facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

Stocks To Watch Today: Wipro की AI डील, Zydus को US FDA से राहत; जानें किन शेयरों में होगा एक्शन

Advertisement

Stocks To Watch Today:Swiggy, Wipro, Reliance और Zydus समेत कई कंपनियों की बड़ी खबरों से आज शेयर बाजार में हलचल रह सकती है।

Last Updated- May 29, 2026 | 8:04 AM IST
Stocks to Watch today
Representative image

Stocks To Watch Today, May 29: शेयर बाजार में आज कई बड़ी कंपनियों से जुड़ी अहम खबरों के चलते निवेशकों की नजर चुनिंदा स्टॉक्स पर बनी रह सकती है। कहीं बड़ी साझेदारी हुई है तो कहीं रेगुलेटरी मंजूरी मिली है। वहीं कई कंपनियां आज अपने तिमाही नतीजे भी पेश करेंगी। आइए जानते हैं आज किन शेयरों में हलचल देखने को मिल सकती है।

Swiggy को विशेष प्रस्ताव पर नहीं मिली पूरी मंजूरी

फूड डिलीवरी कंपनी Swiggy को अपने आर्टिकल्स ऑफ एसोसिएशन में बदलाव से जुड़े विशेष प्रस्ताव पर अपेक्षित समर्थन नहीं मिल पाया। कंपनी को कुल 72.36 फीसदी शेयरधारकों का समर्थन मिला, जबकि विशेष प्रस्ताव पारित करने के लिए 75 फीसदी वोट जरूरी थे।

यह बदलाव कंपनी को भारतीय विदेशी मुद्रा नियमों के तहत Indian Owned and Controlled Company यानी IOCC का दर्जा दिलाने की दिशा में उठाया गया कदम था। इसके लिए भारतीय निवेशकों की हिस्सेदारी 50 फीसदी से अधिक होना भी जरूरी है।

RITES और Crisil के बीच साझेदारी

सरकारी कंपनी RITES ने Crisil के साथ समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए हैं। इस साझेदारी के तहत दोनों कंपनियां ट्रांसपोर्ट इंफ्रास्ट्रक्चर, इंजीनियरिंग कंसल्टेंसी, डेटा एनालिटिक्स और रिसर्च से जुड़ी सेवाओं को मिलाकर बेहतर इंफ्रास्ट्रक्चर समाधान विकसित करेंगी।

Wipro का ServiceNow के साथ एआई पर फोकस

आईटी कंपनी Wipro ने ServiceNow के साथ अपनी साझेदारी का विस्तार किया है। इस सहयोग के जरिए कंपनियां आईटी, एचआर, साइबर सिक्योरिटी और प्रोक्योरमेंट जैसे क्षेत्रों में एजेंटिक एआई वर्कफ्लो को लागू करने और बढ़ाने पर काम करेंगी।

Escorts Kubota ने लॉन्च की नई ट्रैक्टर सीरीज

Escorts Kubota ने 21 से 30 एचपी सेगमेंट में Kubota Neostar कॉम्पैक्ट ट्रैक्टर रेंज पेश की है। company का कहना है कि यह सीरीज बेहतर उत्पादकता और ऑपरेटर कम्फर्ट को ध्यान में रखकर तैयार की गई है। महाराष्ट्र, कर्नाटक, मध्य प्रदेश और गुजरात के गन्ना, बागवानी और अंगूर उत्पादक क्षेत्रों को विशेष तौर पर टारगेट किया गया है।

Indoco Remedies को यूरोप से बड़ी मंजूरी

फार्मा कंपनी Indoco Remedies को जर्मनी के हेल्थ अथॉरिटी Berlin से European Union GMP Certification मिला है। यह मंजूरी हिमाचल प्रदेश के बद्दी स्थित कंपनी के Oral Solid Dosage Plant के लिए दी गई है। प्लांट का निरीक्षण अप्रैल 2026 में किया गया था।

Zydus Lifesciences

जायडस लाइफसाइंसेज की सब्सिडियरी जायडस थेरेप्यूटिक्स को अमेरिकी FDA से सरोग्लिटाजार दवा के लिए प्रायोरिटी रिव्यू मिला है। यह दवा पीबीसी बीमारी के इलाज में इस्तेमाल की जाती है।

FDA ने इस दवा के आवेदन पर फैसला लेने के लिए 27 नवंबर 2026 की तारीख तय की है। इस खबर के बाद कंपनी का शेयर निवेशकों के रडार पर रह सकता है।

Reliance Industries की AGM की तारीख तय

Reliance Industries ने घोषणा की है कि कंपनी की 49वीं Annual General Meeting 19 जून को आयोजित की जाएगी। निवेशकों की नजर AGM में होने वाली घोषणाओं और भविष्य की रणनीति पर रहेगी।

Oil India की ग्रीन एनर्जी में नई पहल

सरकारी कंपनी ऑयल इंडिया की पूर्ण स्वामित्व वाली इकाई ओआईएल ग्रीन एनर्जी लिमिटेड ने हिंदुस्तान वेस्ट ट्रीटमेंट प्राइवेट लिमिटेड के साथ जॉइंट वेंचर समझौता किया है। दोनों कंपनियां मिलकर देशभर में बायोएनर्जी और सस्टेनेबल वेस्ट मैनेजमेंट प्रोजेक्ट्स विकसित करेंगी।

Godfrey Phillips India ने किया मैन्युफैक्चरिंग समझौता

सिगरेट और तंबाकू उत्पाद बनाने वाली कंपनी गॉडफ्रे फिलिप्स इंडिया ने पोलिसेट्टी सोमसुंदरम टोबैको प्रोडक्ट्स इंडिया प्राइवेट लिमिटेड के साथ कॉन्ट्रैक्ट मैन्युफैक्चरिंग एग्रीमेंट किया है। इसके तहत कंपनी सिगरेट और अन्य तंबाकू उत्पादों का निर्माण और सप्लाई करेगी।

आज आएंगे इन कंपनियों के तिमाही नतीजे

आज कई कंपनियां अपने तिमाही नतीजे जारी करेंगी। इनमें InterGlobe Aviation, Aegis Logistics, Bajaj Hindusthan Sugar, BEML, Glenmark Pharmaceuticals, Gujarat Gas, GVK Power & Infrastructure, Inox Wind, Ipca Laboratories, Lumax Auto Technologies, Natco Pharma, Olectra Greentech, Rubicon Research और Steel Strips Wheels शामिल हैं। इन कंपनियों के नतीजों के आधार पर शेयरों में तेज उतार-चढ़ाव देखने को मिल सकता है।

Advertisement
First Published - May 29, 2026 | 7:41 AM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement