facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

Stocks to watch: आज HDFC Bank, SBI Cards और Coal India समेत Adani की इस कंपनी पर होगा फोकस, देखें लिस्ट

Advertisement

इस सप्ताह निवेशकों की नजर 31 जनवरी को अमेरिका के केंद्रीय बैंक फेडरल के ब्याज दरों को लेकर निर्णय और 1 फरवरी को अंतरिम बजट पर केंद्रित है।

Last Updated- January 29, 2024 | 9:07 AM IST
Stocks to watch today

Stocks To Watch Today: कच्चे तेल की कीमतों में ताजा उछाल के बावजूद, इक्विटी बेंचमार्क इंडेक्स सेंसेक्स और निफ्टी लंबे सप्ताहांत के बाद सोमवार को मजबूत शुरुआत की उम्मीद कर रहे हैं।

सुबह 7:30 बजे, गिफ्ट निफ्टी फ्यूचर निफ्टी के आखिरी बंद से 150 अंक ऊपर 21,641 पर कारोबार कर रहा था।

कच्चे तेल की कीमतें 0.65 प्रतिशत बढ़कर 84 डॉलर प्रति बैरल पर पहुंच गयी है। कच्चे तेल की कीमतों में यह उछाल ईरान समर्थित उग्रवादियों ने लाल सागर में एक टैंकर को निशाना बनाकर अलग-अलग हमले और जॉर्डन में 3 अमेरिकी सैनिकों की हत्या करने के बाद आया है।

हालाँकि, एशियाई बाजारों ने बढ़त बनाए रखी। जापान का निक्केई 0.8 फीसदी ऊपर था। ऑस्ट्रेलिया का S&P/ASX 200 0.35 प्रतिशत बढ़ा। दक्षिण कोरिया में कोप्सी और हांगकांग में हैंग सेंग ने 1 प्रतिशत से अधिक की छलांग लगाई।

इस सप्ताह निवेशकों की नजर 31 जनवरी को अमेरिका के केंद्रीय बैंक फेडरल के ब्याज दरों को लेकर निर्णय और 1 फरवरी को अंतरिम बजट पर केंद्रित है।

इस बीच आज इन शेयरों सबका फोकस होगा;

Q3 earnings today: आईटीसी, बजाज फाइनेंस, एनटीपीसी, गेल, बीपीसीएल, वोडाफोन आइडिया, अदानी ग्रीन, मैरिको और भारत इलेक्ट्रॉनिक्स, अन्य।

HDFC Bank: आरबीआई ने LIC को एचडीएफसी बैंक में अपनी हिस्सेदारी मौजूदा 5.19 प्रतिशत से बढ़ाकर 9.99 प्रतिशत तक करने की मंजूरी दे दी है।

SBI Cards: एसबीआई कार्ड्स का तीसरी तिमाही का मुनाफा सालाना आधार पर 7.8 फीसदी बढ़कर 549 करोड़ रुपये हो गया। इस दौरान राजस्व भी सालाना आधार पर 31.8 प्रतिशत बढ़कर 4,622 करोड़ रुपये हो गया।

Adani Power: अदाणी पावर का तीसरी तिमाही का शुद्ध लाभ एक साल पहले के 8.8 करोड़ रुपये की तुलना में 300 गुना से ज्यादा बढ़कर 2,738 करोड़ रुपये हो गया। इस दौरान राजस्व भी सालाना आधार पर 67.3 प्रतिशत बढ़कर 12,991 करोड़ रुपये हो गया।

Tata Technologies: कंपनी का तीसरी तिमाही का मुनाफा सालाना आधार पर 14.7 फीसदी बढ़कर 170.22 करोड़ रुपये हो गया। राजस्व भी सालाना आधार पर 14.7 प्रतिशत बढ़कर 1,289.5 करोड़ रुपये पर पहुंच गया।

Coal India: पब्लिक सेक्टर की कोल् इंडिया गुजरात के खावड़ा में 300 मेगावाट की सौर परियोजना के लिए सबसे कम बोली लगाने वाली कंपनी के रूप में उभरी है।

DLF: रियल एस्टेट कंपनी जमीन से संबंधित 825 करोड़ रुपये के ऋणों को लेने के बाद एक आवास परियोजना बनाने के लिए आईआरईओ से गुरुग्राम में 29 एकड़ जमीन का अधिग्रहण करेगा।

Advertisement
First Published - January 29, 2024 | 9:07 AM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement