facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

Stocks To Watch: NBFCs, Punjab & Sind Bank, Capri Global पर रहेगा फोकस, देखें आज के टॉप शेयर की पूरी लिस्ट

Advertisement
Last Updated- December 28, 2022 | 9:13 AM IST
Stocks to watch today

भारतीय शेयर बाजार लगातार दो दिनों से बढ़त के साथ बंद हो रहे हैं। लेकिन वैश्विक बाजार में दबाव है जिसके चलते बाजार की तेजी पर ब्रेक लग सकता है।

SGX Nifty में 70 अंकों की गिरावट है जो घरेलू बाजार पर दबाव की तरफ इशारा कर रहा है। इसके चलते आज घरेलू बाजार की सपाट शुरुआत हो सकती है।

इस बीच, बुधवार इन शेयरों में एक्शन देखने को मिल सकता है। आइए डालें एक नजर-

NBFCs:

आरबीआई (RBI) की ट्रेंड एंड प्रोग्रेस रिपोर्ट 2021-22 में रिजर्व बैंक ने नॉन-बैंकिंग फाइनेंस कंपनियों को उधार की लागत को लेकर सचेत रहने को कहा। हालांकि एनबीएफसी ने कोरोना महामारी के समय सही काम किया।

Welspun Enterprises:

शेयर बायबैक के प्रस्ताव पर विचार करने के लिए कंपनी का बोर्ड 30 दिसंबर को बैठक करेगा कंपनी लाभांश की घोषणा भी कर सकती है।

Indian Energy Exchange (IEX):

कंपनी ने मंगलवार को इंटरनेशनल कार्बन एक्सचेंज प्राइवेट लिमिटेड (ICX) की स्थापना की घोषणा की। इस अवसर पर आईईएक्स के अध्यक्ष एवं प्रबंध निदेशक एसएन गोयल ने कहा कि आईसीएक्स भारत का पहला स्वैच्छिक कार्बन एक्सचेंज प्लेटफॉर्म होगा।

Reliance Industries:

पिछले हफ्ते मेट्रो कैश एंड कैरी इंडिया में 100 प्रतिशत हिस्सेदारी हासिल करने के बाद, रिलायंस रिटेल अब अधिग्रहीत फर्म को अपने बी2बी स्टोर में बदलेगा।

Capri Global Capital:

कंपनी ने एनएसई को सूचित किया कि राइट इश्यू पर विचार करने के लिए आज 28 दिसंबर को होने वाली उसकी बोर्ड बैठक रद्द कर दी गई है।

Punjab & Sind Bank:
धन जुटाने के प्रस्ताव पर विचार करने के लिए बैंक की बोर्ड बैठक 30 दिसंबर को होगी।

Ruchi Infrastructure:

कंपनी के बोर्ड की बैठक 31 दिसंबर को फंड जुटाने के प्रस्ताव पर विचार करने के लिए निर्धारित है।

Stocks in F&O ban:
Balrampur Chini, Indiabulls Housing Finance and Punjab National Bank बुधवार को बैन पीरियड में हैं।

Advertisement
First Published - December 28, 2022 | 9:04 AM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement