facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

Stocks to Watch: आज Healthcare, Titan, UB, Wipro, Zee, Voda Idea, Adani group पर निवेशकों का फोकस, देखें पूरी लिस्ट

Advertisement

हेल्थकेयर से जुड़ी कंपनियों के शेयरों पर आज फोकस रहने की संभावना है। मणिपाल हेल्थ एंटरप्राइजेज मेडिका को खरीदने के लिए 1,400 करोड़ रुपये के सौदे के करीब है।

Last Updated- April 08, 2024 | 9:29 AM IST
Stocks To buy

Stocks To Watch Today: वैश्विक बाजारों के संकेतों को देखते हुए भारत में इक्विटी बेंचमार्क इंडेक्स के इस सप्ताह पॉजिटिव रुख के साथ कारोबार शुरू करने की उम्मीद है। सुबह 07:15 बजे गिफ्ट निफ्टी फ्यूचर्स 22,652 के आसपास था, जो निफ्टी 50 इंडेक्स पर लगभग 50 अंकों के अंतर की संभावना का संकेत देता है।

एशिआई बाजारों में आज जापान का निक्की 1.3 प्रतिशत चढ़ा गया हबकि कॉपी और ताइवान भी 0.5 प्रतिशत की बढ़त लेकर कारोबार कर रहे थे।

इस बीच आज निवेशकों की नजर इन शेयरों पर रहेगी;

Healthcare: हेल्थकेयर से जुड़ी कंपनियों के शेयरों पर आज फोकस रहने की संभावना है। मणिपाल हेल्थ एंटरप्राइजेज मेडिका को खरीदने के लिए 1,400 करोड़ रुपये के सौदे के करीब है।

इस अधिग्रहण के बाद मणिपाल इस प्रक्रिया में अपोलो हॉस्पिटल्स को पछाड़कर 10,700 से ज्यादा बिस्तरों के साथ भारत की सबसे बड़ी अस्पताल चेन बन जाएगी।

Biocon: किरण मजूमदार शॉ के नेतृत्व वाली कंपनी मोटापा से संबंधित दवाओं के बाजार का एक हिस्सा हथियाने की होड़ में हैं। ऐसा इसलिए क्योंकि बड़ी दवाओं के पेटेंट समाप्त होने लगे हैं।

Titan: टाटा समूह (Tata Group) की जूलरी और घड़ी बनाने वाली कंपनी ने कहा कि उसके जूलरी प्रोडक्ट्स की मजबूत मांग के कारण मार्च तिमाही में उसका रेवेन्यू 17 प्रतिशत बढ़ गया।

Adani Group: अदाणी ग्रुप 2030 तक रिन्यूएबल एनर्जी, मेन्युफेक्चरिंग क्षमता में 2.3 ट्रिलियन रुपये का निवेश करेगा।

Wipro: कंपनी की अमेरिका-1 इकाई के प्रमुख श्रीनी पल्लिया के सीईओ के रूप में थिएरी डेलापोर्टे की जगह लेने की संभावना है। विप्रो ने कंपनी का नेतृत्व करने के लिए एक ऐसे अंदरूनी सूत्र पर दांव लगाने का फैसला किया जो काफी आगे बढ़ चुका है।

ZEE Entertainment (Zee): जी एंटरटेनमेंट ने अपने वर्कफोर्स को 15 प्रतिशत तक रेशनलाइज बनाने के लिए बोर्ड को एक नई सुव्यवस्थित प्रबंधन स्ट्रक्चर का प्रस्ताव दिया है। कंपनी ने छंटनी की संख्या नहीं बताई।

Nestle India: बोर्ड ने अगले पांच वर्षों के लिए अपनी पेरेंट कंपनी को रॉयल्टी भुगतान में सालाना 0.15 प्रतिशत की बढ़ोतरी को मंजूरी दे दी है, जिससे यह नेट बिक्री का 5.25 प्रतिशत हो जाएगा।

Vodafone Idea: कंपनी के बोर्ड ने शनिवार को 14.87रुपये में ओरियाना इन्वेस्टमेंट्स को 139.54 करोड़ इक्विटी शेयर जारी करने को मंजूरी दे दी। यह राशि कुल मिलाकर 2,075 करोड़ रुपये बनती है। इसके अलावा बोर्ड ने कंपनी की अधिकृत शेयर पूंजी को 75,000 करोड़ रुपये से बढ़ाकर 1 लाख करोड़ रुपये करने की भी मंजूरी दी।

Advertisement
First Published - April 8, 2024 | 9:26 AM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement