facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

Stocks to watch today: आज फोकस में रहेंगे Infosys, RIL, Vi, LTTS, Tata Consumer समेत इन कंपनियों के शेयर, देखें लिस्ट

Advertisement

घरेलू मोर्चे पर इन्फोसिस का शेयर आज फोकस में रहेगा। ऐसा इसलिए क्योंकि कंपनी के एडीआर में उम्मीद से बेहतर Q1 नतीजों के बाद 9.5 प्रतिशत की बढ़ोतरी हुई है।

Last Updated- July 19, 2024 | 8:05 AM IST
Stocks to watch today

Stocks to watch today: वैश्विक बाजारों से मिलेजुले संकेतों से उत्साहित होकर बेंचमार्क सूचकांक सेंसेक्स और निफ्टी-50 में आज सकारात्मक शुरुआत देखने को मिल सकती है। GIFT निफ्टी वायदा सुबह 6:36 बजे 19 अंक ऊपर 24,828.50 के स्तर पर कारोबार कर रहा था, जो दिन के लिए उच्च शुरुआत का संकेत देता है।

अमेरिका में बाजार गिरावट के साथ बंद हुए, जिसमें डॉव जोन्स 1.29 प्रतिशत की गिरावट के साथ बंद हुआ। इसके अलावा एसएंडपी 500 में भी गिरावट आई और यह 0.78 प्रतिशत तथा नैस्डैक 0.70 प्रतिशत गिरकर बंद हुआ। इस बीच, सीजनल उतार-चढ़ाव के बीच अमेरिका के साप्ताहिक बेरोजगार दावों में वृद्धि देखी गई, जो श्रम बाजार में चल रही अस्थिरता को उजागर करती है।

एशिआई बाजारों में ज्यादातर एक्सचेंज लाल निशान में कारोबार कर रहे थे। ऑस्ट्रेलिया का ASX200 1.05 प्रतिशत गिर गया, कोरिया का कोस्पी 1.05 प्रतिशत से अधिक गिर गया। इस बीच, जापान का निक्केई निचले स्तर पर था और मुद्रास्फीति के आंकड़ों की घोषणा के बाद 0.11 प्रतिशत बढ़ गया, जो उम्मीदों के अनुरूप रहे थे।

वहीं , घरेलू मोर्चे पर इन्फोसिस का शेयर आज फोकस में रहेगा। ऐसा इसलिए क्योंकि कंपनी के एडीआर में उम्मीद से बेहतर Q1 नतीजों के बाद 9.5 प्रतिशत की बढ़ोतरी हुई है।

आज इन कंपनियों के आएंगे नतीजे

विप्रो, रिलायंस इंडस्ट्रीज, अल्ट्राटेक सीमेंट, भारत पेट्रोलियम कॉर्पोरेशन, जेएसडब्ल्यू स्टील, यूनियन बैंक ऑफ इंडिया, आईसीआईसीआई लोम्बार्ड जनरल इंश्योरेंस कंपनी, ब्लू डार्ट एक्सप्रेस, क्रेडिटएक्सेस ग्रामीण, फेडबैंक फाइनेंशियल सर्विसेज, इंडियन होटल्स, वन 97 कम्युनिकेशंस (Paytm), पतंजलि फूड्स, एथर इंडस्ट्रीज, अतुल, पीवीआर आईनॉक्स, रूट मोबाइल, आरपीजी लाइफ साइंसेज, तेजस नेटवर्क, और ट्रांसफॉर्मर्स एंड रेक्टिफायर्स (इंडिया) आज अपने पहली तिमाही के नतीजों का ऐलान करेंगी।

आज इन शेयरों पर निवेशकों का फोकस

Infosys: कंपनी का तिमाही आधार पर मुनाफा चालू वित्त वर्ष की पहली तिमाही में 20.1 प्रतिशत घटकर 6,368 करोड़ रुपये पर आ गया। कंपनी की अन्य इनकम 72 प्रतिशत गिरकर 733 करोड़ रुपये पर आ गई। वहीं, रेवेन्यू बढ़कर 39,315 करोड़ रुपये पर पहुंच गया। कंपनी ने स्थिर मुद्रा में अपनी आमदनी में बढ़ोतरी के अनुमान को बढ़ाकर तीन-चार प्रतिशत कर दिया है।

L&T Technology Services (LTTS): भारतीय इंजीनियरिंग रिसर्च और डेवेलपमेंट सर्विस प्रोवाइडर एलएंडटी टेक्नोलॉजी सर्विसेज ने अपने पूरे साल के राजस्व वृद्धि अनुमान को 8 प्रतिशत -10 प्रतिशत बरकरार रखा है। हालांकि, कंपनी अपने प्रमुख अमेरिकी बाजार में लंबे समय तक कमजोरी के कारण गुरुवार को जारी तिमाही नतीजों में राजस्व उम्मीदों से चूक गई।

एलएसईजी डेटा के अनुसार, 30 जून को समाप्त तीन महीनों के लिए कंपनी का रेवेन्यू लगभग 7 प्रतिशत बढ़कर 2,462 करोड़ रुपये ($294.4 मिलियन) हो गया, जो विश्लेषकों की 2,531 करोड़ रुपये की उम्मीद से कम है।

Shoppers Stop: चालू वित्त वर्ष की पहली तिमाही में कंपनी का घाटा सालाना आधार पर 22.7 करोड़ रुपये रहा। वहीं, कंपनी का रेवेन्यू 7.6 प्रतिशत बढ़कर 1,069.3 करोड़ रुपये पर पहुंच गया।

Rallis India: कंपनी का मुनाफ़ा वित्त वर्ष 2024-25 की 23.8 प्रतिशत घटकर 48 करोड़ रुपये रहा जबकि रेवेन्यू 0.1 प्रतिशत की मामूली वृद्धि लेकर 783 करोड़ रुपये हो गया।

JSW Infrastructure: जेएसडब्ल्यू का मुनाफ़ा जून तिमाही में 8.9 प्रतिशत फिसलकर 292.4 करोड़ रुपये रह गया जबकि रेवन्यू 15 प्रतिशत की वृद्धि के साथ 1,009.8 करोड़ रुपये रहा।

Dr Reddy’s Laboratories (DRL): भारत में वोनोप्राज़न टैबलेट के लिए टेकेडा फार्मास्युटिकल कंपनी के साथ गैर-विशिष्ट पेटेंट लाइसेंसिंग समझौते पर साइन किए।

Sagar Cements: जून तिमाही में कुल घाटा बढ़कर 28.4 करोड़ रुपये रहा जबकि रेवेन्यू 3.9 प्रतिशत बढ़कर 560.6 करोड़ रुपये हो गया।

GPT Infraprojects: कंपनी को एनएचएआई और ईस्टर्न रेलवे से 103 करोड़ रुपये का ऑर्डर मिला है।

Dixon Technologies: सीसीआई ने इस्मार्टू इंडिया की 56 प्रतिशत तक हिस्सेदारी के अधिग्रहण को मंजूरी दी।

Tech Mahindra: सहायक कंपनी वीकस्टमर फिलीपींस (सेबू) इंक. के मूल कंपनी के साथ विलय को मंजूरी दी गई।

CEAT: कंपनी का मुनाफ़ा जून तिमाही में सालाना आधार पर 7 प्रतिशत बढ़कर 154.2 करोड़ रुपये हो गया। रेवेन्यू भी 8.8 प्रतिशत की वृद्धि के साथ 3,192.8 करोड़ रुपये पर पहुंच गया।

 

Advertisement
First Published - July 19, 2024 | 7:56 AM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement