facebookmetapixel
रेट कट का असर! बैंकिंग, ऑटो और रियल एस्टेट शेयरों में ताबड़तोड़ खरीदारीTest Post कैश हुआ आउट ऑफ फैशन! अक्टूबर में UPI से हुआ अब तक का सबसे बड़ा लेनदेनChhattisgarh Liquor Scam: पूर्व CM भूपेश बघेल के बेटे चैतन्य को ED ने किया गिरफ्तारFD में निवेश का प्लान? इन 12 बैंकों में मिल रहा 8.5% तक ब्याज; जानिए जुलाई 2025 के नए TDS नियमबाबा रामदेव की कंपनी ने बाजार में मचाई हलचल, 7 दिन में 17% चढ़ा शेयर; मिल रहे हैं 2 फ्री शेयरIndian Hotels share: Q1 में 19% बढ़ा मुनाफा, शेयर 2% चढ़ा; निवेश को लेकर ब्रोकरेज की क्या है राय?Reliance ने होम अप्लायंसेस कंपनी Kelvinator को खरीदा, सौदे की रकम का खुलासा नहींITR Filing 2025: ऑनलाइन ITR-2 फॉर्म जारी, प्री-फिल्ड डेटा के साथ उपलब्ध; जानें कौन कर सकता है फाइलWipro Share Price: Q1 रिजल्ट से बाजार खुश, लेकिन ब्रोकरेज सतर्क; क्या Wipro में निवेश सही रहेगा?Air India Plane Crash: कैप्टन ने ही बंद की फ्यूल सप्लाई? वॉयस रिकॉर्डिंग से हुआ खुलासा

Stocks To Watch: SBI, Lupin, Tata Power, Sula Vineyards से लेकर Bata तक, आज इन शेयरों पर रखें नज़र

निवेशक तिमाही आय रिपोर्ट और कल 8 अगस्त को होने वाले भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) के मौद्रिक नीति निर्णय पर कड़ी नजर रखेंगे।

Last Updated- August 07, 2024 | 9:10 AM IST
stocks to buy

Stocks to watch today: वैश्विक बाजारों से मिश्रित संकेतों के बावजूद बेंचमार्क सेंसेक्स (Sensex) और निफ्टी50 (Nifty50) आज बढ़त के साथ खुल सकते हैं। गिफ्ट निफ्टी फ्यूचर्स सुबह 6:31 बजे 84 अंक चढ़कर 24,140.5 पर कारोबार कर रहा था, जो भारतीय शेयर बाजारों के लिए पॉजिटिव शुरुआत का संकेत देता है।

एशियाई बाजारों की दिन की शुरुआत गिरावट के साथ हुई। जापान का निक्केई 2.18 प्रतिशत और ऑस्ट्रेलिया का ASX200 0.38 प्रतिशत गिरा। हालांकि, कोरिया के कोस्पी ने 0.80 प्रतिशत की बढ़त के साथ इस ट्रेंड को उलट दिया। एशिआई बाजारों में निवेशक जुलाई 2024 के चीन के व्यापार डेटा का इंतजार कर रहे हैं।

अमेरिका शेयर बाजार में नैस्डेक और एसएंडपी 500 में क्रमश: 1.03 प्रतिशत और 1.04 प्रतिशत की बढ़ोतरी के साथ बाजार में तेजी आई, जबकि डॉव जोन्स 0.76 प्रतिशत बढ़ा।

घरेलू मोर्चे पर, विदेशी संस्थागत निवेशकों (FIIs) ने 6 अगस्त को 3,531.24 करोड़ रुपये के शेयर बेचे, जबकि घरेलू संस्थागत निवेशकों (DIIs) ने 3,357.45 करोड़ रुपये के शेयर खरीदे।

निवेशक तिमाही आय रिपोर्ट और कल 8 अगस्त को होने वाले भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) के मौद्रिक नीति निर्णय पर कड़ी नजर रखेंगे।

आज इन कंपनियों के आएंगे नतीजे

गोदरेज कंस, अपोलो टायर्स, सुला वाइनयार्ड्स, वेलस्पन कॉर्प, ज़ी मीडिया कॉर्पोरेशन, केमप्लास्ट सनमार, गॉडफ्रे फिलिप्स, गुजरात पिपावाव पोर्ट, हैप्पी फोर्जिंग्स, आईटीडी सीमेंटेशन, एनएचपीसी, एनएलसी इंडिया, कोरोमंडल इंटरनेशनल, केआईएमएस, डॉ लाल पैथलैब्स, आधार हाउसिंग फाइनेंस, एबॉट इंडिया, आदित्य बिड़ला फैशन एंड रिटेल, लेमन ट्री होटल्स।

इस बीच आज इन शेयरों पर रखें नजर

Real Estate stocks: सरकार ने एक संशोधन पेश किया है जो करदाताओं को 23 जुलाई, 2024 से पहले की गई संपत्ति खरीद पर लॉन्ग टर्म कैपिटल गेन टैक्स की गणना करने का विकल्प प्रदान करता है। टैक्स पेयर्स अब इंडेक्सेशन के बिना नई 12.5 प्रतिशत दर या पिछली 20 प्रतिशत दर का विकल्प चुन सकते हैं।

Tata Power: पहली तिमाही यानी जून तिमाही में टाटा पावर का नेट प्रॉफिट सालाना आधार पर (Tata Power consolidated net profit YoY) 31 फीसदी बढ़कर 1,189 करोड़ रुपये हो गया है। पिछले साल की समान तिमाही (Q1FY24) में यह 906 करोड़ रुपये रहा था। टाटा पावर का Q1FY25 में रेवेन्यू भी सालाना आधार पर 12 फीसदी बढ़कर 16,810 करोड़ रुपये के रिकॉर्ड हाई पर पहुंच गया, जो एक साल पहले यानी Q1FY24 में 15,003 करोड़ रुपये रहा था।

SBI: भारतीय स्टेट बैंक में 28 अगस्त से शुरू होने वाले तीन साल के कार्यकाल के लिए चल्ला श्रीनिवासुलु सेट्टी को चेयरमैन नियुक्त किया जाएगा, जबकि राणा आशुतोष कुमार सिंह प्रबंध निदेशक की भूमिका निभाएंगे।

PB Fintech:पीबी फिनटेक ने जून तिमाही में 60 करोड़ रुपये का मुनाफा कमाया है। पिछले साल की इसी तिमाही में कंपनी को 11.9 करोड़ रुपये का घाटा हुआ था। राजस्व भी 666 करोड़ रुपये से 52 प्रतिशत बढ़कर 1,010 करोड़ रुपये हो गया।

Lupin: पिछले वित्त वर्ष (Q1FY24) में 452.3 करोड़ रुपये की तुलना में ल्यूपिन का मुनाफा Q1FY25 में 77.2 प्रतिशत बढ़कर 801.3 करोड़ रुपये हो गया। राजस्व में भी 16.3 प्रतिशत की वृद्धि देखी गई, जो 4,814 करोड़ रुपये से बढ़कर 5,600.3 करोड़ रुपये हो गया। बॉश का मुनाफा 13.8 फीसदी बढ़कर 409 करोड़ रुपये से 465.4 करोड़ रुपये हो गया, जबकि राजस्व 3.8 फीसदी बढ़कर 4,316.8 करोड़ रुपये हो गया, जो कि 4,158.4 करोड़ रुपये था।

Cummins India: कमिंस इंडिया का मुनाफा 33 प्रतिशत बढ़कर 315.7 करोड़ रुपये से 419.8 करोड़ रुपये हो गया, जबकि राजस्व 2,208.7 करोड़ रुपये की तुलना में 4.3 प्रतिशत बढ़कर 2,304.2 करोड़ रुपये हो गया। कंपनी ने नेतृत्व में बदलाव देखा, अश्वथ राम ने प्रबंध निदेशक के पद से इस्तीफा दे दिया, और श्वेता आर्य को अतिरिक्त निदेशक और प्रबंध निदेशक (नामित) के रूप में नियुक्त किया गया।

Linde India: लिंडे इंडिया का मुनाफा 99.88 करोड़ रुपये से 13.8 फीसदी बढ़कर 113.7 करोड़ रुपये हो गया, लेकिन राजस्व 721 करोड़ रुपये से 9.4 फीसदी गिरकर 653.2 करोड़ रुपये हो गया।

VIP Industries: वीआईपी इंडस्ट्रीज का मुनाफा 57.8 करोड़ रुपये से 93 प्रतिशत घटकर 4.04 करोड़ रुपये रह गया, हालांकि राजस्व 0.4 प्रतिशत बढ़कर 636.1 करोड़ रुपये से 638.9 करोड़ रुपये हो गया। कंपनी ने पिछले वर्ष के 25.78 करोड़ रुपये की तुलना में कोई असाधारण लाभ दर्ज नहीं किया।

Bata India: बाटा इंडिया का मुनाफा 62.8 फीसदी बढ़कर 106.9 करोड़ रुपये से 174 करोड़ रुपये हो गया, हालांकि राजस्व 1.4 फीसदी गिरकर 958.1 करोड़ रुपये से 944.6 करोड़ रुपये हो गया। कंपनी ने 133.95 करोड़ रुपये का असाधारण लाभ भी दर्ज किया।

Suzlon Energy: सुजलॉन एनर्जी दो किस्तों में संजय घोडावत समूह से रेनॉम एनर्जी सर्विसेज में 76 फीसदी हिस्सेदारी हासिल करेगी, जिसकी शुरुआत 400 करोड़ रुपये में 51 फीसदी हिस्सेदारी और 18 महीने के भीतर 260 करोड़ रुपये में अतिरिक्त 25 फीसदी हिस्सेदारी के साथ होगी।

First Published - August 7, 2024 | 8:26 AM IST

संबंधित पोस्ट