Stocks To Watch Today, June 17: भारतीय शेयर बाजार में आज कई कंपनियों के शेयरों में हलचल देखने को मिल सकती है। बड़े निवेश, ब्लॉक डील, फंड जुटाने, नए समझौते और कॉरपोरेट फैसलों के चलते DOMS Industries, Wipro, Cipla, Bharat Forge समेत कई स्टॉक्स फोकस में रहेंगे। आइए जानते हैं आज किन कंपनियों से जुड़ी अहम खबरें हैं।
इटली की स्टेशनरी कंपनी FILA (Fabbrica Italiana Lapis ed Affini S.p.A.) DOMS Industries में अपनी हिस्सेदारी का एक हिस्सा बेच सकती है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, FILA ब्लॉक डील के जरिए कंपनी में करीब 7 प्रतिशत तक हिस्सेदारी बेचने की तैयारी में है।
इस डील के लिए फ्लोर प्राइस 2,100 रुपये प्रति शेयर तय किया गया है। अनुमान के मुताबिक ब्लॉक डील का कुल आकार करीब 892 करोड़ रुपये हो सकता है। मार्च 2026 तक DOMS Industries में FILA की 26.01 प्रतिशत हिस्सेदारी थी।
General Insurance Corporation of India (GIC Re) में सरकार ऑफर फॉर सेल (OFS) के जरिए अपनी हिस्सेदारी बेच रही है। इसके तहत 5 रुपये फेस वैल्यू वाले 3.50 करोड़ इक्विटी शेयरों की बिक्री की जाएगी।
यह बिक्री कंपनी की कुल इक्विटी हिस्सेदारी के करीब 2 प्रतिशत के बराबर है और शुरुआत में यह पेशकश नॉन रिटेल निवेशकों के लिए उपलब्ध होगी।
Bharat Forge की सहायक कंपनी Kalyani Strategic Systems (KSSL) ने Paramount के साथ मिलकर Eurosatory 2026 में Simha 4×4 लाइट आर्मर्ड मल्टी-पर्पज व्हीकल पेश किया है।
यह वाहन आधुनिक सुरक्षा जरूरतों को ध्यान में रखकर विकसित किया गया है और डिफेंस सेक्टर में कंपनी की मौजूदगी को मजबूत करने की दिशा में एक कदम माना जा रहा है।
Prime Focus (PFL) को लेकर बाजार के लिए राहत भरी खबर आई है। भारतीय प्रतिभूति एवं विनिमय बोर्ड (SEBI) ने कंपनी, उसके प्रमोटर्स, निदेशकों, CFO और ऑडिट कमेटी सदस्यों के खिलाफ चल रही एडजुडिकेशन कार्यवाही को समाप्त कर दिया है।
SEBI ने कहा कि कंपनी के दो बिजनेस ट्रांसफर ट्रांजैक्शन से जुड़े अकाउंटिंग ट्रीटमेंट में कथित उल्लंघन साबित नहीं हो पाए।
आईटी कंपनी Wipro ने Anthropic के Claude AI मॉडल्स पर आधारित Applied AI Center of Excellence (CoE) लॉन्च किया है।
यह पहल कंपनी की नई AI-Native Business & Platforms Unit के तहत शुरू की गई है। इसका उद्देश्य एंटरप्राइज स्तर पर AI अपनाने की प्रक्रिया को तेज करना और नए AI आधारित समाधान विकसित करना है।
Krishna Institute of Medical Sciences ने 16 जून को Qualified Institutions Placement (QIP) इश्यू लॉन्च किया है।
कंपनी ने QIP के लिए 771.73 रुपये प्रति शेयर का फ्लोर प्राइस तय किया है। इसके जरिए कंपनी संस्थागत निवेशकों से पूंजी जुटाने की योजना बना रही है।
Sonata Software में Polunin Capital Partners द्वारा मैनेज किए जाने वाले Polunin Emerging Markets Small Cap Fund ने निवेश किया है।
फंड ने कंपनी के 19.2 लाख शेयर खरीदे हैं। यह सौदा 295.12 रुपये प्रति शेयर के भाव पर हुआ, जिसकी कुल वैल्यू करीब 56.7 करोड़ रुपये रही।
Massachusetts Institute of Technology (MIT) ने Renaissance Global में 16.4 लाख शेयर खरीदे हैं।
इस खरीदारी के बाद MIT की कंपनी में 1.5 प्रतिशत हिस्सेदारी हो गई है। यह सौदा 106.58 रुपये प्रति शेयर के भाव पर हुआ, जिसकी कुल कीमत करीब 17.47 करोड़ रुपये रही।
फार्मा कंपनी Cipla ने शिवम पुरी को अपने One India Business का नया CEO नियुक्त किया है। वह 1 जुलाई 2026 से यह जिम्मेदारी संभालेंगे।
शिवम पुरी फिलहाल Cipla Health के मैनेजिंग डायरेक्टर और CEO हैं। उनके पास FMCG और हेल्थकेयर सेक्टर में 23 साल से ज्यादा का नेतृत्व अनुभव है। Cipla के अनुसार, उनके नेतृत्व में कंपनी ने कंज्यूमर हेल्थ कैटेगरी में अपनी पकड़ मजबूत की है।
Essar Group और International Resources Holding (IRH) ने 500 मिलियन डॉलर की क्रूड सोर्सिंग और प्रोडक्ट सप्लाई फैसिलिटी के लिए समझौता किया है।
यह करार Essar Energy Transition Fuels और IRH Global Trading के बीच हुआ है। कंपनी के मुताबिक, इससे क्रूड सप्लाई विकल्पों को बढ़ाने, वर्किंग कैपिटल मैनेजमेंट बेहतर करने और वैश्विक ऊर्जा बाजार में मजबूती हासिल करने में मदद मिलेगी।
Essar ने कहा कि यह समझौता ब्रिटेन स्थित Stanlow Refinery के संचालन को मजबूत करने की रणनीति का हिस्सा है।
Bank of Maharashtra ने अपनी MCLR दरों में संशोधन किया है। नई दरें 17 जून 2026 से प्रभावी हो गई हैं।
बैंक ने 6 महीने की MCLR बढ़ाकर 8.80 प्रतिशत और 1 साल की MCLR बढ़ाकर 8.95 प्रतिशत कर दी है।
Garware Technical Fibres ने 16.17 लाख पूरी तरह भुगतान किए गए इक्विटी शेयरों के कैंसिलेशन यानी शेयरों के extinguishment की प्रक्रिया पूरी कर ली है।
कंपनी ने यह प्रक्रिया टेंडर ऑफर के तहत 680 रुपये प्रति शेयर के भाव पर पूरी की है।