facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

IPO को लेकर सख्त SEBI, 6 कंपनियों के ड्राफ्ट पेपर किए वापस

Advertisement
Last Updated- March 20, 2023 | 9:32 AM IST
SEBI

पेटीएम के आईपीओ (Paytm IPO) की असफलता के बाद बाजार नियामक सेबी (SEBI) प्रारंभिक सार्वजनिक निर्गम (Initial Public Offer) से जुड़े नियमों को लेकर अब सतर्कता बरत रहा है। बता दें की सेबी ने दो महीने में 6 कंपनियों के आईपीओ को वापस लौटा दिया है। इसमें ओरावेल स्टेज ट्रैवल टेक फर्म सहित छह कंपनियां शामिल हैं। ओरावेल स्टेज ट्रैवल टेक फर्म ओयो (OYO) की पेरेंट कंपनी है।

सेबी ने इन कंपनियों को अपनी विवरण पुस्तिका (रेड हेरिंग प्रॉस्पेक्टस- डीआरएचपी) को कुछ जरूरी बदलाव करने के बाद फिर से दाखिल करने को कहा है।

जानें किन-किन कंपनियों के ड्राफ्ट प्रोपोजल्स हुए वापस

बाजार नियामक ने ओयो के अलावा जिन कंपनियों के डीआरएचपी को वापस लौटाया है, उसमें गो डिजिट जनरल इंश्योरेंस लिमिटेड, घरेलू मोबाइल विनिर्माता लावा इंटरनेशनल, कनाडा स्थित फेयरफैक्स ग्रुप समर्थित एक फर्म, बी2बी (कंपनियों के बीच) भुगतान और सेवा प्रदाता पेमेट इंडिया, फिनकेयर स्मॉल फाइनेंस बैंक इंडिया और एकीकृत सेवा कंपनी बीवीजी इंडिया शामिल हैं।

बता दें कि इन सभी कंपनियों ने सितंबर, 2021 से मई, 2022 के बीच मसौदा जमा कराया था। सेबी ने जनवरी-मार्च (10 मार्च तक) के दौरान इन कंपनियों के कागजात वापस कर दिए थे। ऐसा माना जा रहा था कि ये कंपनियां मिलकर लगभग 12,500 करोड़ रुपये जुटाने की उम्मीद कर रही थीं। लेकिन 2021 में कुछ बड़े IPO में निवेशकों को हुए नुकसान के बाद सेबी आईपीओ को मंजूरी देने की प्रक्रिया को लेकर सख्त हो गया है।

रिपोर्ट्स के अनुसार, इस साल में अब तक 9 कंपनियों के ही मसौदा जमा हुए हैं। दो कंपनियां ही निर्गम लाई हैं और इनसे 730 करोड़ जुटाई हैं। बता दें कि साल 2022 में 38 कंपनियों ने 59,000 करोड़ और 2021 में 63 कंपनियों ने 1.2 लाख करोड़ रुपये जुटाए थे।

नुकसान के बाद सेबी ने अपनाया सख्त रवैया

जियोजित फाइनेंशियल सर्विसेज के मुख्य निवेश रणनीतिकार वी के विजयकुमार ने कहा, ”पेटीएम, जोमैटो और नायका जैसी नये जमाने की डिजिटल कंपनियों के सूचीबद्ध होने के बाद निवेशकों को भारी नुकसान हुआ। इसके चलते सेबी ने आईपीओ के लिए मंजूरी मानदंडों को कड़ा कर दिया है। निवेशकों के हित में यह स्वागत योग्य फैसला है।”

Advertisement
First Published - March 20, 2023 | 9:32 AM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement