Stocks To Watch Today, April 6: आज के ट्रेड में कॉरपोरेट अपडेट्स के चलते कई बड़े स्टॉक्स निवेशकों की नजर में रहेंगे। ऑर्डर व इंसेंटिव, अर्निंग अपडेट और प्रोजेक्ट लॉन्च से जुड़े डेवलपमेंट्स बाजार की दिशा को प्रभावित कर सकते हैं।
कंपनी को महाराष्ट्र स्टेट इलेक्ट्रिसिटी डिस्ट्रीब्यूशन कंपनी (MSEDCL) से 2,500 MW रिन्यूएबल RTC पावर सप्लाई का Letter of Award मिला है। यह करार 25 साल के लिए है, जिससे कंपनी की लॉन्ग टर्म रेवेन्यू विजिबिलिटी मजबूत होने की उम्मीद है।
कंपनी को साउथ सेंट्रल रेलवे से ₹242.5 करोड़ का ऑर्डर मिला है। इसमें ओंगोल–गुडूर सेक्शन में इलेक्ट्रिफिकेशन अपग्रेडेशन और संबंधित कार्य शामिल हैं।
कंपनी ने नेपाल के सिमरा में 98 कमरों वाले होटल के लिए लाइसेंस एग्रीमेंट साइन किया है। इस प्रॉपर्टी का संचालन कंपनी की सब्सिडियरी Carnation Hotels करेगी।
कंपनी ने Axiom Ayurveda में शेष 73.5% हिस्सेदारी के अधिग्रहण की प्रक्रिया शुरू की है। यह डील चरणबद्ध तरीके से पूरी होगी और कुल वैल्यू करीब ₹200 करोड़ तक हो सकती है।
कंपनी का रेवेन्यू सालाना आधार पर 19% बढ़कर ₹17,205 करोड़ रहा। साथ ही, कंपनी के स्टोर्स की संख्या बढ़कर 500 हो गई है, जो इसके विस्तार को दर्शाता है।
कंपनी को मिड-सिंगल डिजिट रेवेन्यू ग्रोथ की उम्मीद है। FMCG डिमांड मजबूत बनी रहने की संभावना है, हालांकि इंटरनेशनल बिजनेस पर कुछ दबाव देखने को मिला है।
मुंबई हाई एसेट में स्थित एक प्लेटफॉर्म पर आग लगने की घटना सामने आई, जिसे समय रहते नियंत्रित कर लिया गया। सभी ऑपरेशंस सामान्य रूप से जारी हैं।
कंपनी ने हैदराबाद में अपना नया टाउनशिप प्रोजेक्ट “Prestige Golden Grove” लॉन्च किया है। इस प्रोजेक्ट में 5,120 यूनिट्स होंगे और इसका ग्रॉस डेवलपमेंट वैल्यू लगभग ₹9,500 करोड़ है।
कंपनी को झारखंड के जिला खनन कार्यालय से ₹1,755 करोड़ का डिमांड नोटिस मिला है, जो कथित तौर पर अधिक कोयला खनन से जुड़ा है। कंपनी ने इस मांग को चुनौती देने की बात कही है और कानूनी रास्ता अपनाएगी।