facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

Stocks To Watch: हफ्ते के पहले कारोबारी दिन इन स्टॉक्स पर रखें नजर

Advertisement
Last Updated- December 19, 2022 | 9:15 AM IST
Stocks to watch

वैश्विक बाजार से मिले जुले संकेतों के बीच आज यानी 19 दिसंबर को भारतीय इक्विटी बाजारों में सकारात्मक शुरुआत होने की संभावना है। हालांकि बीते हफ्ते बाजार में बिकवाली का दबाव देखा गया। सेंसेक्स में साप्ताहिक आधार पर 1.36 फीसदी की गिरावट रही।

अमेरिकी बाजार की बात करें तो डाओ जोन्स में भी साप्ताहिक आधार पर 1.66 फीसदी की गिरावट देखने को मिली।

आज सुबह 7:50 बजे, SGX निफ्टी ने लगभग 50 अंकों की बढ़त के साथ 18,371 के स्तर पर कारोबार कर रहा है।
डाओ फ्यूचर में भी मजबूती है। एशिया-प्रशांत बाजार, निक्केई 225, टॉपिक्स, कोस्पी और एसएंडपी 200 सूचकांकों में1 प्रतिशत तक की गिरावट देखने को मिली। कोरिया के KOSPI में 0.31 फीसदी की गिरावट रही। डॉलर इंडेक्स 104.28 के स्तर पर है।

कमोडिटी बाजार की बात करें तो, ब्रेंट क्रूड और डब्ल्यूटीआई क्रूड दोनों की कीमतें क्रमशः 1.7 प्रतिशत बढ़कर 80 डॉलर प्रति बैरल और 75 डॉलर प्रति बैरल हो गईं।

घरेलू बाजार की बात करें तो आज टाटा मोटर्स के शेयर फोकस में रहेंगे। इसके अलावा. इन स्टॉक्स पर भी रखें अपनी नजर:

Tata Power:
कंपनी ने महाराष्ट्र विद्युत नियामक आयोग (MERC) से फ्यूल-एडजस्टमेंट शुल्क की सीमा में छूट देने की मांग की है जिससे की बिजली खरीद लागत को रिकवर किया जा सके।

M&M, Tata Motors:
Ola Electric के आने से इलेक्ट्रिक स्कूटर के बाज़ार में कम्पटीशन बढ़ने की संभावना है। इससे पहले मई में, Tata ने इलेक्ट्रिक Ace EV, चार-पहिया eSCV को लॉन्च किया था, और जल्द ही कंपनी इसकी डिलीवरी भी कर सकती है।

Spandana Sphoorty Financial:
डिबेंचर के जरिए फंड जुटाने की योजना पर कंपनी की बोर्ड मीटिंग 21 दिसंबर को होगी।

Paisalo Digital:
निजी प्लेसमेंट के आधार पर गैर-सूचीबद्ध, असुरक्षित, गैर-परिवर्तनीय डिबेंचर पर विचार करने और जारी करने के लिए कंपनी का बोर्ड 22 दिसंबर को बैठक करेगा।

Jindal Steel and Power:
कंपनी के प्रबंध निदेशक बिमलेंद्र झा ने कहा JSPL विशेष इस्पात के लिए PLI योजना के तहत 7,930 करोड़ रुपए निवेश करेगी

Stocks in F&O ban:
19 दिसंबर को Balrampur Chini, BHEL, Delta Corp, GNFC, Indiabulls Housing Finance, IRCTC और PNB Tata Chemicals के स्टॉक बैन पीरियड में

Advertisement
First Published - December 19, 2022 | 9:06 AM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement