facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

Stocks To Watch Today: M&M, Hindustan Zinc, Ola Electric, RailTel, Tata Power समेत ये स्टॉक्स आज रहेंगे चर्चा में

Advertisement

Stocks To Watch Today: आज के टॉप स्टॉक्स पर नजर रखें, जिनमें हिंदुस्तान जिंक, ओला इलेक्ट्रिक और रेलटेल शामिल हैं।

Last Updated- June 18, 2025 | 7:41 AM IST
RBI Forex Position Limit
Representative Image

Stocks To Watch Today, June 18: वैश्विक तनाव बढ़ने से निवेशक सतर्क नजर आ रहे हैं, लेकिन इस बीच कई कंपनियां बड़ी डील्स, नए प्रोजेक्ट्स और क्लीन एनर्जी योजनाओं के साथ सुर्खियों में बनी हुई हैं।

भारतीय शेयर बाजार में 17 जून को लगातार मजबूती के बाद थोड़ी सुस्ती दिखी। बाजार हल्की गिरावट के साथ बंद हुआ। सेंसेक्स 212 अंक टूटकर 81,583 पर बंद हुआ, जबकि निफ्टी 93 अंक गिरकर 24,853 पर आ गया।

इस बीच, आज निवेशक इन स्टॉक्स पर नजर रख सकते हैं, चेक करें लिस्ट-

Hindustan Zinc

वेदान्ता समूह की कंपनी हिंदुस्तान जिंक अगले तीन वर्षों में ₹12,000 करोड़ का निवेश करेगी। इसका मकसद परिष्कृत धातु (refined metal) के उत्पादन को 2.5 लाख टन सालाना तक बढ़ाना है। कंपनी की योजना अगले पांच साल में अपनी उत्पादन क्षमता को लगभग दोगुना करने की है। इस निवेश के तहत प्रमुख स्थानों पर खदानों और मिलों की क्षमता भी बढ़ाई जाएगी।

Ola Electric

ओला इलेक्ट्रिक मोबिलिटी ने पूरे देश में 0% कमीशन मॉडल शुरू किया है। इसके तहत ऑटो, बाइक और कैब जैसे सभी कैटेगरी के ड्राइवर अपनी पूरी कमाई अपने पास रख सकेंगे। न तो कमाई पर कोई सीमा है और न ही राइड की संख्या पर कोई रोक। ड्राइवर अपनी सुविधा के अनुसार सब्सक्रिप्शन प्लान चुन सकते हैं। यह कदम राइड-हेलिंग इंडस्ट्री के लिए एक बड़ा बदलाव माना जा रहा है।

Mahindra & Mahindra (M&M)

महिंद्रा एंड महिंद्रा को वाणिज्यिक वाहन निर्माता एसएमएल इसुज़ु में 58.96% हिस्सेदारी खरीदने के लिए भारतीय प्रतिस्पर्धा आयोग (CCI) की मंजूरी मिल गई है। ₹1,554.60 प्रति शेयर की इस डील के तहत कंपनी 43.96% हिस्सेदारी सुमितोमो से और 15% इसुज़ु मोटर्स से खरीदेगी। इसके बाद अतिरिक्त 26% हिस्सेदारी के लिए ओपन ऑफर लाया जाएगा।

Vedanta

ईटी की रिपोर्ट के मुताबिक, वेदान्ता लिमिटेड हिंदुस्तान जिंक लिमिटेड (HZL) में अपनी ₹7,500 करोड़ की हिस्सेदारी बेचने की योजना बना रही है। यह बिक्री ब्लॉक डील के जरिए हो सकती है, जिसमें शेयरों की कीमत पिछली क्लोजिंग प्राइस से 10% तक कम रखी जा सकती है। इस डील का प्रबंधन डैम कैपिटल और सिटी ग्रुप कर रहे हैं। फिलहाल वेदान्ता की HZL में 63.42% हिस्सेदारी है।

RailTel

रेलटेल कॉर्पोरेशन को ज़ोरम इलेक्ट्रॉनिक्स डेवलपमेंट कॉर्पोरेशन लिमिटेड (Zenics) से मिज़ो फाइबर ग्रिड नेटवर्क (MFGN) प्रोजेक्ट के लिए लेटर ऑफ इंटेंट मिला है। इस प्रोजेक्ट की अनुमानित लागत ₹43.99 करोड़ है। हालांकि, अंतिम राशि खरीद आदेश जारी होने के बाद तय होगी।

Tata Power

टाटा पावर रिन्यूएबल एनर्जी ने भुवनेश्वर में “घर-घर सोलर” अभियान शुरू किया है। इस अभियान के तहत 1 किलोवाट की रूफटॉप सोलर सिस्टम की शुरुआत सिर्फ ₹2,499 से की गई है, जिससे ओडिशा के घर-घर तक सस्ती और साफ ऊर्जा पहुंचाना संभव हो सकेगा


Polycab India

पोलिकैब इंडिया को बीएसएनएल से भारतनेट परियोजना के तहत ₹6,447.54 करोड़ का बड़ा ठेका मिला है। कर्नाटक, गोवा और पुडुचेरी में परियोजना क्रियान्वयन एजेंसी के रूप में पोलिकैब इन राज्यों में मिडल-माइल डिजिटल ढांचे को डिजाइन करने, निर्माण करने और उसका रखरखाव करने का काम करेगी।

 

Advertisement
First Published - June 18, 2025 | 7:41 AM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement