facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

Stocks to Watch Today: Adda247 की छंटनी से Bharat Forge की डील तक, आज इन शेयरों पर रखें नजर

Advertisement

Stocks To Watch Today: आज शेयर बाजार में Adda247 की छंटनी, Bharat Forge की बड़ी डील, Adani Ports में बदलाव और कई दिग्गज कंपनियों के नतीजों पर निवेशकों की नजर रहेगी।

Last Updated- May 12, 2026 | 9:05 AM IST
Stocks To Watch today
Representative image

Stocks To Watch Today, May 12: भारतीय शेयर बाजार में आज यानी मंगलवार को कई कंपनियों से जुड़ी बड़ी खबरें निवेशकों का ध्यान खींच सकती हैं। कहीं बड़े ऑर्डर मिले हैं तो कहीं नेतृत्व में बदलाव हुआ है। कुछ कंपनियां विस्तार और ग्रोथ की नई रणनीति पर काम कर रही हैं, जबकि कई दिग्गज कंपनियां आज अपने तिमाही नतीजे पेश करेंगी। ऐसे में कारोबार के दौरान इन शेयरों में हलचल देखने को मिल सकती है। आइए जानते हैं आज किन कंपनियों पर बाजार की नजर रहने वाली है।

Adda247

घरेलू एडटेक कंपनी Adda247 ने अपने कर्मचारियों की संख्या में बड़ी कटौती की है। Google और WestBridge Capital समर्थित इस कंपनी ने करीब 200 से ज्यादा कर्मचारियों को बाहर का रास्ता दिखाया है, जो कुल वर्कफोर्स का लगभग 20 फीसदी माना जा रहा है।

सूत्रों के मुताबिक यह छंटनी प्रोडक्ट, डिजाइन, कंटेंट, CUET और UPSC तथा ज्यूडिशियरी जैसे एग्जाम प्रिपरेशन विभागों में की गई है। बताया जा रहा है कि कंपनी आने वाले 12 से 18 महीनों में IPO लाने की तैयारी कर रही है और उसी के तहत संरचनात्मक बदलाव किए जा रहे हैं।

कर्मचारियों के अनुसार 30 अप्रैल को गुरुग्राम ऑफिस में यह प्रक्रिया हुई, जहां HR टीम के साथ अलग-अलग मीटिंग्स आयोजित की गईं। कई कर्मचारियों से तत्काल इस्तीफा देने के लिए भी कहा गया।

Bajaj Group

Bajaj Group इस साल अपनी स्थापना के 100 वर्ष पूरे कर रहा है। कपास जिनिंग फैक्ट्री से शुरू हुआ यह समूह आज करीब 14 लाख करोड़ रुपये के मार्केट कैप वाला बड़ा कारोबारी साम्राज्य बन चुका है।

बच्छराज बजाज द्वारा शुरू किए गए इस समूह को जमनालाल बजाज ने नई पहचान दी। आज यह समूह ऑटोमोबाइल, फाइनेंस, इलेक्ट्रिकल्स और कंज्यूमर बिजनेस जैसे कई क्षेत्रों में मजबूत मौजूदगी रखता है।

स्वतंत्रता आंदोलन से लेकर लाइसेंस राज, आर्थिक उदारीकरण और अब आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस के दौर तक Bajaj Group ने खुद को समय के अनुसार बदला है। समूह की सबसे बड़ी खासियत इसकी पारिवारिक एकजुटता और मजबूत कॉरपोरेट गवर्नेंस मानी जाती है।

Afcons Infrastructure

इन्फ्रास्ट्रक्चर सेक्टर की कंपनी Afcons Infrastructure को यूरोप में एक बड़ा रेलवे प्रोजेक्ट मिला है। कंपनी को मौजूदा रेलवे ट्रैक के पुनर्निर्माण और दूसरी रेलवे लाइन निर्माण परियोजना के लिए सबसे कम बोलीदाता यानी L1 घोषित किया गया है।

इस प्रोजेक्ट की कुल कीमत करीब 7,544 करोड़ रुपये बताई गई है। यह ऑर्डर कंपनी की अंतरराष्ट्रीय मौजूदगी को और मजबूत करेगा। साथ ही भारतीय इंफ्रास्ट्रक्चर कंपनियों की वैश्विक स्तर पर बढ़ती पहचान को भी दर्शाता है।

HFCL

टेलीकॉम और ऑप्टिकल फाइबर समाधान देने वाली कंपनी HFCL को अंतरराष्ट्रीय ग्राहकों से करीब 19.32 मिलियन डॉलर यानी लगभग 184 करोड़ रुपये का एक्सपोर्ट ऑर्डर मिला है।

यह ऑर्डर ऑप्टिकल फाइबर केबल की सप्लाई से जुड़ा है। कंपनी लगातार वैश्विक बाजार में अपने कारोबार का विस्तार कर रही है। डिजिटल इंफ्रास्ट्रक्चर और हाई स्पीड नेटवर्क की बढ़ती मांग के बीच ऐसे ऑर्डर कंपनी की ग्रोथ को समर्थन दे सकते हैं।

Munjal Auto Industries

ऑटो कंपोनेंट निर्माता Munjal Auto Industries को Honda Motorcycle & Scooter India से नया ऑर्डर मिला है। कंपनी शीट मेटल स्टैम्पिंग और वेल्डिंग पार्ट्स का निर्माण और सप्लाई करेगी।

ऑटो सेक्टर में मांग बढ़ने और दोपहिया बाजार में मजबूती के बीच इस तरह के ऑर्डर सप्लायर कंपनियों के लिए सकारात्मक संकेत माने जा रहे हैं।

Bharat Forge

Bharat Forge ने ब्राजील की एयरोस्पेस कंपनी Embraer के साथ लंबी अवधि का समझौता किया है। कंपनी अब महत्वपूर्ण लैंडिंग गियर फोर्जिंग कंपोनेंट्स का निर्माण और सप्लाई करेगी।

इसके साथ ही Bharat Forge भारत की पहली कंपनी बन गई है, जिसे Embraer की ग्लोबल एयरोस्पेस सप्लाई चेन में फोर्ज्ड कंपोनेंट्स के लिए शामिल किया गया है।

डिफेंस और एयरोस्पेस सेक्टर में भारत की बढ़ती क्षमता के लिहाज से यह उपलब्धि काफी अहम मानी जा रही है।

Adani Ports

Adani Ports and Special Economic Zone में नेतृत्व स्तर पर बड़ा बदलाव हुआ है। कंपनी के CEO Ports प्रनव चौधरी ने इस्तीफा दे दिया है। उनका इस्तीफा 31 मई से प्रभावी होगा।

कंपनी ने उनकी जगह नीरज बंसल को नया CEO Ports नियुक्त किया है, जो 1 जून से जिम्मेदारी संभालेंगे। कंपनी के अनुसार प्रनव चौधरी ने समूह से बाहर नए अवसरों को आगे बढ़ाने के लिए यह फैसला लिया है।

बाजार की नजर अब इस बात पर रहेगी कि नए नेतृत्व में कंपनी अपनी पोर्ट और लॉजिस्टिक्स रणनीति को किस दिशा में आगे बढ़ाती है।

Niva Bupa

Niva Bupa Health Insurance आने वाले वर्षों में अपने रिटेल हेल्थ इंश्योरेंस कारोबार को उद्योग की तुलना में कहीं तेज गति से बढ़ाने की तैयारी में है।

कंपनी के मुख्य वित्तीय अधिकारी विश्वनाथ महेंद्र ने कहा कि अगले 3 से 4 वर्षों में रिटेल हेल्थ इंश्योरेंस इंडस्ट्री लगभग 16 से 17 फीसदी की दर से बढ़ सकती है, जबकि कंपनी की कोशिश 22 से 24 फीसदी CAGR हासिल करने की है।

उन्होंने कहा कि कंपनी मल्टी डिस्ट्रीब्यूशन मॉडल, डिजिटल टेक्नोलॉजी और बेहतर क्लेम सर्विस पर लगातार निवेश कर रही है। कंपनी का फोकस ग्राहकों को तेज और भरोसेमंद सेवाएं देने पर रहेगा।

भारत में स्वास्थ्य बीमा को लेकर बढ़ती जागरूकता और मेडिकल खर्चों में वृद्धि के बीच इस सेक्टर में अच्छी संभावनाएं देखी जा रही हैं।

आज आएंगे कई दिग्गज कंपनियों के तिमाही नतीजे

आज बाजार बंद होने के बाद कई बड़ी कंपनियां अपने चौथी तिमाही और सालाना नतीजे जारी करेंगी। इनमें फार्मा, पावर, पेंट्स, टेक्नोलॉजी और फाइनेंशियल सेक्टर की कई अहम कंपनियां शामिल हैं।

आज जिन प्रमुख कंपनियों के नतीजों पर नजर रहेगी उनमें Dr Reddy’s Laboratories, Tata Power Company, Berger Paints India, Dixon Technologies, Max Financial Services, Nazara Technologies, Pfizer, Torrent Power और V-Guard Industries जैसी कंपनियां शामिल हैं।

इसके अलावा One Mobikwik Systems, INOX India, MTAR Technologies, Novartis India और Keystone Realtors भी अपने परिणाम घोषित करेंगी।

Advertisement
First Published - May 12, 2026 | 7:35 AM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement