facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

Stocks To Watch Today: NLC India से RVNL तक, बड़े ऐलानों की भरमार, बाजार खुलते ही इन शेयरों पर रहेगी नजर

Advertisement

Stocks To Watch Today: NLC India के OFS, Grasim के 3,094 करोड़ निवेश, RVNL और JNK India के बड़े ऑर्डर्स समेत कई कॉर्पोरेट अपडेट्स से आज ये शेयर फोकस में रहेंगे।

Last Updated- June 09, 2026 | 8:14 AM IST
Stocks TO Watch today
Representative image

Stocks To Watch Today, June 9: घरेलू शेयर बाजार में आज कई कंपनियां अपने कारोबारी अपडेट्स, निवेश योजनाओं और नए ऑर्डर्स के चलते चर्चा में रह सकती हैं। निवेशकों की नजर खासतौर पर NLC India, Grasim Industries, RVNL, JNK India और JSW Energy जैसे शेयरों पर बनी रहेगी।

NLC India में सरकार बेचेगी 3% हिस्सेदारी

केंद्र सरकार ने NLC India में अपनी 3 प्रतिशत तक हिस्सेदारी ऑफर फॉर सेल (OFS) के जरिए बेचने का फैसला किया है। इसके लिए प्रति शेयर 303 रुपये का फ्लोर प्राइस तय किया गया है। गैर-खुदरा निवेशकों के लिए OFS 9 जून को खुलेगा, जबकि खुदरा निवेशक 10 जून को इसमें हिस्सा ले सकेंगे।

Titan Company ने चुकाए 1,000 करोड़ रुपये के कमर्शियल पेपर्स

ज्वेलरी और वॉच कारोबार से जुड़ी Titan Company ने 1,000 करोड़ रुपये के कमर्शियल पेपर्स का सफलतापूर्वक रिडेम्प्शन किया है। कंपनी के इस कदम को उसकी मजबूत वित्तीय स्थिति के संकेत के तौर पर देखा जा रहा है।

Grasim Industries करेगी 3,094 करोड़ रुपये का निवेश

Grasim Industries ने कर्नाटक के हरिहर स्थित प्लांट में लाइयोसेल क्षमता विस्तार के दूसरे चरण के लिए 3,094 करोड़ रुपये निवेश करने की घोषणा की है। इस विस्तार के तहत 110 KTPA क्षमता जोड़ी जाएगी। परियोजना में 55-55 KTPA की दो नई उत्पादन लाइनें स्थापित की जाएंगी। पहली लाइन के 2028 तक और दूसरी के 2030 तक शुरू होने की उम्मीद है।

यह पढ़ें: Stocks to Buy Today: आज इन 3 शेयरों पर दांव की सलाह, एक्सपर्ट बोले- ₹2,150 तक जा सकता है भाव

Aye Finance जुटाएगी 15 मिलियन डॉलर

Aye Finance के बोर्ड ने निजी प्लेसमेंट के माध्यम से 15 मिलियन डॉलर मूल्य के नॉन-कन्वर्टिबल डिबेंचर्स (NCDs) जारी करने को मंजूरी दे दी है। इस फंड का उपयोग कंपनी अपनी कारोबारी जरूरतों और विस्तार योजनाओं के लिए कर सकती है।

JNK India को मिले बड़े ऑर्डर

JNK India को CC7 Emirates Engineering Solutions से 100 करोड़ से 300 करोड़ रुपये के दायरे वाला बड़ा ऑर्डर मिला है। इसके अलावा कंपनी को इंसीनरेटर पैकेज और वेस्ट गैस हैंडलिंग सिस्टम से जुड़ा एक और बड़ा निर्यात ऑर्डर भी प्राप्त हुआ है। इन सौदों से कंपनी की ऑर्डर बुक को मजबूती मिलने की उम्मीद है।

RVNL को रेलवे से 221 करोड़ रुपये का काम

रेल विकास निगम लिमिटेड (RVNL) को दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे से 221 करोड़ रुपये का लेटर ऑफ एक्सेप्टेंस (LoA) मिला है। यह परियोजना पैनल इंटरलॉकिंग सिस्टम को इलेक्ट्रॉनिक इंटरलॉकिंग सिस्टम से बदलने से संबंधित है।

JSW Energy ने शुरू किया विंड ब्लेड निर्माण संयंत्र

JSW Energy ने गुजरात के हलोल में अपने विंड ब्लेड मैन्युफैक्चरिंग प्लांट का संचालन शुरू कर दिया है। कंपनी के लिए यह कदम विंड एनर्जी वैल्यू चेन में वर्टिकल इंटीग्रेशन की दिशा में महत्वपूर्ण माना जा रहा है। साथ ही इससे सप्लाई चेन से जुड़े जोखिमों को कम करने में भी मदद मिलेगी।

Advertisement
First Published - June 9, 2026 | 7:56 AM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement