facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

Stocks to watch: L&T, GAIL, ONGC, Fortis Health, Tata Power, Paytm, Vedanta के शेयर आज रहेंगे फोकस में

Advertisement

एशियाई बाजारों में शुक्रवार को शुरूआती कारोबार के दौरान बड़े पैमाने पर गिरावट रही

Last Updated- June 23, 2023 | 8:54 AM IST
Stocks to watch today

Stocks to watch on June 23, 2023: एसजीएक्स निफ्टी ने शुक्रवार को शेयर बाजारों की धीमी शुरुआत का संकेत दिया और सुबह 7:40 बजे यह 18,818 के स्तर पर स्थिर रहा।

वैश्विक स्तर पर अमेरिकी बाजारों में मिश्रित कारोबार हुआ जबकि एसएंडपी 500 और NASDAQ कंपोजिट सूचकांक 0.9 प्रतिशत तक बढ़ गए तथा डॉव जोन्स सपाट बंद हुआ।

एशियाई बाजारों में शुक्रवार को शुरूआती कारोबार के दौरान बड़े पैमाने पर गिरावट रही और निक्केई 225, टॉपिक्स, कोस्पी, एसएंडपी 200 इंडेक्स में 1 प्रतिशत तक की गिरावट आई।

इस बीच, शुक्रवार को घरेलू बाजार में कारोबार के दौरान इन शेयरों पर निवेशकों की नजरें रह सकती है;

L&T: कंस्ट्रक्शन कंपनी ने भारतीय नौसेना की कलवरी श्रेणी की पनडुब्बियों के लिए दो एयर-इंडिपेंडेंट प्रोपल्शन (AIP) के लिए रक्षा अनुसंधान और विकास संगठन (DRDO) के साथ समझौता किया है।

Fortis Healthcare: कंपनी ने Vadapalani, चेन्नई में अपने अस्पताल व्यवसाय संचालन को श्री कावेरी मेडिकल केयर (इंडिया) को 152 करोड़ रुपये की बिक्री पर बेचने के लिए निश्चित समझौतों पर हस्ताक्षर किए।

GAIL: गैस वितरक कंपनी GAIL ने इंडियन ऑयल कॉरपोरेशन (IOC) को पछाड़कर पंजाब के गुरदासपुर से जम्मू तक गैस पाइपलाइन बनाने का लाइसेंस हासिल किया। 175 किलोमीटर लंबी पाइपलाइन जम्मू तक पर्यावरण-अनुकूल ईंधन ले जाएगी और इसकी प्रारंभिक क्षमता प्रति दिन कम से कम 20 लाख मानक घन मीटर ले जाने की होगी।

Tata Power: रिपोर्ट्स के मुताबिक, कंपनी विदेश में अपनी कुछ संपत्तियां बेचकर 2,500 करोड़ रुपये तक जुटाने की योजना बना रही है। इसमें जाम्बिया में हाइड्रो संपत्तियां और इंडोनेशिया में दो कोयला खदानें शामिल हैं।

Paytm: कंपनी ने नार्थईस्ट में युवाओं के लिए स्टार्टअप इकोसिस्टम बनाने को लेकर अरुणाचल प्रदेश इनोवेशन एंड इन्वेस्टमेंट पार्क (APIIP) के साथ एक समझौता ज्ञापन (MoU) पर हस्ताक्षर किए। एमओयू के अनुसार, पेटीएम इनक्यूबेशन सेंटर कम उम्र के स्टार्टअप्स को रियायती मूल्य पर उत्पाद उपलब्ध कराएगा।

ONGC: सरकारी कंपनी ONGC ने अरब सागर में पन्ना तेल (Panna oilfield) क्षेत्र को एक उप-समुद्र पाइपलाइन के माध्यम से तट से जोड़ा है। इस कदम से कंपनी को प्रति दिन 43,000 डॉलर की बचत होगी, जो पहले जहाजों के माध्यम से कच्चे तेल के परिवहन में खर्च होता था।

Vedanta: कंपनी ने कहा कि उसने तमिलनाडु के थूथुकुडी में अपने कॉपर प्लांट को बेचने की योजना नहीं बनाई थी और इसे बेचने की मीडिया रिपोर्टों को ‘गलत, निराधार और अनुचित’ बताया।

Wipro: आईटी सेवा कंपनी ने केप टाउन में सेंचुरी सिटी के सेबल पार्क में अपने नए कार्यालय का उद्घाटन किया। प्रबंधन ने कहा कि नया कार्यालय दक्षिण अफ्रीका में बढ़ते ग्राहक आधार की आवश्यकताओं को पूरा करने में मदद करेगा और स्थानीय प्रतिभाओं को अवसर प्रदान करेगा।

Advertisement
First Published - June 23, 2023 | 8:54 AM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement