facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

Stocks To Watch Today: HDFC Bank, Bajaj Fin, Bandhan Bank समेत आज इन कंपनियों के स्टॉक्स पर रखें फोकस

Advertisement

Stocks to Buy: एसएंडपी 500 में 0.5 प्रतिशत और नैस्डैक में 0.9 प्रतिशत की बढ़त हुई, जबकि डॉव जोन्स 0.3 प्रतिशत गिर गया।

Last Updated- July 04, 2024 | 9:20 AM IST
Stocks to watch
Representative Image

Stocks To Watch Today: ग्लोबल मार्केट से मजबूत संकेतों के बीच आज यानी गुरुवार को भारत में प्रमुख इक्विटी सूचकांक तेजी के साथ शुरुआत कर सकते हैं।

सुबह 07:30 बजे, GIFT Nifty फ्यूचर्स लगभग 24,460 पर कारोबार करता दिखा, जो निफ्टी 50 में लगभग 100 अंकों की तेजी के संकेत दे रहा है।

अमेरिकी बाजारों में छुट्टी से पहले मिश्रित रुझान देखने को मिला। एसएंडपी 500 में 0.5 प्रतिशत और नैस्डैक में 0.9 प्रतिशत की बढ़त हुई, जबकि डॉव जोन्स 0.3 प्रतिशत गिर गया।

इस बीच, अमेरिकी फेडरल ओपन मार्केट कमेटी (FOMC) के मिनट्स से संकेत मिला कि अधिकारी दरों में कटौती करने से पहले मुद्रास्फीति के आंकड़ों को और गहराई से देखना चाहते हैं।

यह भी पढ़ें: Stock Market Today: अमेरिकी और एशियाई बाजारों में तेजी, कैसी होगी घरेलू बाजार की शुरुआत?

4 जुलाई को इन कंपनियों के स्टॉक्स पर रखें फोकस-

HDFC Bank:

मित्सुबिशी यूएफजे फाइनेंशियल ग्रुप इंक. (MUFG) और एचडीएफसी बैंक की कंज्यूमर लेंडिंग यूनिट में माइनॉरिटी स्टेक के लिए चल रही बातचीत में रुकावट आ रही है। ब्लूमबर्ग के मुताबिक, इसका कारण कंपनी की रणनीति पर नियंत्रण को लेकर मतभेद हैं। हालांकि MUFG की अभी भी एचडीबी फाइनेंशियल सर्विसेज लिमिटेड में रुचि है, लेकिन रिपोर्ट में कहा गया है कि बातचीत में और देरी हो सकती है या यह बातचीत पूरी तरह से खत्म भी हो सकती है।

यह भी पढ़ें: Federal Bank Q1FY25 Results: 2.66 लाख करोड़ रुपये हुआ बैंक का एडवांस, 19.6 फीसदी बढ़ा डिपॉजिट

Bajaj Finance:

गैर-बैंकिंग वित्तीय कंपनी (NBFC) ने नई ऋणों में 10 प्रतिशत की सालाना वृद्धि दर्ज की, जिससे कुल ऋण 10.97 मिलियन हो गया। प्रबंधन के तहत संपत्ति (AUM) 31 प्रतिशत बढ़कर 3.54 लाख करोड़ रुपये हो गई। बजाज फाइनेंस की जमा राशि 26 प्रतिशत बढ़कर Q1 FY25 के अंत में 62,750 करोड़ रुपये हो गई।

Suraj Estate Developers:

सूरज एस्टेट ने आज क्लियरिंग कॉर्पोरेशन ऑफ इंडिया के साथ बिक्री के लिए एक अंतिम समझौता किया है। यह समझौता मौजूदा CCIL भवन के ऊपर बनने वाले तीन अतिरिक्त मंजिलों की बिक्री से संबंधित है। इस बिक्री में लगभग 22,410 वर्ग फुट का कार्पेट एरिया शामिल है, जिसकी कीमत 89.78 करोड़ रुपये है।
GE T&D India: कंपनी को ग्रिड सॉल्यूशंस एसएएस, फ्रांस से उच्च वोल्टेज उत्पादों की आपूर्ति और निरीक्षण के लिए 64 मिलियन यूरो का ऑर्डर मिला है।

Bandhan Bank:

बंधन बैंक की Q1-FY25 की लोन बुक में सालाना 21.8 प्रतिशत की वृद्धि हुई है और यह 1.03 लाख करोड़ रुपये हो गई है। इसकी जानकारी बैंक ने एक्सचेंज फाइलिंग में दी। इस बीच, बैंक की जमा राशि सालाना 22.8 प्रतिशत बढ़कर 1.08 लाख करोड़ रुपये हो गई। CASA अनुपात 36 प्रतिशत रहा, जबकि पिछली तिमाही में यह 37.1 प्रतिशत था।

यह भी पढ़ें: शेयर बेचने या गिरवी रखने पर फैसले के लिए Byju’s ने मांगा समय

Suryoday Small Finance Bank:

इस छोटे वित्तीय बैंक के ग्रॉस एडवांस में Q1-FY25 में सालाना 42 प्रतिशत की वृद्धि हुई, जिससे यह 9,037 करोड़ रुपये हो गया। जमा राशि भी 42 प्रतिशत बढ़कर 8,137 करोड़ रुपये हो गई।

ITD Cementation:

रिपोर्टों के अनुसार, प्रमोटर इटालियन थाई डेवलपमेंट पब्लिक कंपनी अपनी कंपनी में निवेश को बेचने की योजना बना रही है।

Yatharth Hospital & Trauma Care Services:

आईसीआईसीआई प्रूडेंशियल म्यूचुअल फंड ने यथार्थ हॉस्पिटल में 2.3 प्रतिशत अतिरिक्त हिस्सेदारी खरीदी है, जिसकी औसत कीमत 405 रुपये प्रति शेयर है।

 

Advertisement
First Published - July 4, 2024 | 9:20 AM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement