facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

2004 से चुनाव के बाद 6 महीने का रिटर्न दमदार

Advertisement

निफ्टी-50 सूचकांक ने वर्ष 2004 के बाद से चुनाव परिणाम के दिन से 6 महीने आगे के आधार पर हमेशा सकारात्मक परिणाम दिया है।

Last Updated- June 05, 2024 | 10:06 PM IST
Nifty 50

चुनाव नतीजों के समय इक्विटी बाजार हमेशा काफी अस्थिर रहता है, जैसा कि मौजूदा समय में देखा जा रहा है। हालांकि 6 महीने बाद बाजार में हमेशा से लाभ देने की प्रवृत्ति रही है। इसे इस तरह से समझा जा सकता है। निफ्टी-50 सूचकांक ने वर्ष 2004 के बाद से चुनाव परिणाम के दिन से 6 महीने आगे के आधार पर हमेशा सकारात्मक परिणाम दिया है। पिछले पांच चुनाव चक्रों के लिए औसत रिटर्न 10.2 प्रतिशत है।

2019 को छोड़कर, निफ्टी मिडकैप 100 और निफ्टी स्मॉलकैप 100 सूचकांकों ने भी चुनावों के बाद 6 महीने में अच्छा रिटर्न दिया है। 2004 में भी, जब सूचकांक राजग की हार के बाद 20 प्रतिशत टूट गया था तो भी छह महीने और एक साल बाद बाजार ने सभी नुकसान की भरपाई कर ली और सकारात्मक रिटर्न दिया।

मंगलवार को भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के बहुमत का आंकड़ा पार न कर पाने के कारण बाजार में 6 प्रतिशत की गिरावट आई, जिससे गठबंधन सरकार की क्षमता को लेकर चिंताएं बढ़ गईं। बुधवार को, बाजार आधे से ज्यादा नुकसान की भरपाई करने में कामयाब रहे। यदि इतिहास को देखा जाए तो चुनाव संबंधी गिरावट खरीदारी का अच्छा अवसर हो सकती है।

जेपी मॉर्गन ने अपनी एक रिपोर्ट में लिखा है, ‘भाजपा ने 1999-2004 और 2014-2024 के बीच गठबंधन सरकार का सफलतापूर्वक संचालन किया। ध्यान देने की बात यह है कि 2004 के चुनाव में जब वामपंथी पार्टी के समर्थन से कांग्रेस के नेतृत्व वाली सरकार बनी तो बाजार अस्थिर गठबंधन को लेकर चिंतित था।

चुनाव परिणाम के बाद प्रमुख सूचकांक निचले स्तरों पर आ गए, लेकिन 6 महीने के अंदर बाजार सभी नुकसान की भरपाई करने में कामयाब रहे और मजबूत आर्थिक रफ्तार की मदद से 2007 तक सबसे बड़ी तेजी दर्ज की गई। ऐतिहासिक तौर पर, निफ्टी ने 1991 के बाद से आम चुनाव के बाद 3/6 महीने में +9 प्रतिशत/+8 प्रतिशत का रिटर्न दिया। इससे पता चलता है कि पिछली गिरावट अक्सर दीर्घावधि के दौरान खरीदारी अवसर के तौर पर समाप्त हुई है।’

Advertisement
First Published - June 5, 2024 | 10:06 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement