर 50.10% हो गई।

Advertisement
First Published - March 18, 2024 | 8:08 AM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement