facebookmetapixel
रेट कट का असर! बैंकिंग, ऑटो और रियल एस्टेट शेयरों में ताबड़तोड़ खरीदारीTest Post कैश हुआ आउट ऑफ फैशन! अक्टूबर में UPI से हुआ अब तक का सबसे बड़ा लेनदेनChhattisgarh Liquor Scam: पूर्व CM भूपेश बघेल के बेटे चैतन्य को ED ने किया गिरफ्तारFD में निवेश का प्लान? इन 12 बैंकों में मिल रहा 8.5% तक ब्याज; जानिए जुलाई 2025 के नए TDS नियमबाबा रामदेव की कंपनी ने बाजार में मचाई हलचल, 7 दिन में 17% चढ़ा शेयर; मिल रहे हैं 2 फ्री शेयरIndian Hotels share: Q1 में 19% बढ़ा मुनाफा, शेयर 2% चढ़ा; निवेश को लेकर ब्रोकरेज की क्या है राय?Reliance ने होम अप्लायंसेस कंपनी Kelvinator को खरीदा, सौदे की रकम का खुलासा नहींITR Filing 2025: ऑनलाइन ITR-2 फॉर्म जारी, प्री-फिल्ड डेटा के साथ उपलब्ध; जानें कौन कर सकता है फाइलWipro Share Price: Q1 रिजल्ट से बाजार खुश, लेकिन ब्रोकरेज सतर्क; क्या Wipro में निवेश सही रहेगा?Air India Plane Crash: कैप्टन ने ही बंद की फ्यूल सप्लाई? वॉयस रिकॉर्डिंग से हुआ खुलासा

Stocks To Watch Today: 7 जून को Bajaj Fin, Wipro, ICICI Bank, PB Fintech, RVNL के स्टॉक पर रखें नजर, दिख सकता है एक्शन

Stocks To Watch: गिफ्ट निफ्टी फ्यूचर्स भी धीमी शुरुआत का संकेत दे रहा है, क्योंकि ये 22,919 के स्तर पर निफ्टी 50 फ्यूचर्स से केवल 20 अंक अधिक कारोबार करता नजर आया।

Last Updated- June 07, 2024 | 9:17 AM IST
Stocks to watch today
Representative Image

Stocks to watch on Friday, June 07, 2024: हफ्ते के आखिरी कारोबारी दिन यानी शुक्रवार को भारतीय शेयर बाजार की हल्की शुरुआत हो सकती है।

गिफ्ट निफ्टी फ्यूचर्स भी धीमी शुरुआत का संकेत दे रहा है, क्योंकि ये 22,919 के स्तर पर निफ्टी 50 फ्यूचर्स से केवल 20 अंक अधिक कारोबार करता नजर आया।

एशिया-प्रशांत बाजारों में मिलाजुला रुझान दिखा, जापान के निक्केई 225 में 0.14 प्रतिशत की गिरावट देखी गई, जबकि व्यापक आधारित टॉपिक्स सूचकांक 0.05 प्रतिशत की बढ़त के साथ सपाट रहा।

दक्षिण कोरिया के कोस्पी इंडेक्स में 0.81 फीसदी की बढ़त देखी गई। दूसरी ओर, ऑस्ट्रेलिया का S&P/ASX 200 इंडेक्स 0.16 फीसदी बढ़ा।

अमेरिका में गुरुवार को, S&P 500 दिन की शुरुआत में अपने सर्वकालिक इंट्राडे हाई से थोड़ा नीचे बंद हुआ। नैस्डैक कंपोजिट में 0.09 फीसदी की मामूली कमी देखी गई, जबकि डॉव जोन्स इंडस्ट्रियल एवरेज में 0.2 फीसदी की बढ़ोतरी हुई।

यह भी पढ़ें: कम रेटिंग वाली सिक्योरिटीज में निवेश बढ़ा रहे फंड प्रबंधक

घरेलू बाजार में, निवेशकों आज फोकस भारतीय रिज़र्व बैंक (RBI) की मौद्रिक नीति समिति (MPC) के फैसले पर रहेगा, जो कि आज सुबह 10:00 बजे आने वाला है।

इस बीच, आज (7 जून) बाजार में इन कंपनियों के स्टॉक्स पर निवेशकों का फोकस रहेगा-

Bajaj Finance:

कंपनी की सहायक कंपनी, बजाज हाउसिंग फाइनेंस ने 10 रुपये मूल्य के इक्विटी शेयरों के आईपीओ को मंजूरी दे दी। आईपीओ में कुल 4,000 करोड़ रुपये तक के इक्विटी शेयरों का फ्रेश इश्यू शामिल होगा।

Wipro:

आईटी सेवा कंपनी ने 500 मिलियन डॉलर के कॉन्ट्रैक्ट की घोषणा की, जिसका मूल्य लगभग 4,175 करोड़ रुपये है, जो एक प्रमुख अमेरिकी संचार सेवा प्रदाता द्वारा दिया गया है। पांच साल की अवधि में, विप्रो विभिन्न उत्पादों और इंडस्ट्री स्पेसिफिक सॉल्यूशन के लिए प्रबंधित सेवाएं प्रदान करेगा।

ICICI Bank:

सेबी आईसीआईसीआई बैंक को चेतावनी दी क्योंकि बैंक ने आईसीआईसीआई सिक्योरिटीज (ICICI Securities) को स्टॉक एक्सचेंजों से हटाने (डीलिस्टिंग) के प्रस्ताव के पक्ष में इसके शेयरधारकों को मतदान करने के लिए कहा था।

यह भी पढ़ें: रिन्यूबल एनर्जी और ट्रांसमिशन से मिलेगा बिजली क्षेत्र को धन, Moody’s ने बताई लक्ष्य पूरा करने की रकम

PB Fintech:

सेबी ने सीईओ यशीश दहिया को वाईकेएनपी मार्केटिंग मैनेजमेंट में दुबई इकाई द्वारा किए गए 2 मिलियन डॉलर के निवेश पर कारण बताओ नोटिस भेजा।

Tata Chemicals:

कंपनी की सहायक कंपनी, टाटा केमिकल्स यूरोप पर 2016 में एक सुरक्षा घटना के लिए यूके में चेस्टर क्राउन कोर्ट द्वारा 1.1 मिलियन पाउंड का जुर्माना लगाया गया है। इस घटना में एक ठेकेदार घायल हो गया और बाद में उसकी मृत्यु हो गई थी। यह घटना कंपनी की यूके साइटों में से एक पर हुई थी।

Hindustan Unilever:

अरुण नीलकांतन को 1 जुलाई से कार्यकारी निदेशक (CEO) नियुक्त किया गया है।

यह भी पढ़ें: ITC: शेयरधारकों ने भारी बहुमत के साथ होटल कारोबार अलग करने की दी मंजूरी

RVNL:

प्राप्त स्वीकृति पत्र के अनुसार, NTPC ने कंपनी को 495 करोड़ रुपये का प्रोजेक्ट दिया है।

Hero MotoCorp:

भारत की सबसे बड़ी दोपहिया निर्माता कंपनी ने बेंगलुरु स्थित इलेक्ट्रिक मोबिलिटी स्टार्टअप एथर एनर्जी में 125 करोड़ रुपये में अतिरिक्त 2.2 प्रतिशत हिस्सेदारी का अधिग्रहण किया।

First Published - June 7, 2024 | 9:17 AM IST

संबंधित पोस्ट