facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

Stocks To Watch Today: Adani, Airtel, Jio Financial समेत इन शेयरों में आज आ सकती है तेज हलचल, रखें नजर

Advertisement

Stocks To Watch Today: Adani, Airtel, Jio Financial समेत कई बड़ी कंपनियों की डील, निवेश और तिमाही नतीजों से आज शेयर बाजार में रह सकती है तेज हलचल।

Last Updated- May 15, 2026 | 7:38 AM IST
Stocks To Watch Today
Representative image

Stocks To Watch Today, May 15: शेयर बाजार में आज कई बड़ी कंपनियों से जुड़ी खबरें निवेशकों का ध्यान खींच सकती हैं। कहीं बड़े निवेश हुए हैं तो कहीं हिस्सेदारी की खरीद-बिक्री हुई है। इसके अलावा कई कंपनियां आज अपने तिमाही नतीजे भी जारी करेंगी। आइिए जानते हैं आज किन शेयरों में हलचल देखने को मिल सकती है।

Adani Enterprises में बड़ी डील

Adani Enterprises में विदेशी निवेशक GQG Partners Emerging Markets Equity Fund ने अपनी हिस्सेदारी का एक हिस्सा बेच दिया है। फंड ने करीब 58.92 लाख शेयर SBI Mutual Fund को बेचे हैं। यह कंपनी की लगभग 0.45 फीसदी हिस्सेदारी के बराबर है। यह सौदा करीब 1,435 करोड़ रुपये में हुआ। प्रति शेयर कीमत 2,435.6 रुपये रही। बाजार में इस बड़े ब्लॉक डील पर निवेशकों की नजर बनी रहेगी।

HCL Technologies ने Red Hat के साथ किया समझौता

HCL Technologies ने AI इंफ्रास्ट्रक्चर को मजबूत बनाने के लिए Red Hat के साथ रणनीतिक साझेदारी की घोषणा की है। कंपनी का कहना है कि इस सहयोग के जरिए उन कंपनियों को बेहतर एंटरप्राइज AI समाधान दिए जाएंगे जो तेजी से आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस को अपनाना चाहती हैं। AI सेक्टर में बढ़ते निवेश के बीच यह साझेदारी कंपनी के लिए अहम मानी जा रही है।

Airtel के ARPU पर पड़ा West Asia संकट का असर

Bharti Airtel ने मार्च तिमाही में अपने औसत रेवेन्यू प्रति यूजर यानी ARPU में हल्की गिरावट दर्ज की है। कंपनी का ARPU 259 रुपये से घटकर 257 रुपये पर आ गया। कंपनी प्रबंधन के मुताबिक West Asia संकट का असर इंटरनेशनल रोमिंग कारोबार पर पड़ा, जिससे आय प्रभावित हुई।

इसके अलावा गैस सप्लाई में दिक्कतों की वजह से टावर निर्माण की रफ्तार भी धीमी रही। Airtel के MD और CEO शशवत शर्मा ने कहा कि कंपनी अब ARPU बढ़ाने पर ज्यादा फोकस करेगी। उन्होंने यह भी बताया कि मेमोरी और चिपसेट की सप्लाई महंगी होने के कारण कंपनी अब फाइबर कनेक्शन पर अधिक ध्यान दे रही है।

Jio Financial Services में Morgan Stanley की खरीदारी

Morgan Stanley Asia Singapore ने Jio Financial Services में 26.75 लाख शेयर खरीदे हैं। यह कंपनी की करीब 0.04 फीसदी हिस्सेदारी है। यह शेयर Goldman Sachs Bank Europe SE से खरीदे गए। सौदे की कुल वैल्यू करीब 61.9 करोड़ रुपये रही और प्रति शेयर कीमत 231.45 रुपये तय की गई।

Kirloskar Oil Engines करेगी बड़ा निवेश

Kirloskar Oil Engines ने महाराष्ट्र स्थित अपने प्लांट की उत्पादन क्षमता बढ़ाने के लिए 1,400 करोड़ रुपये के बड़े कैपेक्स प्लान की घोषणा की है। कंपनी का लक्ष्य मैन्युफैक्चरिंग क्षमता को मजबूत करना और भविष्य की मांग को पूरा करना है।

Zaggle Prepaid Ocean Services में हिस्सेदारी बिक्री

Bhana Equity Advisors LLP ने Zaggle Prepaid Ocean Services में अपनी 0.5 फीसदी हिस्सेदारी बेच दी है। कंपनी ने करीब 7.09 लाख शेयर 239.14 रुपये प्रति शेयर के भाव पर बेचे। इस डील की कुल वैल्यू लगभग 16.97 करोड़ रुपये रही।

Davangere Sugar में विदेशी फंड की बड़ी खरीदारी

Craft Emerging Market Fund ने Davangere Sugar में बड़ी हिस्सेदारी खरीदी है। फंड ने Citadel Capital Fund और Elite Capital Fund के जरिए 5 करोड़ शेयर खरीदे। यह कंपनी की करीब 3.49 फीसदी हिस्सेदारी है। यह सौदा 18.25 करोड़ रुपये में हुआ और प्रति शेयर कीमत 3.65 रुपये रही। मार्च 2026 तक फंड के पास कंपनी में पहले से 1.4 फीसदी हिस्सेदारी थी।

Signature Global को FY27 में बड़े लॉन्च की उम्मीद

रियल एस्टेट कंपनी Signature Global ने वित्त वर्ष 2026-27 के लिए बड़े लक्ष्य तय किए हैं। कंपनी गुरुग्राम में करीब 15,000 करोड़ रुपये के प्रोजेक्ट लॉन्च करने की तैयारी में है। इसके साथ दो नए ब्रांडेड रेजिडेंस प्रोजेक्ट भी पाइपलाइन में हैं।

कंपनी के चेयरमैन और मैनेजिंग डायरेक्टर प्रदीप अग्रवाल ने कहा कि चालू वित्त वर्ष में कंपनी की बिक्री बुकिंग 21 फीसदी बढ़कर 10,000 करोड़ रुपये तक पहुंचने का लक्ष्य है।

Raghav Productivity Enhancers में हिस्सेदारी बिक्री

दिवंगत निवेशक राकेश झुनझुनवाला की एस्टेट ने Raghav Productivity Enhancers में अपनी हिस्सेदारी का कुछ हिस्सा बेच दिया है। करीब 6.17 लाख शेयर 754.85 रुपये प्रति शेयर के भाव पर बेचे गए। इस डील की कुल कीमत लगभग 46.59 करोड़ रुपये रही। मार्च 2026 तक रेखा झुनझुनवाला के पास कंपनी में 3.62 फीसदी हिस्सेदारी थी।

आज आएंगे कई बड़ी कंपनियों के तिमाही नतीजे

आज कई दिग्गज कंपनियां अपने चौथी तिमाही के नतीजे जारी करेंगी। इनमें Tata Steel, Power Grid Corporation, Alembic Pharmaceuticals, Bajaj Electricals, Gland Pharma, Godrej Industries, Hindustan Copper, NHPC, NCC, ITC Hotels, Steel Authority of India और Symphony जैसी कंपनियां शामिल हैं। इन कंपनियों के नतीजों का असर आज बाजार की चाल पर देखने को मिल सकता है।

Advertisement
First Published - May 15, 2026 | 7:29 AM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement