facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

Stocks to Watch: आज Wipro, HCL Tech, BHEL और Tata Consumer समेत इन शेयरों का रहेगा बोलबाला, देखें पूरी लिस्ट

Advertisement

एशियाई बाजारों में मिलाजुला कारोबार रहा और जापान का निक्केई 0.57 प्रतिशत बढ़कर कारोबार कर रहा था।

Last Updated- January 15, 2024 | 9:13 AM IST
Jio Financial Services

Stocks to Watch on January 15: दिसंबर तिमाही के नतीजों के बीच और वैश्विक बाजारों में कमजोर रुख के बावजूद बावजूद घरेलू बाजारों में सोमवार को मामूली बढ़त देखी जा सकती है। सुबह 7:40 बजे गिफ्ट निफ्टी 96 अंक बढ़कर 22,043 के स्तर पर था।

एशियाई बाजारों में मिलाजुला कारोबार रहा और जापान का निक्केई 0.57 प्रतिशत बढ़कर कारोबार कर रहा था। इसके अलावा, कोस्पी, हैंग सेंग और शंघाई कंपोजिट 0.76 प्रतिशत तक नीचे थे।

वहीं, शुक्रवार को डॉव जोन्स इंडस्ट्रियल एवरेज में 0.31 प्रतिशत की गिरावट आई, लेकिन एसएंडपी 500 दिन 0.08 प्रतिशत अधिक और टेक-हैवी नैस्डैक कंपोजिट 0.02 प्रतिशत ऊपर बंद हुआ।

इस बीच आज इन शेयरों पर निवेशकों की नजरें टिकी होंगी;

Q3FY24 earnings today: एंजेल वन, ब्राइटकॉम ग्रुप, चॉइस इंटरनेशनल, जय बालाजी इंडस्ट्रीज, जियो फाइनेंशियल सर्विसेज, केसोराम इंडस्ट्रीज और पीसीबीएल।

Wipro: विप्रों ने दिसंबर 2023 को समाप्त तीसरी तिमाही में 2,700 करोड़ रुपये का शुद्ध लाभ कमाया, जो एक साल पहले की तुलना में 12 प्रतिशत कम है, लेकिन पिछली तिमाही की तुलना में 1.2 प्रतिशत अधिक है।

विप्रो की अमेरिकी डिपॉजिटरी रसीदें (एडीआर) 12 जनवरी को न्यूयॉर्क स्टॉक एक्सचेंज (एनवाईएसई) पर 17 प्रतिशत उछल गईं क्योंकि कंपनी की तीसरी तिमाही के नतीजे उम्मीदों के अनुरूप थे।

HCL Technologies: चालू वित्त वर्ष की तीसरी तिमाही में कंपनी का रेवेन्यू सालाना आधार पर 6.5 प्रतिशत बढ़कर 28,446 करोड़ रुपये और पिछली तिमाही की तुलना में 6.7 प्रतिशत बढ़ गया।

Avenue Supermarts: रिटेल चेन डीमार्ट के मालिक और संचालक ने 31 दिसंबर को समाप्त चालू वित्त वर्ष की तीसरी तिमाही में 690.41 करोड़ रुपये का प्रॉफिट कमाया है। इसमें 17 प्रतिशत की वृद्धि हुई है। कंपनी का ऑपरेशन से रेवेन्यू भी दिसंबर तिमाही में 17.31 प्रतिशत बढ़कर 13,572.47 करोड़ रुपये पर पहुंच गया।

Sheela Foam: कंपनी ने लगभग 55.33 करोड़ रुपये के कुल मूल्य पर कुर्लोन एंटरप्राइजेज की शेयर पूंजी का 2.57 प्रतिशत का अधिग्रहण पूरा कर लिया है। शीला फोम लिमिटेड के पास अब कुर्लोन एंटरप्राइजेज की 97.23 प्रतिशत शेयर कैपिटल है।

BHEL: भारत हेवी इलेक्ट्रिकल्स को एनएलसी इंडिया लिमिटेड से तालाबीरा थर्मल पावर प्रोजेक्ट (एनटीटीपीपी) के लिए ईपीसी पैकेज के लिए लेटर ऑफ अवॉर्ड (एलओए) प्राप्त हुआ है। ऑर्डर का आकार 15,000 करोड़ रुपये से अधिक का है।

Tata Consumer Products: टाटा कंज्यूमर प्रोडक्ट्स ने चरणबद्ध तरीके से ‘चिंग्स सीक्रेट’ और ‘स्मिथ एंड जोन्स’ ब्रांडों के मालिक कैपिटल फूड्स के 100 प्रतिशत इक्विटी शेयर हासिल करने के लिए निश्चित समझौते पर हस्ताक्षर किए हैं।

कंपनी ने कहा कि 75 प्रतिशत इक्विटी शेयरधारिता अग्रिम रूप से हासिल कर ली जाएगी और शेष 25 प्रतिशत हिस्सेदारी अगले तीन वर्षों के भीतर हासिल कर ली जाएगी।

Just Dial: कंपनी ने चालू वित्त वर्ष की दिसंबर तिमाही में 92 करोड़ रुपये का प्रॉफिट कमाया है। इसमें सालाना आधार पर 22.3 प्रतिशत की वृद्धि हुई है।

Avalon Technologies: कंपनी अब इलेक्ट्रॉनिक्स और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय (एमईआईटीवाई) के एक प्रमुख अनुसंधान एवं विकास संगठन सी-डैक (उन्नत कंप्यूटिंग विकास केंद्र) के लिए एक रणनीतिक विनिर्माण भागीदार है।

Life Insurance Corp: कंपनी को मुंबई टैक्स अथॉरिटी से 1,370.6 करोड़ रुपये का टैक्स नोटिस मिला है।

Advertisement
First Published - January 15, 2024 | 9:08 AM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement