facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

Stocks To Watch Today: Aurobindo, ACME Solar से लेकर Ola Electric तक, शेयर बाजार में आज फोकस में रहेंगे ये स्टॉक्स

Advertisement

Stocks To Watch Today: शेयर बाजार में आज फार्मा, एविएशन, एनर्जी और फाइनेंशियल सेक्टर से जुड़ी बड़ी कॉरपोरेट खबरों के चलते कई स्टॉक्स में तेज हलचल देखने को मिल सकती है।

Last Updated- June 05, 2026 | 8:11 AM IST
Stocks to Watch today
Representative image

Stocks To Watch Today, June 5: आज के कारोबारी सेशन में शेयर बाजार में कई कंपनियों के स्टॉक्स पर निवेशकों की नजर रहने वाली है। फार्मा सेक्टर से लेकर एविएशन, एनबीएफसी और रिन्यूएबल एनर्जी तक कई बड़ी खबरें सामने आई हैं, जो बाजार की चाल को प्रभावित कर सकती हैं।

Aurobindo Pharma

फार्मा कंपनी Aurobindo Pharma को अमेरिकी खाद्य एवं औषधि प्रशासन (USFDA) से टॉफेसिटिनिब टैबलेट्स 5 mg और 10 mg के निर्माण और बिक्री की अंतिम मंजूरी मिल गई है। यह दवा रुमेटॉइड आर्थराइटिस के इलाज में इस्तेमाल होती है और पहले से मौजूद ब्रांड Xeljanz की जेनेरिक वर्जन है।

कंपनी इस दवा का उत्पादन अपनी पूर्ण स्वामित्व वाली यूनिट APL Healthcare Unit IV में करेगी और इसे जल्द ही बाजार में लॉन्च किया जाएगा। इस खबर के बाद स्टॉक में हलचल देखने को मिल सकती है।

HDFC Asset Management Company

HDFC Mutual Fund ने अपने गोल्ड ETF और गोल्ड ETF Fund of Fund (FoF) में एकमुश्त निवेश यानी lump-sum सब्सक्रिप्शन को अस्थायी रूप से रोक दिया है। यह फैसला मौजूदा आर्थिक और बाजार परिस्थितियों को देखते हुए लिया गया है।

हालांकि, SIP या अन्य निवेश विकल्पों पर इस बदलाव का क्या असर होगा, इस पर निवेशकों की नजर बनी रहेगी।

InterGlobe Aviation (IndiGo)

इंडिगो ने कमजोर मांग और बढ़ती लागत के दबाव के चलते अपने अंतरराष्ट्रीय नेटवर्क में अस्थायी बदलाव किए हैं। कंपनी 1 जुलाई 2026 से कुछ रूट्स पर उड़ानों को कुछ समय के लिए रोक देगी।

इनमें Langkawi, Krabi, Ho Chi Minh City, Hong Kong और Shanghai जैसे डेस्टिनेशन शामिल हैं। Siem Reap के लिए सेवाएं 3 जुलाई से 30 सितंबर 2026 तक बंद रहेंगी। सभी प्रभावित रूट्स पर बुकिंग 1 अक्टूबर 2026 से दोबारा शुरू की जाएगी।

AvenuesAI

AvenuesAI की सब्सिडियरी Avenues World FZ LLC को UAE सेंट्रल बैंक से रिटेल पेमेंट सर्विसेज के लिए कैटेगरी III लाइसेंस की इन-प्रिंसिपल मंजूरी मिल गई है।

यह मंजूरी कंपनी के मिडल ईस्ट विस्तार की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम मानी जा रही है।

JSW Steel

JSW Steel ने बताया है कि कंपनी का फोकस नए प्रोडक्ट डेवलपमेंट, ऊर्जा दक्षता और लागत में कमी पर रहेगा। साथ ही, BPSL स्टील बिजनेस का JSW JFE Steel को ट्रांसफर Q3 तक पूरा होने की उम्मीद है।

Ola Electric

Ola Electric का क्वालिफाइड इंस्टीट्यूशनल प्लेसमेंट (QIP) आज बंद हो रहा है। कंपनी ने 21.8 करोड़ शेयर ₹35.86 प्रति शेयर के भाव पर अलॉट किए हैं, जो फ्लोर प्राइस से करीब 5 प्रतिशत डिस्काउंट पर है। कुल इश्यू साइज लगभग ₹780 करोड़ का है।

Billionbrains Garage Ventures

Goldman Sachs Bank Europe SE ने Billionbrains Garage Ventures में 1.13 करोड़ शेयर खरीदकर करीब 0.18 प्रतिशत हिस्सेदारी हासिल की है। यह सौदा ₹210.4 करोड़ का रहा।

इसी दौरान Go Digit Insurance में भी Aditya Birla Sun Life Mutual Fund और JPMorgan जैसे निवेशकों ने लगभग ₹100 करोड़ के शेयर खरीदे हैं।

Inventurus Knowledge Solutions

Kedaara Capital Public Markets Fund I ने Inventurus Knowledge Solutions में अतिरिक्त 2 लाख शेयर खरीदे हैं। यह हिस्सेदारी लगभग 0.11 प्रतिशत की है और इसकी कीमत ₹33.09 करोड़ बताई गई है।

पिछले सत्र में भी कंपनी में ब्लॉक डील के जरिए शेयरों की अदला-बदली देखने को मिली थी।

ACME Solar Holdings

ACME Solar Holdings का QIP इश्यू सफलतापूर्वक बंद हो गया है। कंपनी ने 10 करोड़ शेयर ₹279.50 प्रति शेयर के भाव पर जारी किए हैं, जो फ्लोर प्राइस से करीब 4.97 प्रतिशत डिस्काउंट पर है।

Advertisement
First Published - June 5, 2026 | 7:48 AM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement