facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

Stocks To Watch: इन शेयरों पर रखें नजर, देखने को मिल सकता है एक्शन

Advertisement
Last Updated- January 11, 2023 | 8:58 AM IST
Stock to buy

मंगलवार को गिरावट के साथ हुई बाजार के आज रिकवर करने की संभावना दिख रही है। वैश्विक बाजार से मिले संकेतों के बाद आज बाजार में स्थिरता देखने को मिलल सकती है।

ग्लोबल मार्केट से अच्छे संकेत मिल सकते हैं। एशियाई बाजार बढ़त पर हैं। हालांकि SGX NIFTY में सपाट कारोबार हो रहा है।वहीं, निक्केई करीब 1.10 फीसदी बढ़त के साथ 26464.24 के आसपास दिख रहा है। स्ट्रेट टाइम्स में भी 0.21 फीसदी की तेजी नजर आ रही है। वहीं, ताइवान का बाजार 0.15 फीसदी की कमजोरी के साथ 14780.43 के स्तर पर कारोबार कर रहा है। जबकि हैंगसेंग 0.82 फीसदी की बढ़त के साथ 21505.74 के स्तर पर नजर आ रहा है।

आज खबरों के लिहाज से इन स्टॉक्स में एक्शन देखने को मिल सकता है। डालें एक नजर-

Adani Ports and Special Economic Zone: कंपनी ने इजरायल सरकार से हाइफा पोर्ट कंपनी का अधिग्रहण पूरा कर लिया है। जुलाई 2022 के दौरान 1.18 बिलियन डॉलर के ऑफर प्राइस पर डील हुई थी।

PC Jeweller: दिसंबर 2022 को समाप्त तिमाही के दौरान कंपनी ने घरेलू बाजार में 829.10 करोड़ रुपए की बिकवाली की है। वहीं, पिछले साल की इसी अवधि में कंपनी ने 600.18 करोड़ रुपए की बिक्री की थी। कंपनी की घरेलू बिक्री में दिसंबर तिमाही में सालाना आधार पर 3 फीसदी की बढ़त दर्ज की गई है।

Bilcare: रेखा झुनझुनवाला ने कंपनी 7.94 लाख शेयर ओपन मार्केट ट्रांसेक्शन के जरिए बेचे। इन शेयरों की कीमत औसतन 46 रुपये प्रति शेयर थी। पिछले सत्र में झुनझुनवाला ने बिलकेयर के 1.35 लाख शेयर बेचे थे।

Tata Steel: कंपनी के अधिकारी ओंटारियो टीचर्स पेंशन प्लान के साथ बातचीत करेंगे।

Tata Motors: टाटा मोटर्स की सहायक कंपनी टाटा पैसेंजर इलेक्ट्रिक मोबिलिटी ने साणंद स्थित प्रॉपर्टी और फोर्ड इंडिया के वीएम संयंत्र और मशीनरी का अधिग्रहण पूरा कर लिया है। दोनों कंपनियों ने 725.7 करोड़ रुपये में गुजरात के साणंद में फोर्ड इंडिया के मैन्युफैक्चरिंग प्लांट के अधिग्रहण के लिए अगस्त 2022 में यूनिट ट्रांसफर एग्रीमेंट किया था।

Bank of Baroda: बैंक ने MCLR में 35 बेसिस प्वाइंट की बढ़ोतरी की है। बढ़ी हुई दरें 12 जनवरी से प्रभावी होंगी।

Cupid: कंपनी को संयुक्त राष्ट्र जनसंख्या कोष से 5.21 करोड़ रुपये का ऑर्डर मिला है। ये ऑर्डर जून 2023 तक पूरा किया जाना है।

Paisa Capital और National Standard (India) के Q3 नतीजे आज आएंगे।

Stocks in F&O ban: GNFC और Indiabulls Housing Finance आज बैन पीरियड में

Advertisement
First Published - January 11, 2023 | 7:38 AM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement