facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

Stocks To Watch: खबरों के लिहाज से इन स्टॉक्स पर रखें नजर

Advertisement
Last Updated- January 13, 2023 | 8:28 AM IST
Stock market today

अमेरिका और भारत दोनों ही जगह महंगाई का डेटा आ गया है। दोनों ही जगह इसमें गिरावट दर्ज की गई है। वैश्विक बाजार की बात करें तो महंगाई दर में आई गिरावट से बाजार में तेजी है। डाओ जोन्स में 217 अंकों की बढ़त पर रहा तो वहीं नैस्डैक में 0.64 फीसदी और S&P 500 में 0.35 फीसदी की तेजी दर्ज की गई।

SGX Nifty में 70 अंकों की तेजी देखी जा रही है। इससे अनुमान है कि आज भारतीय शेयर बाजार में तीन दिनों से चल रही गिरावट पर लगाम लग सकती है। और बाजार में तेजी का मूड देखने को मिल सकता है।

इसके अलावा आज यानी 13 जनवरी को Wipro, L&T Finance Holdings, Aditya Birla Money, Just Dial, The Anup Engineering, Choice International, Ganesh Housing Corporation Rajnish Wellness दिसंबर तिमाही के नतीजे आने वाले हैं। इसके चलते इन स्टॉक्स पर भी रखें नजर।

खबरों के लिहाज से आज के टॉप स्टॉक्स-

Infosys: आईटी दिग्गज के दिसंबर तिमाही के नतीजे उम्मीद से बेहतर रहे हैं। 31 दिसंबर 2022 को खत्म हुई तिमाही में कंपनी का मुनाफा तिमाही आधार पर 9.4 फीसदी की बढ़त के साथ 6586 करोड़ रुपए पर रहा है। कंपनी की रेवेन्यू तिमाही आधार पर 4.9 फीसदी की बढ़त के साथ 38318 करोड़ रुपए रही है।

HCL Technologies: HCL ने भी दिसंबर तिमाही में उम्मीद से बेहतर नतीजे पेश किए हैं। Q3FY23 में कंपनी के मुनाफे में तिमाही आधार पर 17.4 फीसदी रही और ये बढ़कर 4096 करोड़ रुपए पर रही है। इस अवधि में कंपनी की आय में तिमाही बढ़कर 26700 करोड़ रुपए रही।

V-Guard Industries: कंपनी ने 680.33 करोड़ रुपये में सनफ्लेम एंटरप्राइजेज में 100 फीसदी हिस्सेदारी का अधिग्रहण पूरा किया है।

Shriram Finance: अपैक्स पार्टनर्स आर्म डायनेस्टी एक्विजिशन 13 जनवरी को एक ब्लॉक डील के जरिए श्रीराम फाइनेंस में अपनी पूरी हिस्सेदारी बेच सकती है।

Rail Vikas Nigam: कंपनी को दक्षिण रेलवे से 38.97 करोड़ रुपये का लेटर ऑफ ऑर्डर मिला है।

GTPL Hathway: दिसंबर तिमाही में कंपनी के मुनाफे में सालाना आधार पर 31 फीसदी की गिरावट दर्ज की गई है। इस अवधि में कंपनी का मुनाफा 37.6 करोड़ रुपए रहा है।

Stocks in F&O ban: GNFC और Indiabulls Housing Finance आज बैन पीरियड में हैं।

Advertisement
First Published - January 13, 2023 | 7:48 AM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement